Author: suniltiwari

ABC News: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 505वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15वें ओवर में इतिहास रचा. रोहित के अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में मिलाकर 20 हजार से ज्यादा…

Read More

ABC News: गंगा बैराज स्थित बोट क्लब अब फिर से गुलजार नजर आएगा. बारिश का समय बीतने के बाद अब सोमवार से इसकी फिर से शुरूआत की जाएगी. इसको लेकर प्रशासनिक सचिव व एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार और सचिव, जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने बोट क्लब का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. निरीक्षण के बाद एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि वर्षा काल मे 15 जून से 15 अक्टूबर तक बोटिंग प्रतिबंधित रहती है. अब सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं. सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि…

Read More

ABC News: इंडिगो संकट को लेकर सरकार अब सख्त नजर आ रही है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संकट से निपटने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सरकार की ओर से इंडिगो को यात्रियों का पैसा तुरंत वापस करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही सरकार ने दूसरी एयरलाइन के किराये में हुए बेहताशा बढ़ोतरी पर भी लगाम लगा दी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी प्रभावित रूट्स पर सही और वाजिब किराया सुनिश्चित करने के लिए अपनी रेगुलेटरी पावर का इस्तेमाल किया है. सरकार ने एयरलाइन से कहा कि वह तय हवाई किराये से ज्यादा न लें.…

Read More

ABC News: गोविंदनगर पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच कारें बरामद की हैं. पकड़े गए वाहन चोर चोरी की कार से बिहार में शराब की तस्करी करते थे. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों गोविंदनगर से तीन कारें चोरी हुई थीं. कार चोरी के मामले में दो टीमों का गठन कर जांच पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि ​अभियुक्त कार बदल-बदलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने नालंदा, बिहार से एक अभियुक्त राजकुमार को…

Read More

ABC News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं. वे दिल्ली में पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत-अमेरिका संबंध अमेरिकी शुल्क बढ़ोतरी के कारण खराब दौर में हैं. दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने स्वागत किया है. इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक-दूसरे को गले लगाया. इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास जाएंगे. जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम…

Read More

ABC News: कानपुर में भीतरगांव क्षेत्र के उमरी गांव में देर रात ट्यूवबेल में अलाव तापने के बाद सो रहे किसान पर छप्पर गिर गया, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई. जब तक मौके पर ग्रामीण, पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी आती, तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया था. मौके पर जिंदा जले किसान की सिर्फ हड्डियां ही मिलीं. बताया जा रहा है कि उमरी निवासी अशोक सचान का ट्यूबवेल गांव के बाहर पतारी रोड में है. यहां पर छप्पर की झोपङी बनाकर गांव के ही रज्जन विश्वकर्मा रहता थे. तीन दिन पहले रज्जन को फाॅलिश का…

Read More

ABC News: बर्रा विश्व बैंक में छोटे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बड़े भाई की चाकू और भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी. पड़ोसी महिला की सूचना पर जब उसकी बहन ऊपर पहुंची तो भाई को मृत देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पड़ोसी को दबोच लिया जबकि आरोपी भाई की तलाश की जा रही है. बताया जाता है कि बर्रा विश्वबैंक एच ब्लॉक कॉलोनी निवासी कुंदन छोटे भाई चंदन और बहन कंचन के साथ रहता था. कंचन के मुताबिक, कुंदन को आंखों से दिखाई नहीं देता था, जबकि छोटा भाई…

Read More

ABC News: केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 66 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया का टोटल स्कोर 350 के पार पहुंचा. राहुल डेथ ओवरों में भारत के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं, उन्होंने पहले मैच में भी निचले क्रम में आकर अर्धशतक (60) जड़ा था. वह 2023 के बाद डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे में केएल राहुल ने 43 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए. राहुल…

Read More

ABC News: कानपुर में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले ताजमहल फिल्म के सह-निर्माता और टेनरी संचालक इरशाद आलम को बेकनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इरशाद आलम को बुधवार सुबह प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया. इरशाद आलम के खिलाफ चार दिन पहले ही एक पोल्ट्री कारोबारी मोहम्मद शोएब ने जमीन दिलाने के नाम पर 3.30 करोड़ रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था. आरोपित और उसके साथियों ने पीड़ित के रुपये वापसस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी. इरशाद आलम के साथ पुलिस ने…

Read More

ABC News: कानपुर के बर्रा आठ इलाके में युवक की निर्मम हत्या करने के बाद शव को पांडु नदी के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. युवक के हाथ पीछे से रस्सी से बांधे गए थे, जबकि चेहरे को बोरी से ढक कर ऊपर पत्थर रखा था. सुबह जब स्थानीय लोग यहां पर सड़क से निकले, तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है. आशंका है कि हत्यारोपितों ने सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के बाद हाथ बांधे, फिर गला कसा. अचेत होने पर बोरी…

Read More

ABC News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर लग रहे कयासों पर अब विराम लग गया है. इमरान खान जिंदा हैं और उन्हें अपनी बहन डॉ. उज्मा खान से मिलने की इजाजत मिल गई. अनुमति मिलते ही उज्मा ने जेल में जाकर इमरान खान से मुलाकात की. इसके बाद बाहर निकलकर उज्मा ने इमरान का हेल्थ अपडेट दिया. उज्मा ने कहा कि इमरान खान स्वस्थ हैं, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने इमरान खान पर किए जा रहे जुल्म के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दोषी ठहराया है. उज्मा खानम…

Read More

ABC News: योगी सरकार ने अमृत 2.0 के तहत बरेली और कानपुर में 580 करोड़ से ज्यादा की दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इससे लाखों लोगों को फायदा होगा. बरेली नगर निगम में पेयजल प्रणाली को नए सिरे से विकसित करने के लिए फेज-1 पुनर्गठन परियोजना को व्यय वित्त समिति से ₹26,595.46 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है. इसमें भारत सरकार का हिस्सा ₹8,530.96 लाख, राज्य सरकार का ₹14,504.95 लाख और नगर निगम का अंश ₹2,559.55 लाख शामिल है. परियोजना के पूरा होने पर बरेली में लगभग 92% आबादी, यानी करीब 9 लाख लोग, नियमित और…

Read More

ABC News: भारत सरकार अब देश के वाणिज्यिक वाहन चालकों को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वतंत्र बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में सरकार राइड-हेलिंग मोबिलिटी एप भारत टैक्सी की लॉन्चिंग की जानकारी दी. अमित शाह ने बताया इस एप का उद्देश्य देश के कैब व टैक्सी ड्राइवरों को निजी कंपनियों से निर्भयमुक्त कराना है. साथ ही कमीशन पर भी रोक लगानी है. सहकारिता मंत्री अमित शाह के अनुसार, भारत टैक्सी एप दिसंबर से ही पूरे देश में शुरू होने की उम्मीद है. जो एमएससीएस अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत…

Read More

ABC News: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो पोस्टपोन हो गई. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी 7 दिसंबर को होने जा रही है. रविवार को पलाश शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए थे, वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि स्मृति और पलाश अब 7 दिसंबर को शादी करेंगे. चर्चा है कि इस शादी में कपल के करीबी और परिवार वाले ही शामिल होंगे. अब शादी की खबरों पर खुद स्मृति के…

Read More

ABC News: महाराष्ट्र के नांदेड में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया. एक लड़की आंचल ने अपने प्रेमी सक्षम टेटे की खून से सनी लाश के सामने सिंदूर भरकर उससे शादी की. यह कदम उसने तब उठाया जब उसके पिता और भाइयों पर उसके प्रेमी की हत्या करने का आरोप लगा. यह पूरा मामला कथित ऑनर किलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें जातिगत भेदभाव और परिवार की नफरत ने एक युवा की जान ले ली. #WATCH | Nanded, Maharashtra | A woman, Anchal, applied vermillion on her head with the blood of her…

Read More

ABC News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु और ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू अब ऑफीशियली एक-दूसरे के हो चुके हैं. दोनों ने सोमवार सुबह तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में बेहद सादगी और प्राइवेट तरीके से शादी की. कपल ने अपनी वेडिंग की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है. लंबे समय से इन दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन फैंस को कन्फर्मेशन का इंतजार था. आखिरकार सामंथा ने अपनी पोस्ट में सिर्फ शादी की तारीख…

Read More

ABC News: अनवरगंज पुलिस ने डी-टू गैंग के शूटर और हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को डिप्टी पड़ाव के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस गिरफ्त में आते ही शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर डीसीपी सेंट्रल के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और अपने छोटे छोटे बच्चों की दुहाई देने लगा. आपको बता दें कि एजाजुद्दीन उर्फ सबलू पर अगस्त के महीने में बेनाझावर में फायरिंग की गई थी, जिसमें उसकी गर्दन में गोली लगी थी. बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियाें के साथ जेल से रहनुमा बानो से पांच लाख रुपए की रंगदारी की…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, जनता उन्हें 2027 में सबक सिखा देगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई घुसपैठिया मतदाता सूची में किसी तरह अपना नाम शामिल कराने में सफल हो गया है तो उसका नाम बाहर करके, हमारे 18 वर्ष के नए मतदाता का नाम अगर उसमें शामिल किया जाता है तो यह अच्छा है. एमएलसी अरूण पाठक के साकेतनगर स्थित घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी…

Read More

ABC News: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया. रांची में विराट ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. विराट ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाया. साथ ही किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. किंग कोहली ने शतक पूरा करने के लिए 7 चौके और 5 छक्के लगाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 83वां…

Read More

ABC News: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. भैरोघाट में हुए अंतिम संस्कार में श्रीप्रकाश जायसवाल के पार्थिव शरीर को कनाडा से वापस लौटे उनके पुत्र सिद्धार्थ जायसवाल और गौरव जायसवाल ने मुखाग्नि दी. इससे पहले जब तिलकहॉल से भैरोघाट उनका पार्थिव शरीर पहुंचा. तो जिस डीसीएम में उसे लाया गया था. उसके आगे श्रीप्रकाश की चिर परिचित अंदाज वाली फोटो लगाई गई ​थी. तिलकहॉल से लेकर भैरोघाट तक तमाम राजनेता, अलग अलग पार्टी के कार्यकर्ता, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से लेकर आम लोगों की भीड़ उमड़ी और श्रीप्रकाश को अपने अपने…

Read More