ABC News: कानपुर मेट्रो की सवारी करने वाली यात्रियों के लिए अब लास्ट मैन कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है. इसको लेकर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय समेत ट्रैफिक, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए.
इस बैठक में मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इस साल के अंत तक दोनों कॉरीडोर पूरे होने के साथ ही मेट्रो दौड़ने लगेगी, जिससे शहरवासियों को सार्वजनिक परिवहन में बड़ी मदद मिलेगी और बिना जाम में फंसे दोनों कॉरीडोर में आराम से सफर पूरा होगा. बैठक में मंडलायुक्त ने मेट्रो के हर स्टेशन के 500 मीटर आसपास रेडियस में जनसुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशनों के 500 मीटर के एरिया में स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, नाली आदि की व्यवस्था बेहतर होगी और लास्ट मैन कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी, जैसे रात में 11 बजे अगर कोई व्यक्ति मेट्रो से उतरकर अपने गंतव्य तक जाता है, तो उसे ई रिक्शा, आटो, बस के अलावा मेट्रो की तरफ से उपलब्ध परिवहन की व्यवस्था मिलेगी.

