ABC News: तय समय से ज्यादा काम कराने का आरोप लगाकर कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा स्थित ब्लिंकिट स्टोर में गिग वर्कर्स ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि प्रबंधन ने सभी डिलीवरी बॉय की आईडी बंद कर दी.इसके अलावा स्टोर पर उनके लिए पानी और शौचालय की सुविधा को भी बंद कर दिया गया.
यहां पर काम करने वाले गिग वर्कर्स का कहना है कि वह लोग सुबह छह बजे यहां पर आ जाते हैं और रात 11 बजे तक काम कराया जाता है. इसके बदले उन्हें प्रतिदिन केवल 500 से 600 रूपए मिलते हैं. उन्होंने कहा कि काम के घंटे तय होने से उन लोगों के सामने तमाम समस्या आ रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस बात का विरोध किया गया तो मैनेजर ने आईडी बंद कर दी. पीने के पानी से लेकर वॉशरूम की सुविधा को बंद करने के साथ पेमेंट होल्ड कर दिया.
हंगामे की सूचना पाकर मौके पर कल्याणपुर पुलिस भी पहुंची और सभी को समझाकर शांत किया.

