ABC News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों के केंद्र में हैं. दरअसल एक रैली में उन्होंने पहले पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी. हालांकि बाद में सफाई देते हुए पना बचाव किया है. इस पूरे घटनाक्रम ने चुनावी माहौल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को और भी तीखा कर दिया है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Congress President Mallikarjun Kharge says, "How these AIADMK people, who themselves put the photo of Annadurai, how can they join Modi? He is a terrorist. His party won't believe in equality and justice. These people are joining with them; it means… pic.twitter.com/znLvE7hutP
— ANI (@ANI) April 21, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने पीएम मोदी के लिए ऐसा बोला. हालांकि, उन्होंने बाद में अपना बयान पर सफाई भी दी. भाजपा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा कि हमें शर्म आती है कि कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी बराबरी और न्याय में विश्वास नहीं करती. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे डेमोक्रेसी को कमजोर कर रहे हैं.’
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Clarifying on his remark on PM Modi, Congress President Mallikarjun Kharge says, "He (PM Modi) is terrorising people and political parties. I never said he is a terrorist…What I mean, I want to clarify, is that Modi always threatens. The… pic.twitter.com/8ZLypQ7eZI
— ANI (@ANI) April 21, 2026
जब उनसे PM मोदी पर ‘आतंकवादी’ वाली टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने कहा था कि PM मोदी विरोधियों को ‘आतंकित’ करते हैं क्योंकि केंद्रीय एजेंसियां BJP के साथ मिलकर काम कर रही हैं. सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘वह (PM मोदी) लोगों और पॉलिटिकल पार्टियों को डरा रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह टेररिस्ट हैं. मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं. वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं.’
The entire nation feels ashamed today that the Congress and the DMK have stooped so low as to insult the Prime Minister, who was democratically elected by the people of India, by calling him a terrorist.
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 21, 2026
Congress President Kharge has called him a terrorist, making this shameful… pic.twitter.com/Yy6bRa2Wjf
BJP ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने PM मोदी पर खरगे के ‘आतंकवादी’ वाले बयान को लेकर निशाना साधा है और साथ ही मांफी मांगने को कहा है. उन्होंने कहा, ‘हमें शर्म आ रही है कि कांग्रेस इस लेवल पर आ गई है. उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा. उन्हें लोगों ने चुना है. मैं खरगे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं और उनसे पीएम मोदी और हमारे देश के लोगों का अपमान करने के लिए माफी की मांग करता हूं.’

