ABC News: बिल्हौर में युवक की छेड़छाड से परेशान होकर युवती ने दांत से उसकी जीभ काट ली. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना बिल्हौर के दरियापुर गांव की है. बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली युवती खेत पर काम से गई थी. इसी दौरान उसके पीछे पीछे युवक भी पहुंच गया.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती की शादी तय होने के बाद उसने युवक से मिलना-जुलना बंद कर दिया था, जिससे युवक परेशान चल रहा था. आरोप है कि एक दिन पहले हर युवक ने खेत में जाकर युवती से जबरन छेड़छाड़ की, इसी दौरान युवती ने अपने दांतों से उसकी जीभ को काट लिया. इस दौरान युवक की जीभ से खून बहने लगा, वह जमीन पर गिर पड़ा तो ग्रामीण उसे लेकर पहले सीएचसी गए. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.डीसीपी वेस्ट दिनेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि युवती की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

