ABC News: एक्ट्रेस मौनी रॉय का पति सूरज नांबियार संग रिश्ता चर्चा में बना हुआ है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई है. इन चर्चाओं के बीच दिशा पाटनी ने भी दोस्त मौनी के पति सूरज को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से मौनी और सूरज के रिश्ते में पड़ी दरार की खबरों को कंफर्म माना जा रहा है.

नागिन शो से मशहूर हुईं मौनी रॉय, की शादी को सिर्फ 4 साल हुए थे. लेकिन चर्चा है कि अब उनकी शादी में टूट चुकी है. पति सूरज नाम्बियार पर चीटिंग का आरोप लगा है. लोग जानना चाहते हैं कि असल सच्चाई क्या है. दरअसल, बीते दिन मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर खबर आई थी कि दोनों का डिजिटल रिलेशनशिप टूट गया है. इंडस्ट्री के इस पावर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते में खटास की अटकलें लगाई जाने लगी. हालांकि, अब जो खबर आई है उसने दोनों के फैंस का दिल तोड़ दिया है. खबर के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रास्ते अलग हो चुके हैं उनका तलाक पहले ही हो गया था.

SBS की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज न सिर्फ अलग हो गए हैं, बल्कि उनका तलाक भी हो चुका है. जैसे ही फैंस तक ये खबर पहुंचीं वो बस एक ही सवाल कर रहे हैं कि, आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों को अपनी राहें जुदा करनी पड़ी?बता दें कि, मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अनफॉलो की खबर के बाद एक्ट्रेस और मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के भी सूरज को अनफॉलो की खबर सामने आई थी, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया था. वहीं अब SBS की रिपोर्ट में किए गए दावे के बाद तो सूरज और मौनी को पसंद करने वालों का दिल ही टूट गया है.

हालांकि, रिश्ते में दरार या तलाक की खबरों को लेकर न तो अभी तक मौनी रॉय और न ही सूरज नांबियार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है. दोनों ने ही अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है. गौरतलब हो कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई के एक नाइट क्लब में न्यूज के मौके पर हुई थी. यहीं दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती प्यार में जिसके बाद करीब 3 सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर डेस्टिनेशन वेडिंग की. मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में बड़े ही धूमधाम से मलयाली और बंगाली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे थे और इनकी जोड़ी ‘परफेक्ट कपल’ की लिस्ट में शुमार थी

