ABC News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से नई धमकी दी है. उन्होंने गुस्से में कहा है कि पागलों, होर्मुज स्ट्रेट को खोल दो नहीं तो नरक में जाओगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे। इससे बेहतर कुछ नहीं होगा!!! स्ट्रेट खोलो, नहीं तो तुम नर्क में रहोगे।" pic.twitter.com/DxkIqgccxv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026
ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर पोस्ट कर कहा, ‘मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और पुल दिवस एक साथ मनाया जाएगा. ऐसा पहले कभी नहीं होगा!!! पागलो तुम होर्मुज स्ट्रेट को खोल तो वरना नरक में जाओगे – देखते रहिए! अल्लाह से प्रार्थना करो.’ ट्रंप ने 4 अप्रैल की रात में भी ईरान को याद दिलाया था कि मैंने उसे समझौता करने या होर्मुज को खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था. उन्होंने कहा, ‘समय तेजी से बीत रहा है. 48 घंटे के बाद अमेरिका उन पर कहर बनकर टूट पड़ेगा.’ ट्रंप की यह धमकी तब सामने आई है, जब ईरान ने अमेरिका पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसके 2 सी-130 एयरक्राफ्ट और 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर को इस्फहान को पास रविवार को मार गिराया. यूएस प्रेसिडेंट ने पहले कहा था कि ईरान ने अपने पावर प्लांट पर 7 दिन हमला नहीं करने का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने इस समय सीमा को बढ़ाकर 10 दिन करने का फैसला किया, जो 6 अप्रैल को खत्म हो रही है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि तेहरान के अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया था और कूटनीतिक बातचीत के तहत और समय देने की मांग की थी. ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने मेरे लोगों के जरिए मुझसे बहुत ही विनम्रता से पूछा कि क्या हमें थोड़ा और समय मिल सकता है? अगर वे मेरी बात नहीं मानेंगे तो मैं उनके पावर प्लांट तबाह कर दूंगा.’

