Author: suniltiwari

ABC News: ईरान में पिछले दो सप्ताह के अधिक समय से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारत सरकार ने ईरान में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है. ईरान में ये विरोध प्रदर्शन पिछले महीने के आखिर में तब शुरू हुए थे, जब ईरानी मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी. इसके बाद ये आंदोलन धीरे-धीरे देश के सभी 31 प्रांतों में फैल गया. शुरुआत में आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुए ये…

Read More

ABC News: महाकुंभ 2025 से रातों रात फेमस होने वाली इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह को छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं. View this post on Instagram A post shared by Harsha richhariya (@sanatani_harsha_richhariya) हर्षा रिछारिया ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है. इसमें वह कहते हुए नजर आ रही हैं, ‘महाकुंभ 2025 से शुरू हुई कहानी अब खत्म होने जा रही है या खत्म होने को है. इस एक साल में मैंने बहुत सारे विरोध का सामना…

Read More

ABC News: देश में गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंताएं लगातार बढ़ रही थी. इस बीच केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. केंद्र ने क्विक कॉमर्स कंपनियों से “10 मिनट डिलीवरी” की अनिवार्य डेडलाइन को खत्म करने की बात कही है. डिलीवरी के समय को लेकर ड्राइवरों पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए Blinkit, Zomato, Zepto, और Swiggy जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ केंद्र सरकार ने बैठक की थी. जिसके बाद ये फैसला लिया गया है. वहीं, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की सख्त पहल के बाद क्विक कॉमर्स कंपनी…

Read More

ABC News: कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के श्रीधराचार्य हॉस्टल में मंगलवार सुबह मेस कर्मचारियों की शर्मनाक घटना सामने आयी. यहां पर खाना बनाने की तैयारी के दौरान कर्मचारियों ने चप्पल पहनकर पैरों से आलू साफ किया. इसको लेकर सुबह जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद तो कैंपस में हड़कंप मच गया. हालांकि, एबीसी न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों छात्र आक्रोशित हो गए. छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और भारी संख्या में डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय जा पहुंचे. छात्रों…

Read More

ABC News: भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है. क्रिकेटर ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर ये खुशखबरी फैंस को दी है. शेयर की गई फोटो में कपल के हाथ में इंगेजमेंट रिंग दिखाई दे रही है. फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों की लाइन लग गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर सकते हैं. View this post on Instagram A post shared by Shikhar…

Read More

ABC News: रसोई के जरूरी सामानों, खासकर सब्जियों और प्रोटीन युक्त वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दिसंबर 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 1.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह नवंबर में 0.71 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गई है. इससे पहले सितंबर में महंगाई दर 1.44 प्रतिशत के स्तर पर थी. हालांकि हेडलाइन महंगाई में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन खाद्य महंगाई अब भी नकारात्मक क्षेत्र में बनी हुई है, जो उपभोक्ताओं के लिए मिश्रित राहत का संकेत है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति…

Read More

ABC News: गोविंदनगर में सीवर लाइन डालने का मामला अब डीएम की चौखट पर पहुंच गया है. दरअसल, व्यापारियों के विरोध के बाद गोविंदनगर में सीवर लाइन डालने का मामला लटका हुआ है. यहां पर सीवर लाइन डालने के लिए तीन करोड़ रूपए 15वें वित्त आयोग से भी स्वीकृत हो चुके हैं. इसको लेकर सोमवार को भाजपा पार्षद दल नेता नवीन पंडित गोविंदनगर में रहने वाल दर्जनों लोगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुुंचे और यहां पर ज्ञापन सौंपा. पार्षद नवीन पंडित ने कहा कि यहां पर पांच वार्डों में सीवर भराव की समस्या है. वर्तमान में सीवर का पानी बरसाती…

Read More

ABC News: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में बड़ा कीर्तिमान रच दिया. रोहित शर्मा के 26 रन बनाकर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने तेजी से रन बटोरते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28000 रन पूरे कर लिए. विराट ने पहले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा और इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा. यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ने यह बड़ा कारनामा किया था. विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में…

Read More

ABC News: कानपुर में महापौर और उनके पुत्र के खिलाफ घमासान छेड़े बागी पार्षदों में से रविवार को एक ने अचानक अपना मुंडन कराने का ऐलान कर दिया. इसके बाद अशोकनगर से पार्षद पवन गुप्ता बकायदा, समर्थकों के साथ मोतीझील में नगर निगम मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए. यहां पर दरी और चादर बिछाकर जैसे ही उनके बालों में उस्तरा लगने जा रहा था, तभी विरोध का झंडा उठाए उनके साथी अन्य पार्षद भी आ गए. सा​थी पार्षद विकास जायसवाल, अंकित मौर्य, हरी स्वरूप तिवारी, लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडेय आदि ने पवन से मुंडन न कराने को लेकर मान…

Read More

ABC News: कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के कैथा चौराहे के समीप रविवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा ह कि साढ़ थाना क्षेत्र के सूलपुर निवासी अर्पित पाल अपनी मां अनीता पाल और चाची आकांक्षा के साथ बाइक से अपनी बुआ के नवजात बेटे की मौत होने पर झंडापुर कोरिया जा रहे थे. जैसे ही बाइक कैथा चौराहे के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने…

Read More

ABC News: केंद्र सरकार की सख्ती के बाद ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम Twitter) ने अपनी गलती मानी है. इसी के साथ कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय कानून का पालन करेगा. साथ ही एक्स ने 600 से अधिक अकाउंट डिलीट कर दिए गए हैं. एक्स प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया था, जिसके बाद एक्स प्लेटफॉर्म ने उन सभी अकाउंट्स पर एक्शन लिया और उनको ब्लॉक किया गया है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक एक्स ने 600 अकाउंट डिलीट किए और करीब 3,500 पोस्ट…

Read More

ABC News: चौबेपुर थाना क्षेत्र में जूट के बोरों के एक गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई. भीषण आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है. आग की यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ गांव में शुभम ट्रेडर्स के बारदाना गोदाम में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची लपटें दूर-दूर से देखी जा सकती थीं. इस हादसे में गोदाम के अंदर रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया. सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बताया जा रहा है कि गोदाम…

Read More

ABC News: कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि सूनसान गली में महिला को देखकर बाइक सवार बदमाश यहां पर रूके और महिला को पता पूछने के बहाने रोक लिया. बातों बातों में अचानक एक बदमाश ने महिला के गले में झपट्टा मारा, हालांकि, इसमेें वह सफल नहीं हो पाया. इसके बाद उसे महिला से छीनाझपटी और उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया. जिसके बाद वह महिला की चेन लूट कर फरार हो गया. वारदात के दौरान बाइक सवार दूसरा बदमाश हेलमेट पहने रहा.…

Read More

ABC News: विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-सात में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सरफराज खान ने अभिषेक शर्मा के एक ही ओवर में 30 रन बटोरे, लेकिन इसके बावजूद मुंबई को एक रन से हार झेलनी पड़ी. वहीं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव घरेलू टूर्नामेंट में भी फ्लॉप साबित हुए. शिवम दुबे का भी बल्ला नहीं चला. विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चयन में अनदेखा किया गया था. हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया. सरफराज…

Read More

ABC News: जाजमऊ थानाक्षेत्र के ताड़बगिया में मंगलवार सुबह उस समय दहशत मच गई, जब यहां पर दो परिवारों के बीच आपसी विवाद में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान मारपीट, गाली गलौच के बाद आए नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक ई आटो पर गोली चलाई, जो उसकी हेडलाइट पर जाकर लगी. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. उन्नाव के थाना गंगाघाट के अखलाक नगर निवासी मोहर्रम अली उर्फ़ राजू ने बताया कि वह अपनी मां सहदुन निशा के साथ अपनी बहन गुड़िया से मिलने तड़बगिया पहुंचे थे.…

Read More

ABC News: कानपुर में चल रहे विवाद के बीच महापौर और उनके पुत्र के खिलाफ मोर्चा खोले पार्षदों ने मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की कोशिश की. सीएसए ग्राउंड पर जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर उतरा तो यहां पर बगावत का झंडा बुलंद किए पार्षदों ने जब मुलाकात करना चाहा तो उन्हें लखनऊ आने को कहा गया. पार्षदों ने कहा कि डिप्टी सीएम ने उन लोगों को लखनऊ बुलाया है. इसके पहले महापौर और उनके बेटे के खिलाफ मोर्चा खोले छह पार्षदों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से भी मुलाकात की. सभी छह…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस समय मुद्दा विहीन है. केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तभी मनरेगा की जगह विकसित भारत जीरामजी योजना को लेकर हाहाकार मचाए हुए हैं. सीएसए एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मनरेगा योजना भ्रष्टाचार का पर्याय बनी हुई थी, इसमें कांग्रेस के कई एनजीओ भ्रष्टाचार कर रहे थे. इसीलिए वीबी जीरामजी में एनजीओ का कोई प्रावधान नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि इस योजना…

Read More

ABC News: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में चार हिंदुओं की हत्या के बाद अब एक हिंदू विधवा महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. घटना झेनैदाह जिले के कालिगंज में नादिपारा इलाके में हुई. आरोप है कि यहां के दो स्थानीय बदमाशों ने 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए. इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Read More

ABC News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं उनकी एडिटेड तस्वीरों पर नाराजगी जताई है. उन्होंने निजता के हनन पर भड़ास निकाली है. बता दें कि, महिला विश्व कप 2025 में युवा बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था. सात मैचों में उन्होंने 308 रन बनाए और भारत की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. Hey @grok, I DO NOT authorize you to take, modify, or edit ANY photo of mine, whether those published in the past or the upcoming ones I post. If a third party asks you…

Read More

ABC News: कानपुर के लघु और मध्यम उद्योग किस तरह से शेयर मार्केट में इंट्री पाएं और आईपीओ के माध्यम से उन्हें बड़ी पहचान मिले, इसके लिए एमएसएमई आईपीओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ और एमडी आशीष कुमार चौहान खुद अपनी टीम के साथ यहां पर मौजूद रहेंगे. इसके बारे में जानकारी देते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को वापस पहचान दिलाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं और इस सम्मेलन के माध्यम से यहां के उद्यमियों के कारोबार को उड़ान मिलेगी.…

Read More