ABC News: बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा एक बार सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) मिला है और ऐसा पहली बार हुआ है. 90 साल के दलाई लामा ने बेस्ट बुक नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए पहला ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया है. 68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में उन्हें ये अवॉर्ड मिला तो उनके प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हो गए. बताते चलें कि दलाई लामा को जिस एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, उसका नाम ‘मेडिटेशनः द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ है.
His Holiness the Dalai Lama Receives Grammy Recognition Highlighting Universal Responsibility and Compassion
— Dalai Lama (@DalaiLama) February 2, 2026
Grammy Award Best Audiobook Narration – Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama.
I receive this recognition with gratitude and humility. I don’t see… pic.twitter.com/YhK5zlyhem
दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिलना चर्चा का विषय बन गया है. ये पहला मौका है जब किसी आध्यात्मिक गुरु को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. दरअसल, लोगों के मन सवाल था कि ग्रैमी म्यूजिकल अवॉर्ड है तो दलाई लामा को कैसे मिला. दलाई लामा ने बेस्ट बुक नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. दलाई अपने अवॉर्ड को लेने के लिए सेरेमनी में मौजूद नहीं थे तो पॉपुलर सिंगर और सॉन्ग राइटर रूफस वेनराइट ने इस पुरस्कार को लिया. ग्रैमी जीतने के बाद दलाई लामा ने बेहद शांत और संतुलित प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानते. उनके मुताबिक, यह अवॉर्ड शांति, करुणा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता की एकता जैसे संदेशों को दुनिया तक पहुंचाने में मदद करेगा. दलाई लामा पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हैं और वह काफी साधारण जीवन जीते हैं. दलाई लामा की नेटवर्थ को लेकर मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है वह 15 करोड़ डॉलर मालिक हैं. उनकी नेटवर्थ के आंकड़े को जानकर लोग हैरान हैं कि वह निर्वासन में रहते हुए इतनी संपत्ति के मालिक हैं. दलाई लामा की इनकम का जरिया उनके बुक्स की रॉयल्टी, दुनिया से मिलने वाले दान के साथ ही उनके व्याख्यान हैं.

दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु होते हैं. 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म साल 1935 में हुआ था. वह साल 1959 में चीन के साथ तनाव के बाद भारत आ गए थे. इशके बाद से वह धर्मशाला में निर्वासित जीवन जी रहे हैं. दलाई लामा को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और इसमें नोबेल शांति पुरस्कार भी शामिल है. दलाई लामा को तिब्बत के मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से उठाने और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए साल 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था.

