Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर में डिग्री माफिया गिरोह का भंडाफोड़ के बाद अब इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया है. डीसीपी साउथ की अगुवाई में गठित की गई 14 सदस्यीय एसआईटी में कई रैंक के अधिकारियों को शामिल किया गया है. जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया कि पिछले दिनों किदवईनगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया था. गिरोह के पास से 900 से ज्यादा फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज मिले थे. पुलिस की जांच में पता चला था…

Read More

ABC News: गंगा मेला से पहले हटिया के रज्जन बाबू पार्क में विकास कार्यों को लेकर छिड़े शिलापट के संग्राम में अब पुलिस की इंट्री हो गई है. शनिवार को यहां पर पार्षद अमित गुप्ता पुलिस के साथ पहुंच गए. यहां पर जो विकास कार्य चल रहे थे, उसमें उनके और महापौर के नाम का शिलापट भी पहुंच गया. बताया जा रहा है कि पार्षद अमित गुप्ता के समर्थन में पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू भी यहां पर पहुंचे. हटिया होली महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र विश्नोई का कहना है कि पार्षद कह रहे हैं कि नगर निगम निधि से यहां…

Read More

ABC News: कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर चेक गणराज्य के नागरिक के साथ दो लाख डॉलर की ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार​ किया है. पुलिस की जांच में पता चला कि गिरोह ने इसके पहले भी पोलेंड, ऑस्ट्रेलिया और फिनलैंड के कारोबारियों के साथ ठगी की है. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि चे गणराज्य के गिरी जेन्जेला नाम के शख्स ने वहां से शिकायत दर्ज करायी थी. गिरोह सरगना और झांसी निवासी ओमप्रकाश ने पनकी में वर्धमान ​इंडस्ट्री के नाम से फर्म को दर्शाया. गेल्वेनाइज आयरन बार को लेकर दोनों के बीच कई…

Read More

ABC News: किदवईनगर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो रूपए लेकर फर्जी डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट से लेकर मार्कशीट आदि प्रदान करता था. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके पास से 900 से ज्यादा फर्जी डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट के अलावा सील और मोहरें बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि गिरोह का कनेक्शन नौ राज्यों की युनिवर्सिटीज़ में फैला था. वहां के बाबूओं के साथ मिलीभगत कर गिरोह अब तक करोड़ों के वारे न्यारे कर चुका है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि किदवईनगर पुलिस ने गिरोह…

Read More

ABC News: कानपुर में चूहे अब बवाले जान बनते जा रहे हैं. ब्रह्मनगर में चौराहा धंसने, नौबस्ता गल्ला मंडी में करोड़ों का अनाज खाने के बाद अब नवाबगंज में चूहों ने कुछ मकानों के नीचे ऐसे बिल बनाए कि अब उनके गिरने का खतरा मंडरा रहा है. चूहों की हरकत से दहशतजदा लोग मकानों को बल्लियों का सहारा देकर किसी तरह बचाने में जुटे हैं. लोगों को डर सता रहा है कि कहीं उनका आशियाना ध्वस्त न हो जाए. यहां पर रहने वाले आयुष श्रीवास्तव का कहना है कि देर रात अचानक उनका बेड जब धंसा तो वह लोग दहशत…

Read More

ABC News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को ढाका में नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी. बिरला ने एक्स पर लिखा कि नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर खुशी हुई. भारत हमेशा बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है. बता दें कि मुलाकात के दौरान, बिरला ने रहमान को पद ग्रहण की बधाई दी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया.…

Read More

ABC News: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड लीक हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे, लेकिन इससे पहले दो दिन के प्री-वेडिंग फंक्शन भी होंगे. इन फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी शामिल शामिल होंगे. शादी में सेलेब्स को नहीं बुलाया गया है. कपल की शादी के लिए गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा गया है और सभी गेस्ट के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिसमें नो-फोन पॉलिसी रखी गई है.…

Read More

ABC News: टी20 विश्‍व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ऑस्‍ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हो गई है, वहीं जिम्‍बाब्‍वे ने अगले दौर में जगह बना ली है. मंगलवार को आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे का मैच बारिश में धुल गया. ऐसे में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया है. जिम्‍बाब्‍वे पहले ही अपने 2 मैच जीत चुकी थी, ऐसे में टीम के 5 अंक हो गए. दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया को अपने पिछले 3 मैच में 1 ही जीत मिली थी. Zimbabwe seal a Super 8 spot at the #T20WorldCup as rain has the final say in Kandy.📝: https://t.co/8G1G5WST9V…

Read More

ABC News: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में नो हैंडशेक नीति बरकरार रखी है. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाए. भारत ने पिछले साल एशिया कप से ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यह नीति रखी है जिसे विश्व कप में भी जारी रखा है. इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि भारतीय टीम का रुख क्या होगा. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. कप्तान सलमान आगा ने वहीं, बताया कि उनकी टीम इस मैच…

Read More

ABC News: सनातन धर्म के लोगों के लिए उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर का खास महत्व है, जिसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. हर साल बाबा केदार के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्तजन यहां पहुंचते हैं. हालांकि, केदारनाथ धाम के कपाट केवल 6 महीने के लिए ही खुलते हैं. इसलिए इस दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ मंदिर में देखने को मिलती है. आस्था, तप और अखंड श्रद्धा की त्रिवेणी से अनुप्राणित, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवाधिदेव महादेव की पावन धरा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को परंपरागत विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार…

Read More

ABC News: टी20 विश्व कप के महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों ने पाक को करारी हार दी है. राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया ए की महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला ए टीम को बुरी तरह हराया है. महिला टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट फैंस को खुश होने का मौका दे दिया. बैंकॉक में खेले गए इस एकतरफा मैच में भारत की बेटियों ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवरों में महज 93 रन…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया. बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में रह चुके नसीमुद्दीन के साथ कुल सात नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है. समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मेरे पुराने रिश्ते हैं. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. उन्होंने कहा कि हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे और 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने को लेकर सभी की निगाह…

Read More

ABC News: नवाबगंज में दिसंबर 2021 मेें हुई अधिवक्ता राजाराम वर्मा की हत्या के मामले में अब उनके बेटे मीडिया के सामने आए हैं. सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस कर राजाराम वर्मा के पुत्र नरेंद्र देव ने अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता की हत्या में सफेदपोश भूमाफिया शामिल हैं. इसको लेकर एनआर​आई सिटी के जिम्मेदार लोगों के साथ कुछ वकीलों पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने अपनी मृत्यु से दो वर्ष पूर्व ही 2019 में एंटी भूमाफिया सेल और पुलिस को ई-मेल भेजकर जमीन विवाद…

Read More

ABC News: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद पंजाब की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर की ओर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि हिमांशी से फोन और ईमेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है.…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सेशन के 5वें द‍िन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष के आरोपों का जवाब द‍िया. मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, “राज्य की छवि अचानक खराब नहीं हुई. समाजवादी पार्टी के खास व्यवहार की वजह से बेटियां घबरा गईं, और व्यापारियों ने अपने बिजनेस बंद कर दिए. गालिब ने भी कहा था कि ‘उम्र भर मैं यही भूल रहा था. धूल चेहरे पे थी और मैं आईना साफ करता रहा’. राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा को आड़े हाथों लिया. अपने भाषण में सीएम…

Read More

ABC News: कानपुर में विभिन्न निजी समारोह में आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर से केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान जहां फॉर्म सात के माध्यम से पीडीए के वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया तो ट्रेड डील को लेकर भी मोदी सरकार को निशाने पर रखा. पूरे होमवर्क के साथ कानपुर आए अखिलेश ने स्थानीय मुद्दों पर भी जमकर बोले. अखिलेश यादव ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया है. शहर का नाम आज सुर्खियों में कार पलटने, पुलिस–वकील गुटबाजी के कारण लिया जा…

Read More

ABC News: यूपी में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया है कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव से पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया जाएगा. जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी. दरअसल, हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी. सरकार ने अब स्पष्ट किया है कि इसी समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सीटों का आरक्षण तय होगा. यह…

Read More

ABC News: ‘धुरंधर’ फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी गायिकी की वजह से काफी चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जो कि उनके दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट का है. इसमें वो लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बात करते हुए नजर आती हैं. वो कहती हैं कि जब तक महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं तब तक वो गाना नहीं गाएंगी. सिंगर के इस स्टैंड की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. चलिए बताते हैं पूरा मामला. View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) दरअसल, जैस्मिन…

Read More

ABC News: टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आज का मुकाबला जिसने भी देखा वो अपने दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गया. टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार एक मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले. सांस रोक देने वाले इस मैच में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में बाजी मार ली. अफगानिस्तान के पास इस मैच में जीत हासिल कर उलटफेर करने का बेहतरीन मौका था लेकिन टीम करीबी मुकाबले में चूक गई. इस मैच में हर एक गेंद रोमांच से भरपूर थी. रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने इस मैच में…

Read More

ABC News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा आज लोकसभा में दिए गए भाषण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में दो तरह के नेता होते हैं. एक वे जो राजनीतिक व्यवस्था में जिम्मेदारी लेते हैं और अपना जीवन समाज सेवा तथा देश को बदलने में समर्पित कर देते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे नेतृत्व के कारण ही भारत 10वीं सबसे बड़ी…

Read More