Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर कें युग दधीचि देहदान संस्थान की तरफ से उन अनाम और अज्ञात लोगों के अस्थि कलश का भू विजर्सन किया गया, जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं बचा या फिर किसी के प्रियजन अस्थि कलश को वापस लेने आए ही नहीं. भैरोघाट में विद्युत शवदाह गृह स्थल पर बने अस्थि कलश बैंक की 11वीं वर्षगांठ पर इसका आयोजन किया गया. यहां पर युग दधीचि देहदान संस्थान के संयोजक मनोज सेंगर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि कलश का विधिवत पूजन कराया. इन अस्थि कलश का पूजन करने के​ लिए मानस संगम संयोजक विजय नारायण​ तिवारी, आयकर…

Read More

ABC News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह पीडीए से घबराई हुई है. दरअसल, कानपुर में विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर पर आए सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि पीडीए से घबराकर वह हर प्रयास कर रही है लेकिन सपा उनके सारे प्रयास फेल करेगी. उन्होंने कहा​ कि 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर हर बूथ पर संगठन को तैयार किया जा रहा है और बीजेपी…

Read More

ABC News: पाकिस्तान में आजादी के बाद पहली बार एक यूनिवर्सिटी ने संस्कृत भाषा पर कोर्स शुरू किया गया है. लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज यानी कि LUMS ने पहले 3 महीने का वीकेंड वर्कशॉप शुरू किया था, लेकिन लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद इसे पूरे 4 क्रेडिट का यूनिवर्सिटी कोर्स बना दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इस वीकेंड वर्कशॉप को छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों समेत सबके लिए खोला गया था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पंजाब यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में संस्कृत के पुराने दस्तावेजों का बड़ा लेकिन…

Read More

ABC News: कल्याणपुर ब्लॉक के मंधना स्थित लोधर में बंद पड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है. दरअसल, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को मंधना के लोधर में एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होेने गए थे, इसी दौरान उनकी नजर यहां पर बंद पड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पड़ी. डीएम ने जब ग्रामीणों से बातचीत की तो पता चला कि यह केंद्र दो महीने से बंद पड़ा है. यहां पर जो सीएचओ तैनात थीं, करीब दो माह पहले उनके पति का निधन हो गया था. जिसके बाद से वह ड्यूटी पर नहीं आ रही…

Read More

ABC News: कानपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदोरिया के घर पर अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला कर दहशत फैला दी. घटना बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-वन की है. जहां पर देर रात कार से आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने एक के बाद एक बम उनके घर पर फेंके. देर रात हुई इस बमबाजी से यहां पर रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई. इस बीच, हमलावर मौके से फरार हो गए. इस घटना का जो सीसीटीवी वीडियो आया है, उसमें हमलावरों की कार की नंबर प्लेट पर टेप चिपका हुआ है.…

Read More

ABC News: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और टैलेंट से लोगों का दिल जीतने वाली अवनीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हाल ही में उन्होंने व्हाइट गोल्डन वर्क में कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. अवनीत कौर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल से हमेशा फैंस को दीवाना बनाती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट और गोल्डन वर्क वाली शानदार ड्रेस में फोटोज पोस्ट की…

Read More

ABC News: चुनाव आयोग आज विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की समय सीमा को बढ़ाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 26 दिंसबर तक एसआईआर प्रक्रिया की समयसीमा को बढ़ाई गई है. वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में 18 दिसंबर तक ये प्रक्रिया जारी रहेगी. तमिलनाडु और गुजरात में 14 दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे. आयोग का मानना है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना प्राथमिकता है, इसलिए अतिरिक्त समय देना आवश्यक हो…

Read More

ABC News: यूपी के बहराइच में रामगोपाल मिश्र हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा सुना दी गई है. इस मामले में हत्याकांड के मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई, जबकि नौ अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. साथ ही एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है. घटना 13 अक्तूबर 2024 की है. जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रामगोपाल की हत्या कर दी गई थी. इससे पहले बुधवार को आए फैसले में अदालत ने मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद, उसके तीनों पुत्रों फहीम, सरफराज उर्फ रिंकू और तालिब उर्फ सबलू सहित 10 आरोपियों को दोषी…

Read More

ABC News: अनवरगंज पुलिस ने बीएसएनएल की लाइन खोदकर कॉपर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया​ कि गिरोह के सदस्य रात में सड़कों की इस तरह से खुदाई करते थे कि आम लोगों को लगता था कि कोई विभाग यहां पर खुदाई का काम करा रहा है. पकड़े गए अभियुक्त अररिया बिहार निवासी मो. वारिस, मो. आदिल, नाजिम, विजय और छोटा लखनपुर कल्याणपुर निवासी अजय कटियार हैं. इनके पास से पुलिस को करीब चार क्विंटल कॉपर वाला तार जिसकी कीमत 15…

Read More

ABC News: नगर निगम कार्यकारिणी ने आखिरकार एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क को खत्म कर दिया है. अब कानपुर में किसी भी प्रॉपर्टी का नामांतरण कराने के लिए केवल छह हजार 500 रूपए खर्च करने होंगे. इसमें पांच हजार रूपए नामांतरण शुल्क, एक हजार रूपए आवेदन शुल्क और 500 रूपए विज्ञापन का शुल्क वसूला जाएगा. कार्यकारिणी में मंजूर किए गए फैसलों की जानकारी देते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी के बाद सदन में इस फैसले पर मुहर लगाकर शासन को भेजा जाएगा. शासन से पूरी प्रक्रिया होते करीब डेढ़ से दो महीने का समय लग सकता है. इसके…

Read More

ABC News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में घनघोर बेइज्जती हुई है. ब्रिटिश पुलिस ने ट्रॉफी चोर नकवी की गाड़ी को रोक कर तलाशी ली. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि दुनिया में पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख कैसी है. बताया जा रहा है कि नकवी शहजाद अकबर और आदिल राजा के प्रत्यर्पण पर बातचीत के लिए ब्रिटेन में थे. लंदन पुलिस ने हालांकि, नकवी की गाड़ी की तलाशी के बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं की है.…

Read More

ABC News: कानपुर में 11 दिसंबर को 635 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा. सीएसए मैदान में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिसका डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने पार्किंग, पेयजल, पंडाल, मंडप, सफाई, सुरक्षा, आवागमन मार्ग एवं बैठने की व्यवस्था मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. आयोजन के लिए नोडल अधिकारियोें को नामित करते हुए समय से सभी कार्य पूरे करने को कहा गया. बताया गया कि 11 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे. यहां पर आने वाले वर…

Read More

ABC News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध हैलट अस्पताल में किस तरह से दलालों का मकड़जाल ओपीडी से लेकर वार्ड के अंदर तक किस तरह से फैला हुआ है, इसको एक बार फिर प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने पकड़ा. दरअसल, हैलट अस्पताल में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. संजय काला अपने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान यहां पर सुरक्षा में लगे एक्स आर्मी मैन को एक शख्स पर शक हुआ तो उसे पकड़ लिया गया. यहां पर जब उससे पूछताछ की तो पहले तो खुद को जूनियर डॉक्टर बताते हुए उसने सुरक्षा गार्डों को धमकाया. जीएसवीएम मेडिकल…

Read More

ABC News: पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को पार्टी से संस्पेंड कर दिया गया है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राइमरी सदस्यता से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर के 500 करोड़ वाले बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कहा था कि उनके परिवार के किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री पद…

Read More

ABC News: कानपुर की घनी आबादी वाली कपड़ा बाजार जनरलगंज में देर रात चोरों ने एक साड़ी दुकान में शटर काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी करते समय चोर इतने बेफिक्र थे कि उन्होंने पीड़ित व्यापारी के बिजली के मीटर से कनेक्शन लेकर उसकी दुकान के शटर को इलेक्ट्रिक कटर के जरिए काटा और फिर अंदर जाकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. जनरलगंज कपड़ा बाजार में चोरी के बाद से व्यापारियेां में आक्रोश फैला हुआ है. व्यापारी आश्चर्य इस बात पर जता रहे हैं कि जब शटर को इलेक्ट्रिक कटर से काटा गया…

Read More

ABC News: बिग बॉस 19 का खिताब जीतने के बाद कानपुर के सूटरगंज में रहने वाले एक्टर गौरव खन्ना के घर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है. सूटरगंज स्थित आवास में वर्तमान में गौरव के पिता विनोद खन्ना और मां शशि खन्ना रहते हैं. बिग बॉस जैसे शो का विजेता बनने के बाद गौरव के पैरेंट्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं. #कानपुरगौरव खन्ना के घर में दिखा उत्साहसूटरगंज में रहते हैं GK के माता-पितामाता-पिता के पास लगातार आ रहे फोन कॉलबिग बॉस 19 जीतने के बाद हुई GK से बातजल्द कानपुर आएंगे बिग बॉस 19 विनर गौरव…

Read More

ABC News: कानपुर में चार साल के बच्चे की मौत हो गई. जबकि उसकी मां और दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता का कहना है कि इलेक्ट्रॉल पाउडर पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलेक्ट्रॉल के पैकेट को जांच के​ लिए भेजा है. घटना काकादेव थानाक्षेत्र के मतैयापुरवा की है. दोना-पत्तल की फैक्ट्री चलाने वाले मतैयापुरवा निवासी आशू राजपूत ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी पत्नी मोहनी की तबीयत खराब थी और लगातार उल्टियां हो रही थीं. इसके बाद वे बाहर से दवा और इलेक्ट्रॉल लेकर आए.…

Read More

ABC News: कानपुर में पांडु नदी के किनारे बर्रा आठ में खाली प्लॉट में युवक की हत्या कर फेंके गए शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार​ किया है, जोकि उसके साथ ही पान मसाला फैक्ट्री में काम करते थे. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मृतक विपिन तिवारी की हत्या की जांच में सामने आया कि डिफेंस कॉरीडोर में उसकी जमीन जाने पर उसे दो करोड़ रूपए मुआवजा मिला था. यह बात उसके साथी मनोज दीक्षित, अरविंद और प्रदीप को पता थी, जिस…

Read More

ABC News: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है. भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ी है. मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है. मालूम हो कि मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन इसे टाल दिया गया था. अब मंधाना ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है शादी रद्द कर दी गई…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. निर्वाचन प्रक्रिया में गलत जानकारी देने पर जिला प्रशासन ने पहली बार कठोर कदम उठाते हुए एक मां और उसके विदेश में रहने वाले दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. यह प्रदेश में एसआईआर फॉर्म में गलत सूचना देने का पहला मामला है, जिस पर जिला प्रशासन ने सीधे FIR दर्ज कराकर सख्त संदेश दिया है कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. रामपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में तथ्यों का छुपाकर…

Read More