Author: suniltiwari

ABC News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पहली बार अत्याधुनिक बेरिएट्रिक एवं मेटाबॉलिक सर्जरी- स्लीव गैस्ट्रेक्टॉमी विद सिंगल एनास्टोमोसिस डुओडेनो-जेजुनल बाइपास को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार की पहली बेरिएट्रिक एवं मेटाबॉलिक सर्जरी की गई है. जो पब्लिक हेल्थ सिस्टम में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि कर्रही निवासी 54 साल की महिला, अत्यधिक मोटापे की वजह से चलने फिरने में असमर्थ थीं और व्हील चेयर पर ही दैनिक जीवन से जुड़े सारे काम…

Read More

ABC News: शीतलहर और गलन से ठिठुर रहे निराश्रित लोगों को राहत देने के लिए एक तरफ जहां रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, जिसमें ठहरकर निराश्रित आराम कर पाएं लेकिन यहां पर लोगों को ठहराने की एवज में रूपयों की वसूली हो रही है. इसका नजारा डीएम जितेंद्र प्रताप​ सिंह के घंटाघर रैन बसेरे के निरीक्षण में देखने को मिला. रविवार सुबह डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह घंटाघर में नव सृजन सोसाइटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित रैन बसेरे का जायजा लेने पहुंचे. यहां पर पाया गया कि जो मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए, वह संतोषजनक नहीं थी. मौके पर न…

Read More

ABC News: कानपुर में हैलट अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने जूनियर डॉक्टरों पर फिर सवाल खड़े कर दिए. यहां पर जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मृत घोषित कर उसकी सूचना स्वरूपनगर पुलिस के पास भेज दी. बाद मेें जब पुलिस के साथ परिजन यहां पर पहुंचे तो मरीज को जिंदा देखकर उनके होश उड़ गए. मामले में जांच गठित कर डॉक्टर समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मामला मेडिसिन वार्ड का है. मेडिसिन वार्ड नंबर 12 में दो लावारिस रोगी भर्ती किए गए थे. बेड नंबर 42 पर…

Read More

ABC News: कानपुर में रविवार की सुबह भी कोहरे की चादर से पूरी तरह से ढकी हुई दिखी,, देर रात तक गिरे भीषण कोहरे की वजह से जहां कानपुर में दृश्यता शून्य पर रिकॉर्ड की गई. वहीं, सुबह के समय भी हालात कमोवेश रात जैसे ही नजर आए. कोहरे की वजह से आसमान से गिरतीं ओस की बूंदों से लोग बेहाल नजर आए. कोहरे की वजह से बढ़ी गलन और ठिठुरन ने सड़कों पर ऐसा सन्नाटा पसराया कि इक्का दुक्का ही लोग नजर आए. ठंड की वजह से मॉर्निंग वॉकर अपने घरों में ही दुबके रहे. आम जनजीवन को बुरी…

Read More

ABC News: गोविंदनगर थानाक्षेत्र के गुजैनी में शादी के एक साल के भीतर पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बीते छह महीने से पति–पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था. 21 नवंबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिस पर पति ने जलाकर मारने का प्रयास किया था. पीड़िता ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी थी. इस घटना के बाद दोनों अलग रह रहे थे. मूल रूप से रेऊना की रहने वाली रोशनी की शादी गुजैनी एफ ब्लॉक में रहने वाले संजय से हुई थी. परिजनों के अनुसार,…

Read More

ABC News: सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैँ. इस मौके पर सुपरस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दमदार टीज़र जारी करते हुए फैंस को खुश कर दिया है. यह टीजर सिर्फ जन्मदिन का तोहफा नहीं, बल्कि भारत के अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों और उनके अदम्य साहस को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी है. खास बात ये है कि टीजर के साथ-साथ इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर…

Read More

ABC News: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का सीमित ओवर में अच्छा रिकॉर्ड है और उनके नेतृत्व में टीम ने एक आईसीसी और एक एसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है. लेकिन सेना देशों के खिलाफ 10 टेस्ट मैच गंवाने के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में कोच के तौर पर गंभीर की शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में अहम पद पर मौजूद किसी ने वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक तौर पर बातचीत…

Read More

ABC News: बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिला में बुधवार रात एक और हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, युवक पर जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) का आरोप लगाया गया था. यह घटना रात करीब 11 बजे कलीमोहर यूनियन के होसेंदंगा गांव में हुई, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, पांगशा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रत सरकार ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत मंडल, उर्फ सम्राट, के रूप में हुई है. जिसके…

Read More

ABC News: जाह्नवी कपूर अक्सर ही सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं. गुरुवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर सवाल किए. वहां अल्पसंख्यक लोगों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, उस पर चिंता जाहिर की है. इसी तरह अदाकारा जयाप्रदा भी दीपू चंद्र दास की हत्या पर दुखी हैं, उन्होंने इस मामले पर बात की है. जाह्नवी कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें पोस्ट में उन्होंने दीपू चंद्र दास के नाम के साथ एक नोट पोस्ट किया है. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा…

Read More

ABC News: दुनियाभर के करोड़ों Gmail यूजर्स के लिए गूगल नया फीचर रोल आउट कर रहा है. यूजर्स अब अपने @gmail.com वाले अड्रेस को बदल पाएंगे. गूगल इस फीचर पर लंबे समय से काम कर रहा है ताकि यूजर्स को ई-मेल अड्रेस बदलने में दिक्कत न हो. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर, किसी को मौजूदा ई-मेल अड्रेस की जगह पर्सनलाइज्ड ई-मेल अड्रेस चाहिए तो वह इसे बदल सकता हैं. हालांकि, इसके लिए गूगल ने कुछ शर्तें रखी हैं. 9to5google की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूजर थर्ड पार्टी वाले ई-मेल अड्रेस के साथ गूगल अकाउंट बनाता है तो वो अपना…

Read More

ABC News: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं. ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में विराट कोहली आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरे, जबकि मुंबई की ओर से रोहित शर्मा सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए दिखे. 𝐕𝐢𝐫𝐚𝐭 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢 𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 😎1️⃣3️⃣1️⃣ runs 1️⃣0️⃣1️⃣ balls 1️⃣4️⃣ fours 3️⃣ sixes A terrific knock from Virat Kohli as he guided Delhi to a 4️⃣-wicket victory against Andhra 👏 He also completed 1️⃣6️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in Men’s List A cricket 🫡 @IDFCFIRSTBank | @imVkohli |… pic.twitter.com/kCfdl3yux1— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2025…

Read More

ABC News: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में आज का दिन यानी 24 दिसंबर, भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में बेहद खास बन गया. कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक ऐसे रिकॉर्ड बने, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. शुरुआत 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से हुई, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका. उसी मैच में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने इससे भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में शतक ठोक दिया और…

Read More

ABC News: इंडिगो परिचालन संकट के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र को गिनी-चुनी कंपनियों के वर्चस्व से बाहर निकालने के लिए सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है. भारत का एविएशन बजार पिछले कुछ समय से इंडिगो और एअर इंडिया जैसी विमानन कंपनियों के वर्चस्व या ‘डुओपोली’ (Duopoly) में सिमट कर रह गया था. सरकार के ताजा कदम से इस हालात में बदलाव हो सकता है. केंद्र सरकार ने बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से नई एयरलाइनों को हरी झंडी दिखा दी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अल-हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है. इसके साथ…

Read More

ABC News: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने 25 साल की भारतीय स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया है. आगामी सीजन में दिल्ली की टीम जेमिमा की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी. WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. अब तक खेले गए तीन सीजन में मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी. 25 साल की जेमिमा WPL में दिल्ली की पहली खिलाड़ी थीं. वह अब टीम का अहम हिस्सा बन गई हैं, उन्होंने WPL में…

Read More

ABC News: जनरलगंज में बीती आठ दिसंबर को साड़ी दुकान में इलेक्ट्रिक ग्राइंडर से शटर काटकर आठ लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जनरलगंज में साड़ी दुकान में जिस तरह से घटना को अंजाम दिया था, उसके बाद यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी. इस दौरान पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों के साथ अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आखिर में जाकर उसकी तलाश फर्रूखाबाद के कासगंज में समाप्त हुई. एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि बादशाहीनाका पुलिस ने कासगंज निवासी हमवीर…

Read More

ABC News: नौबस्ता थानाक्षेत्र में पिछले दिनों 20 दिन के अंदर दो चेन लूट की वारदात करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूटी गई एक सोने की चेन और नकदी भी बरामद हुई थी. दोनों ही चेन लूट की घटनाएं एक जैसी होने के चलते पुलिस लंबे समय से इनके वर्कआउट का प्रयास कर रही थी. पुलिस के मुताबिक, दोनों ही घटना में अभियुक्तों ने बुजुर्गों से पहले पता पूछा और जैसे ही उनका ध्यान भटका. अभियुक्तों ने उनकी चेन लूट ली और फरार हो गए. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया…

Read More

ABC News: बर्रा में साझेदार की धोखाधड़ी से परेशान होकर एक कारोबारी ने दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर मफलर से फंदा लगा आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने सात बार अपने हाथ की नस काटी थी. एलएलआर अस्पताल से स्टाफ नर्स पत्नी जब घर पहुंची तो दूसरी मंजिल पर पति का शव देखकर पत्नी ने शोर मचाया. सुसाइड नोट में युवक ने खुद की मौत का जिम्मेदार साझेदार दिव्येंद्र सचान को बताया है. बताया जा रहा है कि बर्रा विश्व बैंक डी ब्लाक निवासी ओमेंद्र सिंह दामोदर नगर निवासी दिव्येंद्र सचान के साथ…

Read More

ABC News: बिल्हौर के अरौल थानाक्षेत्र में रविवार देर रात घने कोहरे के कारण दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई. हादसा अरौल थाना के पिहानी गांव में कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ, जिसमें दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान पिहानी गांव निवासी रितिक चतुर्वेदी और रौनक उर्फ बाबी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रितिक, रौनक और नमन गौतम कन्नौज के तेरामल्लू गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर रात करीब 11 बजे अपने गांव लौट रहे थे. पिहानी-तेरामल्लू रोड पर गांव…

Read More

ABC News: एसआईआर को लेकर एक तरफ जहां भाजपा की प्रदेश स्तर बैठक में विधायकों पर नाराजगी जताई गई, वहीं, बात अगर कानपुर की करें तो यहां पर पार्षद भी इसको लेकर पूरी तरह से सक्रिय नहीं हैं. इस बात का पता ऐसे लगा कि जब भाजपा दक्षिण कमेटी ने अपनी बैठक की तो साउथ सिटी में भाजपा के 36 पार्षदों केवल सात ही पहुंचे. बाकी अन्य पार्षदों ने बैठक में जाना तक मुनासिब नहीं समझा. अब पार्टी ने ​सभी निष्क्रिय पार्षदों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. दरअसल, एसआईआर को लेकर भाजपा दक्षिण जिले की बैठक में सभी…

Read More

ABC News: कोहरे के कहर और शीतलहर से ठिठुर रहे कानपुर में नए साल तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 24 घंटे के बाद से पछुआ हवाएं अपना असर दिखाएंगी, जिससे दिन में भी शीतलहर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर सकती है. पछुआ हवाओं की वजह से कोल्ड डे होने का भी अनुमान जाहिर किया गया है. इन सबके बीच, रविवार को भी न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि कानपुर और आसपास फिलहाल न्यूनतम तापमान छह डिग्री के…

Read More