Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष सामने रखा है. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान के बाद आज वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ब्योरा दिया. उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि टैरिफ अमेरिका की ओर से लगाया गया था. जब टैरिफ हटाया जाएगा तो उसका ऐलान भी अमेरिका की तरफ से किया जाएगा. इसलिए डोनाल्ड ट्रंप ने इसका…
ABC News: भारत में शायद ही कोई ऐसा स्मार्टफोन यूज़र हो जो WhatsApp इस्तेमाल न करता हो. मैसेज, कॉल, ऑफिस का काम, फैमिली ग्रुप, यहां तक कि सरकारी सूचनाएं भी. . लेकिन अब यही WhatsApp सुप्रीम कोर्ट के कटघरे में खड़ा है, और जजों के शब्दों में नाराज़गी साफ दिख रही है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मेटा (Meta) को सख्त चेतावनी दी. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि तकनीकी कंपनियां भारत में रहकर नागरिकों के निजता अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकतीं. अदालत ने यहां तक कह दिया कि…
ABC News: मणिपुर में सरकार बनाने की हलचल तेज हो गई है. युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. युमनाम खेमचंद 2 बार के विधायक हैं और अभी की बिरेन सिंह सरकार में मंत्री भी थे. खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं. गौरतलब हो कि मणिपुर में आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन खत्म होना वाला था. इससे पहले ही एनडीए में सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई थी. इस बीच भाजपा विधायक दल की बैठक में मंगलवार को युमनाम खेमचंद को विधायक दल का नेता…
ABC News: बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा एक बार सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) मिला है और ऐसा पहली बार हुआ है. 90 साल के दलाई लामा ने बेस्ट बुक नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए पहला ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया है. 68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में उन्हें ये अवॉर्ड मिला तो उनके प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हो गए. बताते चलें कि दलाई लामा को जिस एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, उसका नाम ‘मेडिटेशनः द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ है. His Holiness the Dalai Lama Receives Grammy…
ABC News: कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर -1 के अप-लाइन पर ट्रैक निर्माण के बाद अब थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य भी पूरा हो गया है. पहले कॉरीडोर में लगभग 3 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन (कानपुर सेंट्रल – स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प) में थर्ड रेल सिस्टम इन्स्टॉल करने का कार्य पूरा कर लिया है. इसके साथ ही अब कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अप-लाइन पर मेट्रो ट्रेनों को चलाने के लिए ट्रैक के समानांतर ही थर्ड रेल पूरी तरह से तैयार है. विदित हो कि कानपुर मेट्रो की ट्रेनें 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल से चलती हैं. इन्हें मेट्रो स्टेशनों पर…
ABC News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा, जो इतना एरोगेंट और झूठा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर बंगाल में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. इस दौरान बंगाल की सीएम ने काले कपड़े पहनकर चुनाव आयोग का विरोध प्रदर्शन किया. गौरतलब हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले पर दिल्ली में मुख्य चुनाव…
ABC News: केंद्रीय बजट में फुटवियर (जूता) और चमड़ा उद्योग के साथ ही टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर विशेष जोर रहा है. सीमा शुल्क में राहत और छूट अब शू – अपर्स यानी जूते के ऊपरी हिस्से के निर्माण पर भी मिलेगा. इससे कानपुर के फुटवियर निर्यात में साल भर के दौरान ही 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की संभावना है. टेक्सटाइल पार्क की मांग कर रहे उद्यमियों को भी बजट से हौसला मिला है. 1.40 लाख एमएसएमई वाले कानपुर नगर के छोटे -छोटे उद्यमियों के लिए दस हजार करोड़ वाली एमएसएमई क्लस्टर योजना से नई उड़ान मिलने की संभावना है.…
ABC News: सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को उस समय चीख-पुकार मच गई. जब एक कूड़े के ढेर में अचानक जोरदार धमाका हो गया. इस ब्लास्ट की चपेट में आकर यहां पर खेल रहे चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. लोगों ने आनन फानन बच्चों को गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि घायल बच्चे बस्ती के पास लगे कूड़े के ढेर के पास खेल रहे थे. तभी अचानक किसी अज्ञात वस्तु में विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, जहां चारों बच्चे झुलसी हुई अवस्था में…
ABC News: ईदगाह चौराहा से ब्रह्मनगर जाने वाले रास्ते पर धंसे डॉट नाले को लेकर एक तरफ जहां लोगों के अंदर डर का माहौल है, वहीं, अब इसकी मरम्मत का काम भी शुरू हो चुका है. एक दिन पहले नगर निगम, जलकल और प्रशासनिक अफसरों के निरीक्षण करने के बाद गुरूवार को यहां पर बालू की बोरियां बनाने का काम तेजी से किया गया. बताया गया कि डॉट नाले की मरम्मत के दौरान इसमें दो बड़े पाइप डाले जाएंगे. पाइप डालने से पहले बालू की बोरियों की दीवार खड़ी की जाएगी, जिससे पाइप को सहारा मिल सके. गुरूवार को यहां…
ABC News: अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए द्वारा छेड़े गए अभियान का सिलसिला लगातार जारी है. गुरूवार को 12 बीघा जमीन पर डेवलप की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एक बार फिर केडीए का बुलडोजर गरजा. ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चल रहे बुलडोजर एक्शन में गुरूवार को कटरी ख्योरा में साढ़े पांच बीघा में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया. इसके अलावा हिंदूपुर गांव में चार बीघा जमीन पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया. यही पर साढ़े नौ बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग में ,…
ABC News: कानपुर में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी. इसकेा लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनगणना की समयसीमा, कार्ययोजना और डिजिटल प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 पहले चरण 22 मई से 20 जून तक होगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी. उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर और वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों…
ABC News: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर बुधवार को आईसीसी की पुरुष टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत ने इस सीरीज के अब तक खेले गए तीनों मैच जीत लिए हैं. एक समय टी20 रैंकिंग में नंबर एक रहे सूर्यकुमार ने इन मुकाबलों में 32, नाबाद 82 और नाबाद 57 रन बनाए, जिससे उनकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ. टी20 विश्व कप से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग…
ABC News: प्रख्यात प्ले बैंक सिंगर अरिजीत सिंह इस समय चर्चा में हैं. प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले से हर किसी को हैरान करने वाले अरिजीत सिंह के बारे में हर कोई यही जानना चाहता है कि उन्होंने आखिरकार इतना बड़ा फैसला किस वजह से लिया हालांकि, अरिजीत संगीत बनाना जारी रखेंगे. लेकिन अरिजीत सिंह आगे क्या करेंगे, इसको लेकर अब निर्देशक अनुराग बसु ने एक बड़ी हिंट दी है. अनुराग की कई फिल्मों में अरिजीत ने गाने गाए हैं. जानिए अनुराग बसु ने अरिजीत सिंह के फ्यूचर प्लान को लेकर क्या कुछ बताया? अनुराग बसु और अरिजीत सिंह के…
ABC News: ईदगाह चौराहा से ब्रह्मनगर चौराहा जाने वाली सड़क पर दो स्थानों पर धंसे डॉट नाले का नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण किया. इस दौरान जिन सात मकानों को पूर्व में खाली करने का नोटिस दिया गया था, उन्हें बुधवार को दूसरा नोटिस जारी किया गया और आसपास के छह रैन बसेरों में ठहराने की बात कही गई. घर खाली करने की मुनादी भी यहां पर लाउडस्पीकर के माध्यम से करायी गई. इस दौरान यहां पर एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, नगर निगम के चीफ इंजीनियर सैयद फरीद अख्तर जैदी समेत अन्य अधिकारी भी…
ABC News: कर्नलगंज पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से सात बने हुए और तीन अधबने तमंचे बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि अभियुक्त एक बंद पड़ी फैक्ट्री मेें अवैध तमंचा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे. डीसीपी क्राइम ने बताया कि गिरोह कानपुर समेत कई जिलों में इन अवैध तमंचों को बेच रहा था. 315 बोर के इन तमंचों की गुणवत्ता को भी काफी बेहतर बताया गया है. उन्होंने बताया कि चुन्नीगंज के पास दो युवकों के असलहे बेचने की सूचना मिली थी. जिस…
ABC News: कोडीनयुक्त सीरप और नशीली दवाओं को बेचने के आरोपित 50 हजार के इनामी विनोद अग्रवाल को क्राइम ब्रांच और कलक्टरगंज थाना पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की जांच में 20 लाख कोडीनयुक्त सीरप की बोतल बेचे जाने का मामला सामने आया है. डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह और एडीसीपी क्राइम अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि सरगना विनोद अग्रवाल ने 47 फर्मों को सीरप सप्लाई करने बात कबूली है. जबकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि शातिर ने 350 से ज्यादा फर्माे को कोडीनयुक्त सीरप सप्लाई किया था.…
ABC News: पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की सप्लाई करने वाली कंपनियों पर कानपुर में प्रशासन की सख्ती दिखी है,, डीएम के निर्देश पर जब खाद्य सुरक्षा अधिकारियोंने 26 यूनिट्स का निरीक्षण किया तो इसमें से 10 बंद पायी गईं. इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान कई इकाइयों में निर्धारित मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई. वहीं, कमियों के आधार पर चार के लाईसेंस निलंबित कर दिए गए हैं और चार केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त यूनिटों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है. निलंबित स्टेट खाद्य अनुज्ञप्ति से संबंधित फर्मों में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेसर्स प्रभु कृपा एंटरप्राइजेज, यशोदा नगर स्थित केयस…
ABC News: सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन पर एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने ने दावा किया है कि पलाश ने इंडियन क्रिकेटर को धोखा दिया और एक अनरिलीज़्ड फिल्म के सिलसिले में उनसे 40 लाख रुपये से ज़्यादा की ठगी भी की थी. माने ने महाराष्ट्र के सांगली में एक फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई है. माने का दावा है कि वह स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और मंधाना परिवार के ज़रिए ही उनकी मुलाकात पलाश से हुई थी. स्मृति…
ABC News: ईदगाह चौराहा से ब्रह्मनगर चौराहा जाने वाले वाले रास्ते पर धंसे डॉट नाले की वजह से सड़क का बड़ा हिस्सा डैमेज होने के बाद अब यहां पर मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है, हालांकि, नगर निगम अधिकारी डॉट नाले की मरम्मत से पहले इलाके के उन मकानों की सुरक्षा का पहले ध्यान दे रहे हैं, जो इसके ठीक किनारे पर बने हुए हैं. आपको बता दें कि सात मकानों पर मंडराते खतरे को देखते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया था और कहा गया था कि रात के समय इन मकानों में न रहा जाए, जिससे कि किसी…
ABC News: गणतंत्र दिवस पर होने पर परेड का रिहर्सल इन दिनों पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रहा है. शनिवार को इस परेड का ग्रैंड रिहर्सल पुलिस लाइन मैदान पर जब किया गया, तो पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने भी इसका गहनता से जायजा लिया. इस दौरान दमकल जवानों से लेकर सिविल पुलिस ने परेड में अनुशासन, साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया. विभिन्न संगठनों की तरफ से आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर राहत एवं बचाव कार्य का भी यहां पर रिहर्सल किया. पुलिस आयुक्त ने इस दौरान यहां पर सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को परेड…
