ABC News: विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं. ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में विराट कोहली आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरे, जबकि मुंबई की ओर से रोहित शर्मा सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए दिखे.
𝐕𝐢𝐫𝐚𝐭 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢 𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 😎
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2025
1️⃣3️⃣1️⃣ runs
1️⃣0️⃣1️⃣ balls
1️⃣4️⃣ fours
3️⃣ sixes
A terrific knock from Virat Kohli as he guided Delhi to a 4️⃣-wicket victory against Andhra 👏
He also completed 1️⃣6️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in Men’s List A cricket 🫡 @IDFCFIRSTBank | @imVkohli |… pic.twitter.com/kCfdl3yux1
विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी शानदार रही है. पहले रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए. इसके बाद विराट कोहली ने भी अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए शतकीय पारी खेली और एक बार फिर इतिहास रच दिया. आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) तीसरे नंबर पर लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रीज पर उतरे. शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और 82 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान वह बेहद अच्छे लय में नजर आए. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिल्ली को बेहद आसान जीत दिलाई. उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे. कोहली के अलावा नितीश राणा और प्रियांश आर्या ने भी अहम अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसके दम पर दिल्ली ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.
विराट कोहली ने पूरे किए 16000 लिस्ट ए रन
विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर लिस्ट ए क्रिकेट में नजर आ रहे हैं और इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. कोहली 16000 लिस्ट ए रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जहां वह महान सचिन तेंदुलकर के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए दिखाई देते हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे पायदान पर काबिज हैं.
सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड के करीब कोहली
आंध्र प्रदेश के खिलाफ लगाया गया यह शतक विराट कोहली (Virat Kohli) के लिस्ट ए करियर का 58वां शतक रहा. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं और अब सचिन तेंदुलकर के 60 शतकों के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. कोहली ने 338 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है.
𝗥𝗼𝗵𝗶𝘁 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮 𝗦𝗵𝗼𝘄 🍿
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2025
1⃣5⃣5⃣ runs
9⃣4⃣ balls
1⃣8⃣ fours
9⃣sixes
Rohit Sharma announced his return to the #VijayHazareTrophy in a grand fashion with a memorable knock against Sikkim 🔥@IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/cuWMUenBou
रोहित शर्मा के तूफानी शतक से मुंबई ने सिक्किम को हराया
मुंबई और सिक्किम के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा मुंबई टीम का हिस्सा हैं, जबकि कप्तानी शार्दुल ठाकुर ने की. सिक्किम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 236 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 30.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने 62 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से शतक लगाया. इसके बाद 91 गेंद में 150 रन पूरे किए. वह 94 गेंद में 18 चौके और नौ छक्कों की मदद से 155 रन बनाकर आउट हुए. अंगकृष रघुवंशी ने 58 गेंद में 38 रन की पारी खेली. वहीं, मुशीर खान 26 गेंद में 27 रन और सरफराज खान पांच गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद रहे.

