ABC News: कानपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चला रहे केडीए अफसरों ने एक बार फिर न्यू कानपुर सिटी के आसपास बुलडोजर एक्शन चलाया. इस दौरान अवैध कब्जेदारेां में यहां पर हड़कंप मचा रहा.

केडीए के प्रवर्तन जोन-1बी में ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में सबसे पहले बैरी अकबरपुर बांगर में तीन बीघा जमीन पर होटल, गेस्ट हाउस के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. यहां पर हरी मोहन गुप्ता और अन्य की तरफ से अवैध निर्माण किया जा रहा था.

इसी तरह कटरी की आराजी संख्या 1397, 1398, 1399, 1390, 1388 में रामबाबू, मोनू यादव और अन्य की तरफ से साढ़े पांच बीघा जमीन में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी. जिसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान केडीए के प्रवर्तन दस्ते के साथ भारी मात्रा में फोर्स भी मौजूद रहा. ओएसडी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इसके अलावा कटरी मेें साढ़े नौ बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को चिंह्ति भी किया गया है, यहां पर भी जल्द एक्शन लिया जाएगा.

