ABC News: जाह्नवी कपूर अक्सर ही सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं. गुरुवार को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर सवाल किए. वहां अल्पसंख्यक लोगों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, उस पर चिंता जाहिर की है. इसी तरह अदाकारा जयाप्रदा भी दीपू चंद्र दास की हत्या पर दुखी हैं, उन्होंने इस मामले पर बात की है.

जाह्नवी कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें पोस्ट में उन्होंने दीपू चंद्र दास के नाम के साथ एक नोट पोस्ट किया है. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा कि बांग्लादेश में जो रहा हो रहा है वह बर्बर है. ये एक नरसंहार है. इसे उन्होंने अकेली घटना नहीं बताया और कहा कि अगर किसी को इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता है तो वह इसके बारे में पढ़ ले. वीडियो देख ले और सवाल पूछे. जान्हवी ने आगे लिखा कि अगर इसके बाद भी किसी को गुस्सा नहीं आता है तो इससे पहले कोई कुछ समझ पाए, इस तरह के पाखंड सबको तबाह कर देंगे. एक्ट्रेस ने कहा कि और लोग दुनिया के छोर पर होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे. जबकि हमारे भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाएगा. उन्होंने लिखा कि इससे पहले इंसानियत लोग भूल जाएं किसी भी तरीके से चरमपंथ की निंदा होनी चाहिए और उसे खत्म करना चाहिए. इस मामले पर जाह्नवी के आवाज उठाने की लोग तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने ही नहीं बल्कि बांग्लादेश में की गई हिंदू युवक की हत्या पर कई सेलेब्स अपनी आवाज उठा चुके हैं. इस पर बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे तक गुस्सा जाहिर कर चुके हैं. इसमें दीया मिर्जा, रवीना टंडन, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और टीवी एक्ट्रेस फलक नाज जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा ने भी बांग्लादेश में हुई हिंसा और दीपू चंद्र दास की हत्या पर दुख प्रकट किया है.

