ABC News: फीफा वर्ल्ड कप और शकीरा की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर लौटने को तैयार है. शकीरा ने नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय के साथ मिलकर 2026 वर्ल्ड कप का आधिकारिक एंथम ‘दाइ दाइ’ रिलीज कर दिया है. ये गाना 14 मई को लॉन्च होगा, जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी. ‘वाका वाका’ जैसी वैश्विक सफलता के बाद, यह शकीरा का तीसरा वर्ल्ड कप एंथम है, जिसे लेकर फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह है.
‘वक्का वक्का’ के बाद सिंगर शकीरा की फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैदान में फिर से वापसी फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. शकीरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर 2026 टूर्नामेंट के ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ का टीजर रिलीज कर दिया है. 14 मई को फीफा वर्ल्ड कप में गूंजने वाले इस गाने में बर्ना बॉय भी नजर आएंगे, जो कि नाइजीरियाई अफ्रोबीट्स के मशहूर कलाकार हैं. बर्ना बॉय अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कई वर्ल्ड कप में अपना साउंड दे चुके हैं. शकीरा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस गाने का 1 मिनट का टीजर रिलीज किया, जिसमें वो कई डांसर के साथ कमाल के मूव्स करती हुई दिखाई दे रही हैं. गाने का टीजर शेयर करते हुए शकीरा ने लिखा कैप्शन में लिखा, ‘माराकाना स्टेडियम से, पेश है ‘दाई दाई’ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना.’ सॉन्ग ‘दाई दाई’ के छोटे से टीजर वीडियो में, शकीरा माराकाना स्टेडियम में डांसर्स के साथ नाचती हुई दिख रही हैं. इस गाने की लिरिक्स को वो इंग्लिश में गाते हुए कहती हैं कि ‘यहां इस जगह पर, तुम ही हो… जिस चीज ने तुम्हें एक बार तोड़ दिया था, उसी ने तुम्हें मजबूत बनाया.’ इस गाने के बोल के साथ एक मेल सिंगर की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो बर्ना बॉय की हो सकती है. वहीं शकीरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि ये पूरा गाना 14 मई को रिलीज किया जाएगा.

कब होगा फीफा वर्ल्ड कप?
FIFA 2026 के टूर्नामेंट 11 जून को शुरू हो जाएंगे, जिसमें मैक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में मैक्सिको का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. इसका फाइनल 19 जुलाई को ईस्ट रदरपोर्ट, न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होना अभी तक तय किया गया है. ये न्यूयॉर्क सिटी के बाहरी इलाके में मौजूद है.

