ABC News: ईदगाह चौराहा से ब्रह्मनगर चौराहा जाने वाली सड़क पर दो स्थानों पर धंसे डॉट नाले का नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण किया. इस दौरान जिन सात मकानों को पूर्व में खाली करने का नोटिस दिया गया था, उन्हें बुधवार को दूसरा नोटिस जारी किया गया और आसपास के छह रैन बसेरों में ठहराने की बात कही गई.
घर खाली करने की मुनादी भी यहां पर लाउडस्पीकर के माध्यम से करायी गई. इस दौरान यहां पर एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, नगर निगम के चीफ इंजीनियर सैयद फरीद अख्तर जैदी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे. बताया गया कि बारिश की वजह से मिट्टी धंसक रही है, जिससे खतरा बना हुआ है, ऐसे में यहां पर रहने वाले लोगों को आसपास के रैन बसेरे में ठहरने को कहा गया.
उन्हें इस बात का भी आश्वासन दिया गया कि रैन बसेरों में सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.नगर आयुक्त ने बतायसा कि सात मकान रिस्क पर हैं. मिट्टी की कटान रोकने के लिए एक तरफ शटरिंग कर दी गई है. दूसरी शटरिंग का काम आज शाम तक हो जाएगा.
उन्होंने बताया कि करीब दो महीना का वक्त इसकी मरम्मत को लेकर लग सकता है.

