ABC News: पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में अब सीयूजीएल CNG बनाएगा. इसको लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सीयूजीएल के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई. अब 11 मई को होने वाले सदन में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की जाएगी. जिसके बाद इसे शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

अनुबंध होने के बाद प्लांट लगाने की स्वीकृति दी जाएगी. इसके बाद कार्यकारिणी के सदस्य नागपुर में इसी तरह संचालित हो रहे प्लांट को देखने भी जाएंगे. बताया जा रहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मेें 15 हेक्टेअर जमीन पर सीयूजीएल 18 महीने के भीतर 200 करोड़ की लागत से प्लांट लगाएगा. इसके बाद प्लांट में रोजाना आने वाले एक हजार 350 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा. प्रस्ताव के मुताबिक, करीब 600 मीट्रिक टन कूड़े से सीएनजी बनेगी बाकी का भी निस्तारण सीयूजीएल ही करेगा. इससे नगर निगम को हर साल करीब 25 करोड़ रूपए की बचत भी होगी.
बताया गया कि सीयूजीएल को दिए जा रहे प्लांट में शर्त लगाई गई है कि भूमि को बंधक नहीं बनाया जाएगा, सीयूजीएल टोटल प्रोजेक्ट कास्ट का परफारमेंस गारंटी 10 प्रतिशत नगर निगम में जाम करना होगा, कोई भी अनुदान केन्द्र या राज्य सरकार से अगर मिलती है तो उसे नगर निगम खाते में जमा कराया जाएगा और सीयूजीएल के साथ एग्रीमेंट तैयार किया जायेगा. ट्राई पार्टी एग्रीमेंट नहीं. इन शर्तों के तहत स्वीकृति दे दी गई है.

