Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: उर्सला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में रह रही एक महिला अंतत: दस साल के लंबे इंतजार के बाद अपने परिवारवालों के पास सकुशल पहुंच गई. जिस महिला की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो पूरी तरह से फिल्मी भी है और भावुक कर देने वाली भी. दरअसल, तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में रहने वाली महिला भारत अम्मा यादव करीब 10 साल पहले साल 2015 में अपने घर से गायब हो गई थीं. उस समय उनकी मानसिक सेहत ठीक नहीं थी,, वहां से वह रेलवे स्टेशन पहुंची और फिर न जाने ढाई वर्ष पहले साल 2023…
ABC News: देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों की ओर से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुई मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा ढेर हो गया. इस मुठभेड़ में हिड़मा और उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का समेत कुल छह नक्सली मारे गये. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) महेश चंद्र लड्ढा ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “पिछले एक-दो दिनों में हमें बहुत विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली कि कुछ शीर्ष माओवादी नेता आंध्र प्रदेश…
ABC News: बिल्हौर में युवक की छेड़छाड से परेशान होकर युवती ने दांत से उसकी जीभ काट ली. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना बिल्हौर के दरियापुर गांव की है. बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली युवती खेत पर काम से गई थी. इसी दौरान उसके पीछे पीछे युवक भी पहुंच गया. पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती की शादी तय होने के बाद उसने युवक से मिलना-जुलना बंद कर दिया था, जिससे…
ABC News: इंटरनेट पर आज दोपहर अचानक कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और एप्स ने काम करना बंद कर दिया. बताया जा रहा है कि Cloudflare में मंगलवार को एक बड़ी तकनीकी दिक्कत आई, जिसकी वजह से दुनिया भर में कई वेबसाइटें डाउन हो गईं. इसकी पुष्टि कंपनी के ऑफिशियल स्टेटस पेज पर भी हुई. कंपनी ने कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन डाउन होने के समय चिली के सैंटियागो (SCL) डेटा सेंटर में शेड्यूल्ड मेंटिनेंस भी चल रहा था. अगर आपको भी ‘500 Error’ या ‘Something Went Wrong’ जैसे मैसेज दिख रहे हैं, तो इसकी वजह क्लाउडफ्लेयर में आया एक बड़ा…
ABC News: साउथ सिटी में दबंगों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह अब पुलिस पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बर्रा थानाक्षेत्र से आया, जहां पर बदमाशोेंं के बीच आपसी विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उन्होंने हमला कर दिया. बदमाशों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के अलावा फायरिंग भी की. मारपीट और फायरिंग से यहां पर भगदड़ जैसे हालात बन गए, हालांकि, पुलिस ने काफी सतर्कता का परिचय देते हुए तीन बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े गए बदमाशों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के विराटनगर में खाना देरी से बनने पर हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से मवई घाट, बांदा निवासी अशोक सिंह तीन माह पहले ही चकेरी के विराट नगर में रहने आया था. परिजनों के मुताबिक, अशोक एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट लाइन के तौर पर काम करता था. रविवार की शाम को वह घर आया, तो उसका पत्नी से विवाद हो गया. खाना देरी से बनने पर अशोक का पत्नी से झगड़ा…
ABC News: बिठूर थानाक्षेत्र में देर रात शादी समारोह से लौट रहे कारोबारी की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में कारोबारी पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की हेडलाइड हाईबीम पर जल रही थी, जिससे कारोबारी की आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह अपनी कार की गति पर नियंत्रण नहीं रख सके. मृतक की पहचान जवाहर नगर निवासी नरेश मिश्रा के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि नरेश मिश्रा एक सरकारी कैंटीन…
ABC News: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरों के बड़े गैंग का खुलासा किया है. अलग अलग थानाक्षेत्रों में पकड़े गए यह वाहन चोर काफी शातिर हैं और चोरी के दो पहिया वाहनों को दूसरे राज्यों से लेकर नेपाल तक बेचते थे. वाहन चोरों का यह गैंग काफी युवा है और सभी की उम्र 18 से 29 वर्ष के बीच की है. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर इनके मददगारों के बारे मेें जानने की कोशिश कर रही है. वाहन चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रेलबाजार, फजलगंज और गोविंदनगर थाने…
ABC News: कानपुर में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है.यहां पर कोहना थानाक्षेत्र के विष्णुपुरी में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साईकिल सवार फैक्ट्री कर्मचारी को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि फॉर्च्यूनर सवार कार लेकर भाग गया. मृतक की पहचान विष्णुपुरी में रहने वाले सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र कुमार दादानगर स्थित फैक्ट्री में काम करते थे. देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह फैक्ट्री से काम करके साईकिल से वापस घर आ रहे थे. तभी रामचंद्र चौराहे के पास एक तेज रफ्तार…
IND vs SA: 124 रन भी चेज नहीं कर सकी टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका ने घर में 15 साल बाद दी शर्मनाक शिकस्त
ABC News: कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 30 रनों से शिकस्त दी है. तीन दिनों में खत्म हुए इस टेस्ट मैच में पहली पारी मेें पिछड़ने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को न केवल हराया बल्कि दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने पहली पारी में 30 रनों की बढ़त ली थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर वापसी की और टीम इंडिया को उसके ही घर में हरा दिया. दूसरी भारत मेें लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय…
ABC News: केस्को में एकमुश्त समाधान योजना एक दिसंबर से लागू होगी. बकाएदारों की सुविधा के लिए ओटीएस स्कीम में इस बार विद्युत चोरी वाले मामलों को भी शामिल किया गया है. इसके बारे में जानकारी देते हुए केस्को एमडी एम सैमुअल पॉल ने बताया कि पूरी योजना तीन चरणों में हैं, जिसमें पहला चरण एक दिसंबर से, दूसरा चरण एक जनवरी और तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक रहेगा. उन्होंने कहा कि पहले चरण में पंजीकरण कराने पर 25 प्रतिशत, दूसरे में 20, तीसरे चरण में 15 फीसदी की छूट मिलेगी. दो हजार रूपए से रजिस्ट्रेशन कराकर…
ABC News: बैंकों के निष्क्रिय खातों में डंप पड़े रुपये अब उनके नॉमिनियों को मिलने शुरू हो गए हैं. पहले दिन 468 निष्क्रिय बैंक खातों से 8.10 करोड़ रूपए लोगों को वापस दिलाए गए हैं. कोशिश इस बात की हो रही है कि दिसंबर तक चलने वाले अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दिया जाए. गौरतलब हो कि कानपुर में वर्तमान में 9,31,174 निष्क्रिय खातों में लगभग ₹400 करोड़ का अनक्लेम्ड डिपॉजिट है. इसी अनक्लेम्ड डिपॉज़िट को लोगों को वापस दिलाने के लिए एमएसएमई विकास कार्यालय, फज़लगंज में प्रोत्साहन कैंप का आयोजन किया गया,,, इस कैंप में…
ABC News: वैभव सूर्यवंशी ने कतर की राजधानी दोहा में आयोजित एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ टी20 मुकाबले में बल्ले से कोहराम मचा दिया. वैभव ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने 42 गेंद में 144 रन की आतिशी पारी खेली और टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. एशिया कप राइजिंग राइजिंग सुपरस्टार्स में वैभव ने बल्ले से ऐसा बवाल काटा कि यूएई के गेंदबाज पूरी तरह से हताश और निराश नजर आए. इस बैटर ने सिर्फ 32 गेंदों पर शतक ठोक दिया है. वैभव ने यूएई के खिलाफ…
ABC News: कानपुर मेट्रो के तेजी से होते काम के बीच अब बारादेवी से नौबस्ता के रूट पर सिग्नल लग गए हैं. मेट्रो अफसरों के अनुसार, पांच किलोमीटर के इस रूट पर कुल 5 स्टेशनों (बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता) हैं और यहां पर सिग्नल इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है. गुरूवार से सिग्नलिंग प्रणाली के ‘पार्शियल एक्सेप्टेंस टेस्ट’ की शुरूआत की गई. बताया गया कि बारादेवी से नौबस्ता तक कुल 24 सिग्नल लगाए गए हैं, जिनमें बारादेवी स्टेशन पर 8, नौबस्ता स्टेशन पर 10 तथा बीच के तीन स्टेशनों (किदवई नगर, वसंत विहार…
ABC News: कानपुर में अब 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में सोशियो इमोशनल लर्निंग (एसईएल) रूम की स्थापना की जाएगी. दरअसल, बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कोचिंग संस्कृति और परीक्षा दबाव के चलते छात्रों में मानसिक तनाव और नकारात्मक प्रवृत्तियों में लगातार वृद्धि देखी जा रही हैं और वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने से नहीं चूकते हैं. इसी को देखते हुए डीएम ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्देश दिए हैं. बताया गया कि सोशियो इमोशनल लर्निंग रूम मेें छात्रों को सुरक्षित वातावरण, संवाद का अवसर और तनाव से निपटने के तरीके बताए जाएंगे. इन केंद्रों में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं…
ABC News: मुंबई इंडियंस ने ‘ट्रेड गेम’ में सबसे पहले बड़े फैसले शुरू कर दिए हैं. शार्दुल ठाकुर के बाद MI ने वेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है. रदरफोर्ड को पिछले सीजन गुजरात टाइटंस ने 2.6 करोड़ की रकम देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस ने उन्हें इतनी ही रकम देकर गुजरात से अपनी टीम में जोड़ा है. 📰 𝗦𝗛𝗘𝗥𝗙𝗔𝗡𝗘 𝗥𝗨𝗧𝗛𝗘𝗥𝗙𝗢𝗥𝗗 𝗝𝗢𝗜𝗡𝗦 𝗠𝗨𝗠𝗕𝗔𝗜 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡𝗦 Read more 👉 https://t.co/13g4GNOoRY pic.twitter.com/cKqUu5zlbT— Mumbai Indians (@mipaltan) November 13, 2025 शेरफान रदरफोर्ड ने IPL 2025 में गुजरात के लिए 13 मैचों में 291 रन…
ABC News: कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की छापेमारी के बाद अधिकारियों पर इसकी गाज गिरी है. कानपुर में तैनात अधिकारियों अपर्याप्त, समयबद्ध और शासन की मंशा के अनुरूप न पाए जाने पर दो अधिकारियों को यहां से हटा दिया गया है. जिन दो अधिकारियों को शासन ने हटाया है, उसमें सहायक आयुक्त (औषधि )दिनेश कुमार तिवारी और औषधि निरीक्षक रेखा सचान शामिल हैं. इन दोनों ही अधिकारियों को मुख्यालय से अटैच करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि 17 नवंबर तक मुख्यायल में रिपोर्ट करें. गौरतलब हो कि एक दिन पहले खाद्य…
ABC News: धनतेरस के दिन पीपीएन मार्केट स्थित प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की दुकान में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके पास से सोने की चेन और करीब साढ़े 12 किलो नकली चांदी बरामद की है. गिरोह का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि धनतेरस के दिन पीपीएन मार्केट में प्रतिष्ठित ज्वैलरी शॉप में ठगी की घटना की गई थी. गिरोह के सदस्यों ने पहले नकली रांगा पर चांदी की परत को चढ़ाकर उसकी सिल्ली तैयार की फिर गिरोह के सदस्य मोहित…
ABC News: डॉ. शाहीन का कानपुर कनेक्शन जांचने के लिए पुलिस अब हर कवायद में जुटी है. मामले में किसी तरह की कोताही न हो, इसके लिए पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है. जोकि डॉ. शाहीन से जुड़े सारे मामलों को न केवल देखेगी बल्कि सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क करने और उनके साथ समन्वय बनाकर काम करेगी. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि जांच के अलावा जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनकी बातों का सत्यापन भी यही टीम करेगी. उन्होंने बताया कि डॉ. शाहीन के तलाकशुदा पति से भी पुलिस ने बातचीत…
ABC News: हरियाणा के फरीदाबाद से जिस डॉक्टर शाहीन की कार में एके-47 मिला था, वह कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को खुफिया एजेंसियां जांच के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और उन्होंने विभाग के अधिकारियों से गहन पूछताछ की. मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी और स्टाफ के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोगों ने विश्वास ही नहीं किया कि जो महिला कभी कॉलेज की जानी-मानी प्रवक्ता रह चुकी थीं, वही अब आतंकी मामले में शामिल बताई जा रही है. बताया जा रहा है…
