Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ भले ही वह 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनके बल्ले से निकले पहले चौके से उन्होंने आईपीएल में 5000 रन की उपलब्धि हासिल कर ली. सैमसन गेंदों के लिहाज से तीसरे सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने. सीएसके की तरफ से ओपनिंग में उतरे उनके स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने अपनी पारी का तीसरा रन पूरा करने के साथ ही आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया, जिसमें…
ABC News: दुनियाभर में मशहूर रिहाना करीब 2 साल बाद एक इवेंट के चलते इन दिनों भारत आई हुई हैं. इस बीच अंबानी फैमिली ने रिहाना को एक प्राइवेट लंच के लिए इनवाइट किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं. ग्लोबल आइकॉन रिहाना और उनके साथ कुछ मेहमान अंबानी परिवार के घर लंच के लिए पहुंचे. इस मौके पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी ने रिहाना का स्वागत किया. यह मुलाकात काफी खास रही. अंबानी परिवार के घर लंच पर पहुंचीं रिहाना का यहां भव्य स्वागत हुआ. अंबानी फैमिली के सदस्यों ने…
ABC News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनियापुरवा इलाके में देर रात आयोजित एक नौटंकी के दौरान पुलिस और लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने ग्रामीण के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया. इसके बाद आक्रोशित गंगा कटरी के ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और सिपाहियों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बनियापुरवा में हर साल की तरह इस बार भी नौटंकी का आयोजन हो रहा था. भारी भीड़ के…
ABC News: कानपुर में चिलचिताती गर्मी का कहर जारी है. रविवार सुबह से निकली तेज धूप की वजह से लोग बेहाल देखे गए. इसकी वजह से दोपहर 12 बजे के बाद अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग अपने घरों में एसी और कूलर का आनंद उठाते रहे. इस बीच, रविवार को अधिकतम तापमान और ज्यादा बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, यह सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. वहीं, न्यूनतम पारा भी बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. भीषण तपिश…
ABC News: दिल्ली कैपिटल्स के घातक गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए. फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका हाल जाना, जिसके बाद मैदान पर एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें बाहर ले जाया गया. एनगिडी की चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. शुरुआत में वह डॉक्टर से कुछ बात कर रहे थे. मैदान पर पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग भी पहुंचे. दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को फील्डिंग के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर…
ABC News: कानपुर मेें लगातार आग उगल रहे सूरज ने शनिवार को अधिकतम तापमान को 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया. इसकी वजह से दोपहर में शहर की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा देखा गया. जो लोग सड़कों पर निकले, वो भी खुद को धूप से बचाने की जद्दोजहद में देखे गए. इस दौरान छाता, टोपी से लेकर अंगौछा ही लोगों का सहारा बना रहा है. चिलचिलाती धूप की वजह से सड़कों पर पारा और ज्यादा महसूस हुआ, हीट इंडेक्स की वजह से लोग परेशान देखे गए, इसकी वजह से लोग पानी से लेकर छाछ, कोल्ड ड्रिंक और अन्य तरल पदार्थों…
ABC News: कल्याणपुर के आवास विकास एक में रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी निर्मला सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या और लूटपाट में 18 साल के उस युवक को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में रिटायर्ड लेक्चरर के घर के सामने किराए पर रहता था. नशे और जुएं में काफी पैसा हारने के साथ ही उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर पूरी घटना का तानाबना बुना और बुजुर्ग की महिला की हत्या कर जेवरात ले उड़ा. पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर उसे पकड़कर लूटी गई सारी ज्वैलरी बरामद करने का…
ABC News: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई हैत. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को ईरानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से गुजर रहे तीन व्यापारिक जहाजों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. इसमें एक जहाज तो भारत की ओर आ रहा था. इन हालातों में वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट के बादल और गहरे हो गए हैं. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान की शांति वार्ता को लेकर प्रयास किए जा रहे थे. ईरानी स्टेट टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जहाज पनामा…
ABC News: कानपुर में फजलगंज पुलिस ने आईपीएल मैचों में हो रही सट्टेबाजी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस दौरान पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन करोड़ 91 लाख 50 हजार रूपए बरामद किए हैं. गिरोह का सरगना पुणे का युवक बताया जा रहा है. सट्टेबाजों के पास से पुलिस को नोट गिनने और उन्हें जांचने की मशीन के अलावा छह मोबाइल, कार और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने सट्टेबाजों के इंटरस्टेट गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि फजलगंज पुलिस ने एक सटीक सूचना के आधार पर…
ABC News: कानपुर में रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर मची आपाधापी के बीच डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गैस एजेंसियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन में बैकलॉग खत्म करने के निर्देश दिए हैं. डीएम की बैठक में जो आंकड़े रखे गए, उसके अनुसार, सुभिता गैस एजेंसी पर 2102, भागवत गैस एजेंसी पर 3588 और मीरा गैस एजेंसी पर 2097 सिलेंडरों का बैकलॉग पाया गया. डीएम के निर्देश पर अब तक दो गैस एजेंसियों पर 11.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है. इसमें भागवत गैस एजेंसी पर 4.68 लाख रुपये तथा सुभिता गैस एजेंसी पर 6.50…
ABC News: भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है. नई दिल्ली में आयोजित ‘ग्रीन ट्रांसपोर्ट कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भारत को 100 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करना चाहिए. गडकरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया के संकट के कारण तेल निर्यात में अनिश्चितता बनी हुई है. नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारत को आने वाले समय में 100 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण प्राप्त करने की आकांक्षा रखनी चाहिए.…
ABC News: अगर आप रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि आपका चैटिंग अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर और खास बने, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Meta अपने पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के लिए एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus की टेस्टिंग कर रही है. इस नए प्लान के जरिए यूजर्स को कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं, जो अब तक ऐप में उपलब्ध नहीं थे. खास बात यह है कि यह सर्विस चैटिंग को ज्यादा पर्सनलाइज और कस्टमाइज करने पर फोकस करेगी. WhatsApp Plus एक नया ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन प्लान बताया जा रहा है, जिसे…
ABC News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों के केंद्र में हैं. दरअसल एक रैली में उन्होंने पहले पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी. हालांकि बाद में सफाई देते हुए पना बचाव किया है. इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को और भी तीखा कर दिया है. #WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Congress President Mallikarjun Kharge says, "How these AIADMK people, who themselves put the photo of Annadurai, how can they join Modi? He is…
ABC News: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2026 में व्यस्त चल रहे हैं. हालांकि इस आपाधापी के बीच विराट ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ कुछ समय निकालकर वृंदावन की यात्रा की. इस दौरान कपल ने श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. दोनों की कई झलकियां अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों ही बेहद सादगी से अपने गुरु से मिले. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.…
Kanpur: सिद्धि विनायक मंदिर से चांदी के मुकुट चुराने में दंपती समेत तीन अरेस्ट, आरोपी ने कही ऐसी बात
ABC News: सुतरखाना स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में चांदी के सात मुकुट चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में मंदिर के अंदर से मुकुट चोरी करने वाले मुख्य आरोपी के अलावा उसकी पत्नी और सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का कहना है कि उसका एक दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था और रूपयों की जरूरत के चलते उसने मंदिर में चोरी की. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चोरी के लिए तीन मंदिरों की रेकी की, जिसमें सिद्धि विनायक मंदिर उसे सॉफ्ट टारगेट लगा और उसने यहां पर आसानी…
ABC News: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. अब उनकी बेटी दुआ बड़ी बहन बनने वाली है. यह खबर सुनकर उनके फैंस बहुत खुश हैं. दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह इस वक्त खुशी से झूम रहे हैं. कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को खुश खबरी दी है. उन्होंने नजर ना लगने वाली इमोजी के कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणवीर और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिख रही हैं. फोटो देखते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है. View this post…
ABC News: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोशिशों के साथ-साथ अब युद्ध का खतरा भी बढ़ता दिख रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने एक निष्पक्ष और उचित समझौता स्वीकार नहीं किया, तो अमेरिका ईरान के हर एक पावर प्लांट और पुल को पूरी तरह तबाह कर देगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए साफ कर दिया है कि वे अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं. एक तरफ जहाँ शांति के लिए कूटनीति का रास्ता खुला रखा गया है, वहीं…
ABC News: सपा सांसद नरेश उत्तम के घर पर एक दिन पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब इस मामले में राजनीति तेज हो गई है. रविवार को सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के घर पर दिन भर हलचल बनी रही. दिल्ली से लौटे सपा सांसद भी इस दौरान पूरे जोश में नजर आए. सुबह के समय जहां कुर्मी समाज के लोग सांसद के घर पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताया तो शाम को विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व सांसद राजाराम पाल समेत अन्य नेता पहुंचे. सपा की महिला नेताओं ने सांसद की पत्नी का सम्मान भी…
ABC News: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर एक बार फिर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला है. कानपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं को सबसे बड़ी उम्मीद थी. महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के लिए जो आरक्षण का बिल आया था, उस पर सपा और कांग्रेस ने डाका डालने का काम किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की महिलाएं सपा और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी क्योंकि इन दोनों दलों ने उनके रास्ते में गड्ढे…
ABC News: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने सामरिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा अपने नियंत्रण में लेकर तुरंत बंद कर दिया है. इसके साथ ही खाड़ी में युद्ध जैसे हालात बनने लगे हैं. हैं. नाकेबंदी के चलते समुद्र में जहाजों की लंबी कतारें लग गई हैं, जबकि वहां से गुजर रहे दो जहाजों पर गोलीबारी की गई है. इसमें एक भारतीय जहाज भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की ओर से कथित गोलीबारी के बाद भारतीय जहाजों को अपना रास्ता बदलकर लौटना पड़ा. यह घटना ऐसे…
