ABC News: गणतंत्र दिवस पर होने पर परेड का रिहर्सल इन दिनों पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रहा है. शनिवार को इस परेड का ग्रैंड रिहर्सल पुलिस लाइन मैदान पर जब किया गया, तो पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने भी इसका गहनता से जायजा लिया.
इस दौरान दमकल जवानों से लेकर सिविल पुलिस ने परेड में अनुशासन, साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया. विभिन्न संगठनों की तरफ से आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर राहत एवं बचाव कार्य का भी यहां पर रिहर्सल किया.
पुलिस आयुक्त ने इस दौरान यहां पर सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को परेड से जुड़े कई निर्देश भी दिए. संयुक्त पुलिस आयुक्त वीके सिंह ने बताया कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में केंद्रीय पुलिस बल भी शामिल होगा.
इसके अलावा, एनसीसी कैडेट्स, स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों को शामिल किया गया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर गए हैं.
गणतंत्र दिवस परेड में कई गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की वजह से यहां पर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. पुलिस लाइन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील किया गया है.

