Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
Kanpur: SPSEC की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ छुई बुलंदी; नीट पेपर लीक पर निराश
ABC News: सीबीएसई की ओर से जारी 12वीं परिणाम में कमला नगर के सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर की सोनाक्षी गोयल ने टॉप किया है. सोनाक्षी ने 99.6 प्रतिशत मार्क्स पाए हैं. इसी स्कूल की अक्षरा और गौरवी जायसवाल ने 98.6% मार्क्स पाए हैं. सीबीएसई का रिजल्ट आते ही टॉपर स्टूडेंट्स में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला. सोनाक्षी ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं. पढ़ाई के तरीके पर बताया कि एनसीईआरटी सिलेबस और स्कूल के टीचर्स के बताएं नोट्स से तैयारी करके यह मार्क्स पाए हैं. सोनाक्षी के पिता गौतम गोयल सीए और…
ABC News: कानपुर के परमट में आज उस समय बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब यहां पर प्राथमिक विद्यालय के पुर्ननिर्माण के दौरान सपा और भाजपा समर्थक आमने सामने आ गए. विद्यालय में निर्माण कार्य के भूमिपूजन को लेकर दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए. इस दौरान मारपीट, नारेबाजी के बीच जमकर गाली गलौच और चप्पलें दिखाई गईं. श्रेय की जंग में छिड़ी इस सियासी अदावत में सड़क पर राजनैतिक शिष्टाचार पानी मांगता हुआ नजर आया. आरोप है कि स्कूल के पुर्ननिर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और मजदूरों से यहां पर भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने मारपीट की. इस…
ABC News: एक्ट्रेस मौनी रॉय का पति सूरज नांबियार संग रिश्ता चर्चा में बना हुआ है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई है. इन चर्चाओं के बीच दिशा पाटनी ने भी दोस्त मौनी के पति सूरज को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से मौनी और सूरज के रिश्ते में पड़ी दरार की खबरों को कंफर्म माना जा रहा है. नागिन शो से मशहूर हुईं मौनी रॉय, की शादी को सिर्फ 4 साल हुए थे. लेकिन चर्चा है कि अब उनकी शादी में टूट चुकी है. पति सूरज नाम्बियार पर चीटिंग का आरोप लगा है.…
Kanpur: पुलिस आयुक्त दफ्तर में टावर पर चढ़ी युवती, बोली- जेल में बंद प्रेमी को छोड़ो वरना कूद जाऊंगी
ABC News: कानपुर में पुलिस कमिश्नर दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती यहां पर लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. टॉवर पर करीब 50 फीट तक ऊंचाई पर चढ़ी युवती की जानकारी जब पुलिस अफसरों को लगी, तो वो भी अपने अपने दफ्तर से बाहर आ गए. बताया गया कि युवती का प्रेमी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था. उसी को छुड़ाने की मांग को लेकर युवती मंगलवार दोपहर को टॉवर पर चढ़ गइर्. इसके बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा, डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी, स्टाफ अफसर अमरनाथ यादव समेत अन्य…
ABC News: तय समय से ज्यादा काम कराने का आरोप लगाकर कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा स्थित ब्लिंकिट स्टोर में गिग वर्कर्स ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि प्रबंधन ने सभी डिलीवरी बॉय की आईडी बंद कर दी.इसके अलावा स्टोर पर उनके लिए पानी और शौचालय की सुविधा को भी बंद कर दिया गया. यहां पर काम करने वाले गिग वर्कर्स का कहना है कि वह लोग सुबह छह बजे यहां पर आ जाते हैं और रात 11 बजे तक काम कराया जाता है. इसके बदले उन्हें प्रतिदिन केवल 500 से 600 रूपए मिलते हैं. उन्होंने कहा कि काम के घंटे…
ABC News: बिल्हौर के अरौल थानाक्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सुबह के समय एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ. हादसे के बाद बस और ट्रक चालक समेत 11 सवारियां घायल हो गईं, जबकि दो यात्रियों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी और इंस्पेक्टर ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. बताया जा…
ABC News: कानपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चला रहे केडीए अफसरों ने एक बार फिर न्यू कानपुर सिटी के आसपास बुलडोजर एक्शन चलाया. इस दौरान अवैध कब्जेदारेां में यहां पर हड़कंप मचा रहा. केडीए के प्रवर्तन जोन-1बी में ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में सबसे पहले बैरी अकबरपुर बांगर में तीन बीघा जमीन पर होटल, गेस्ट हाउस के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. यहां पर हरी मोहन गुप्ता और अन्य की तरफ से अवैध निर्माण किया जा रहा था. इसी तरह कटरी की आराजी संख्या 1397, 1398, 1399, 1390, 1388 में रामबाबू, मोनू यादव और…
ABC News: घंटाघर चौराहे पर अखबार के एजेंट के साथ लिफ्ट देकर हुई लूट के मामले का कलक्टरगंज पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी बरामद की है. कन्नौज निवासी शातिर लुटेरों ने लिफ्ट के बहाने वारदात को अंजाम दिया और कन्नौज भाग निकले थे. पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि शातिर पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देते थे. इससे लोग पहले इनपर भरोसा करते और फिर ये वारदात करके फरार हो जाते. शातिरों के पास से पुलिस की वर्दी और कैप भी…
ABC News: स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया के बीच अब मई माह का बिल उपभोक्ताओं के पास जून में आएगा. उपभोक्ताओं के मोबाइल पर यह बिल 10 जून तक एसएमएस या फिर वॉट्सऐप के जरिए पहुंचेगा. इसकी जानकारी देते हुए केस्को एमडी नेहा जैन ने स्मार्ट मीटरों को बेहतर बताया. केस्को एमडी ने दावा किया कि स्मार्ट मीटर नॉर्मल से बेहतर चलते हैं. उन्होंने बताया कि आरएमएस बैकएंड के माध्यम से सभी प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में परिवर्तित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अगर किसी कारणवश उपभोक्ता को बिल नहीं प्राप्त होता है तो…
ABC News: कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के कोयलानगर फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स की आपस में रिश्तेदारी थी और घर से वह ड्यूटी स्थल पर जा रहे थे. दोनों की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनके घरों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि सचेंडी थानाक्षेत्र निवासी सागर कमल और आलोक कमल, दोनों सीओडी के पास सिक्योरिटी गार्ड थे. दोनों भोर पहर एक ही बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे. परिजनों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच…
ABC News: साउथ सिटी में कानपुर मेट्रो के दौड़ने की तारीख भले ही अभी घोषित न हुई हो लेकिन इससे जुड़े परीक्षण लगातार किए जा रहे हैं. कानपुर मेट्रो को नौबस्ता तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में दौड़ाकर अब हाईस्पीड ट्रायल किया गया है. इस दौरान ‘स्पीड ब्रेक टेस्ट’ भी किया गया, जिसमें ट्रेन को अधिकतम गति से चलाकर ब्रेकिंग सिस्टम की कार्यक्षमता परखी गई. गौरतलब हो कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ‘अप-लाइन’ पर ट्रैक, थर्ड रेल सिस्टम, सिग्नलिंग आदि के कार्य पूरे होने के बाद से मेट्रो ट्रेन के टेस्ट रन की प्रक्रिया चल रही है.…
ABC News: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ. दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली. नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री…
ABC News: बॉलीवुड में जब भी कोई सुपरहिट जोड़ी सालों बाद साथ आती हैं, तो सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है. साल 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है, जिसमें आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान की जोड़ी देखने को मिली थी. अब फिल्म के 25 साल पूरे होने के बाद आमिर और आशुतोष फिर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए साथ काम करने वाले है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक नई क्रिकेट बेस्ड फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित होगी.…
ABC News: फीफा वर्ल्ड कप और शकीरा की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर लौटने को तैयार है. शकीरा ने नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय के साथ मिलकर 2026 वर्ल्ड कप का आधिकारिक एंथम ‘दाइ दाइ’ रिलीज कर दिया है. ये गाना 14 मई को लॉन्च होगा, जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी. ‘वाका वाका’ जैसी वैश्विक सफलता के बाद, यह शकीरा का तीसरा वर्ल्ड कप एंथम है, जिसे लेकर फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह है. View this post on Instagram A post shared by Shakira (@shakira) ‘वक्का वक्का’ के बाद सिंगर शकीरा की फीफा वर्ल्ड कप 2026 के…
ABC News: पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले प्रंचड बहुमत के बाद शुभेंदु अधिकारी पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए. अमित शाह ने शुक्रवार को ऐलान किया कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार कैसी होगी और किस दिशा में काम करेगी. अमित शाह ने साफ किया कि बीजेपी सरकार पश्चिम बंगाल और असम को अभेद्य किला बना देगी. अब घुसपैठियों के लिए बंगाल में घुसना असंभव होगा. कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को…
ABC News: कानपुर में जरीब चौकी फ्लाईओवर का शुक्रवार को भूमिपूजन हो गया. सांसद रमेश अवस्थी ने यहां पर 320 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया. सांसद ने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने के बाद जाम की एक बड़ी समस्या का निदान हो जाएगा. वहीं, जरीब चौकी फ्लाईओवर का विरोध कर रहे व्यापारियों को लेकर कहा कि उनसे कई राउंड बातचीत के बाद स्वीकृति के आधार पर ही इसकी डिजाइन को फाइनल किया गया है. मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठकों में भी सेतु निर्माण निगम के अधिकारी पुरानी किसी डिजाइन के न होने की…
ABC News: जरीब चौकी क्रॉसिंग पर 320 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का कल भूमिपूजन होगा. इस भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार सुबह 10 बजे सीसामऊ थाने के सामने फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया जाएगा. इसको लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया है. इसके तहत बजरिया थाने से आने वाले वाहन जरीब चौकी न आकर रामबाग से मुडकर ब्रह्मनगर की तरफ जाएंगे. इसी तरह, घंटाघर, बांसमंडी की तरफ से आने वाले वाहन संगीत टॉकीज तिराहा से आचार्यनगर होते हुए जाएंगे.गोल चौराहा और फजलगंज की तरफ से आने वाले…
Census 2027: Kanpur में पहली बार नागरिक खुद करेंगे अपनी जनगणना, 7 मई से चलेगा अभियान; ऐसा होगा तरीका
ABC News: इस बार की जनगणना में जनगणना में पहली बार लोगों को घर बैठे खुद अपनी गणना दर्ज करने की सुविधा मिलने जा रही है. 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे. इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन और गणना कार्य करेंगे. जिला प्रशासन ने इसे लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. इसको लेकर कानपुर में एनआरआई सिटी में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वगणना की सुविधा सरल,…
ABC News: पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में अब सीयूजीएल CNG बनाएगा. इसको लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सीयूजीएल के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई. अब 11 मई को होने वाले सदन में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की जाएगी. जिसके बाद इसे शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. अनुबंध होने के बाद प्लांट लगाने की स्वीकृति दी जाएगी. इसके बाद कार्यकारिणी के सदस्य नागपुर में इसी तरह संचालित हो रहे प्लांट को देखने भी जाएंगे. बताया जा रहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मेें 15 हेक्टेअर जमीन पर…
ABC News: कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की संवेदनशीलता बच्चों के प्रति छिपी नहीं हैं. इसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं. ऐसा ही एक और मामला तब सामने आया जब कलेक्ट्रेट में चल रहे जनता दर्शन में जाजमऊ से दो बच्चियां अपनी मां के साथ आयीं. यहां पर जाजमऊ निवासी शन्नो ने बताया कि उनकी बेटी इस्वा लंबे समय से अपनी मिट्टी की गुल्लक में पैसे जमा कर रही थी. बच्ची को उम्मीद थी कि गुल्लक भरने के बाद वह अपने लिए स्कूल बैग या कुछ अन्य उपयोगी सामान खरीदेगी. महिला ने आरोप लगाया कि घरेलू सामान के…
