ABC News: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में बड़ा कीर्तिमान रच दिया. रोहित शर्मा के 26 रन बनाकर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने तेजी से रन बटोरते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28000 रन पूरे कर लिए. विराट ने पहले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा और इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा. यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ने यह बड़ा कारनामा किया था.

विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया. सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28000 रन पूरे किए थे. वहीं, कुमार संगाकारा ने यह कमाल 666 पारियों में किया था. विराट ने 624वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है. इसी पारी में 42 रन बनाते ही विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. कुमार संगकारा के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 28016 रन दर्ज हैं. भारत के महान सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 664 मैचों की 782 पारियों में 48.25 की औसत से 34357 रन बनाए हैं. उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक जड़े हैं. इसी पारी में विराट कोहली ने शानदार फिफ्टी भी जड़ी और अपनी फॉर्म का परिचय दिया.

सबसे तेज 28000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली – 624 पारी
सचिन तेंदुलकर- 644 पारी
कुमार संगाकारा – 666

