ABC News: दुनियाभर में मशहूर रिहाना करीब 2 साल बाद एक इवेंट के चलते इन दिनों भारत आई हुई हैं. इस बीच अंबानी फैमिली ने रिहाना को एक प्राइवेट लंच के लिए इनवाइट किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं. ग्लोबल आइकॉन रिहाना और उनके साथ कुछ मेहमान अंबानी परिवार के घर लंच के लिए पहुंचे.

इस मौके पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी ने रिहाना का स्वागत किया. यह मुलाकात काफी खास रही.

अंबानी परिवार के घर लंच पर पहुंचीं रिहाना का यहां भव्य स्वागत हुआ. अंबानी फैमिली के सदस्यों ने धूमधाम से ग्लोबल स्टार का स्वागत किया.

एंटीलिया पहुंचने पर रिहाना भी पूरी तरह से भारतीय रंगों में रंगी दिखीं. उन्होंने अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आरती की और भारतीय संस्कृति और सभ्यता से काफी प्रभावित दिखीं. रिहाना अंबानी परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर काफी खुश नजर आईं. यही नहीं, उन्होंने राधिका, श्लोका और ईशा अंबानी के साथ मिलकर भगवान की आरती भी उतारी.

रिहाना ने एंटीलिया में अंबानी फैमिली की महिलाओं के साथ मिलकर फूलों की होली खेली और एक-दूसरे पर खूब फूल बरसाए. इस दौरान रिहाना खुशी से चहकती नजर आईं. उनके चेहरे पर इन मस्तीभरे पलों की खुशी साफ नजर आ रही थी.

यही नहीं, रिहाना ने अंबानी हाउस में गौ सेवा भी की. उन्होंने अपने हाथों से गाय को लड्डू खिलाए, जिसकी तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर ग्लोबल स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अपने घर पहुंचीं मेहमान का पूरे अंबानी परिवार ने भव्य अंदाज में स्वागत किया. वहीं ईशा अंबानी ने रिहाना को एक कीमती उपहार भी दिया, जिसे पाकर इंटरनेशनल स्टार काफी खुश दिखीं.

रिहाना अंबानी परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर काफी खुश नजर आईं. यही नहीं, उन्होंने राधिका, श्लोका और ईशा अंबानी के साथ मिलकर भगवान की आरती भी उतारी. बता दें, इससे पहले रिहाना साल 2024 में भी भारत आई थीं. ग्लोबल स्टार अंबानी फैमिली के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत करने भारत आई थीं, जहां उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी.

