ABC News: सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन पर एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने ने दावा किया है कि पलाश ने इंडियन क्रिकेटर को धोखा दिया और एक अनरिलीज़्ड फिल्म के सिलसिले में उनसे 40 लाख रुपये से ज़्यादा की ठगी भी की थी. माने ने महाराष्ट्र के सांगली में एक फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई है. माने का दावा है कि वह स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और मंधाना परिवार के ज़रिए ही उनकी मुलाकात पलाश से हुई थी.

स्मृति के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने पलाश पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विद्यान माने भी शादी समारोह में मौजूद थे. उन्होंने अब दावा किया है कि पलाश को एक महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया था. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और महिला भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर पलाश की पिटाई भी कर दी थी, हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक विधान ने कहा ‘मैं शादी समारोह में मौजूद था जब वह दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़े गए थे. भयानक मंजर था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी जमकर पिटाई की थी. पूरा परिवार ही चोर है. मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएंगे, लेकिन यह सब मेरे लिए उलटा पड़ गया.विधान माने ने पलाश पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि पलाश ने उनसे फिल्म के नाम पर लाखों रुपये लिए. लेकिन अभी तक कोई फिल्म नहीं बनी है और न ही पलाश ने मेरे 40 लाख रुपये लौटाए हैं. लेकिन शादी कैंसिल होने के बाद पलाश ने विद्यान का फोन उठाना बंद कर दिया है.23 नवंबर 2025 को स्मृति मंधाना और पलाश की शादी महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी. सांगली में समारोह भी शुरू हो गए थे. हालांकि शादी वाले ही दिन शादी को टाल दिया गया. इस दौरान स्मृति के पापा की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपने अगले कदमों के बारे में, माने ने कहा कि वह मुच्छल परिवार के पीछे की सच्चाई को सामने लाना चाहते हैं, उन्होंने कहा, “मैंने अपने चैट्स और फोन बातचीत सहित सभी सबूत सेव कर लिए हैं, जिन्हें मैं पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने को तैयार हूं.”

पलाश मुच्छल ने आरोपों से इनकार किया
इधर पलाश मुच्छल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए आरोपों का जवाब दिया, और अपने खिलाफ किए गए सभी दावों से इनकार किया. उन्होंने लिखा, “सोशल मीडिया पर सांगली के विद्यान माने द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में, मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह से बेसलेस और फैक्चुअली गलत हैं. ये मेरी इमेज को खराब करने के गलत इरादे से किए गए हैं, और इन्हें बिना चुनौती के नहीं छोड़ा जाएगा. मेरे वकील, श्रेयांश मिथरारे, सभी कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं, और इस मामले से उचित कानूनी चैनलों के माध्यम से सख्ती से निपटा जाएगा.”

