ABC News: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. अब उनकी बेटी दुआ बड़ी बहन बनने वाली है. यह खबर सुनकर उनके फैंस बहुत खुश हैं. दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह इस वक्त खुशी से झूम रहे हैं. कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को खुश खबरी दी है. उन्होंने नजर ना लगने वाली इमोजी के कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणवीर और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिख रही हैं. फोटो देखते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली मुलाकात 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और 6 साल डेट करने के बाद कपल ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी. वहीं सितंबर 2024 में कपल बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम दुआ रखा है. वहीं अब वह दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने के लिए तैयार है, जिसके ऐलान के बाद सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियां तेज हो गई हैं कि क्या वह प्रेग्नेंसी में भी काम करेंगी या नहीं. इसको लेकर अब अहम जानकारी सामने आ गई है, जिसे जानकार फैंस को निराशा हाथ नहीं लगेगी. मीडिया रिपोर्ट्स में सोर्स के हवाले से कहा गया है कि अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण फिल्म ‘राका’ के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी. दीपिका पादुकोण की फिल्म राका की तरफ तो ये एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं. मूवी में दीपिका के अलावा सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अहम भूमिका में मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि राका को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है.

