Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की चाबी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सौंपेंगे. सीएम योगी डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे.यह फ्लैट सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत बनाए गए हैं. इनकी कुल संख्या 72 हैं. इन फ्लैट्स की कीमत 10.70 लाख रुपये है, मंगलवार को लाटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई. एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश भर…
ABC News: कानपुर देहात के कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को दिशा की बैठक अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान अचानक एक मामले की जांच को लेकर पूर्व सांसद ने आरोप लगाने शुरू किए तो सांसद की तरफ से नामित सदस्यों ने बातें रखना शुरू की. देखते ही देखते पूर्व सांसद व सांसद के बीच तीखी नोकझाेंक हो गई. दोनों नेताओं के बीच बहस इस कदर बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई.…
ABC News: रायपुरवा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा में लिव–इन में रहने वाली महिला के हत्यारोपित प्रेमी रोहित उर्फ वाहिद ने खुद ही थाने आकर सरेंडर कर दिया. हत्यारोपित ने बताया कि महिला के उसके अलावा पांच और पुरुष मित्र थे जो आए दिन उससे मिलने के लिए घर आते–जाते थे. महिला शराब व अन्य मादक पदार्थों का नशा भी करती थी जिससे वह काफी परेशान रहता था. वाहिद ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या करने से पहले महिला के साथ मुर्गा व दारु पार्टी भी की इसके बाद वह उसका गला घोंटकर भाग निकला. हत्यारोपी प्रेमी ने…
ABC News: अफ्रीका महाद्वीप में घटी घटना ने दुनियाभर के भूगर्भ वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि टेक्टोनिक फोर्स ने अफ्रीका भू-भाग को दो भाग में बांटना शुरू कर दिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि अब यह नजर आने लगा है. इसके साथ ही अफ्रीका महाद्वीप के टूटने के अलावा बीच में एक नए महासागर का निर्माण शुरू हो गया है. पूर्वी अफ्रीका में यह बड़ी घटना घट रही है. यहां पर तीन प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों का मिलन होता है और धीरे-धीरे अलग हो जाती हैं. रिसर्चर वैज्ञानिक…
ABC News: कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार केा धान, ज्वार और बाजरा खरीद का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्रों पर हो रही धीमी खरीद पर नाराजगी जताते हुए एडीएम आपूर्ति और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है. धान क्रय केंद्र पर जानकारी करने पर पता चला कि नौबस्ता मण्डी में कुल 11 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं. निरीक्षण के दौरान 123 कुंतल धान और 30 कुंतल ज्वार की खरीद दर्ज की गई, जबकि बाजरा की खरीद शून्य पाई गई. जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हित से जुड़े इस कार्य में किसी भी…
ABC News: पंचायत चुनावों का भले ही अभी ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 एवं उप-निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क, जमानत राशि और अधिकतम व्यय सीमा तय कर दी है. आयोग द्वारा निर्धारित ये दरें आगामी चुनावों में लागू रहेंगी. जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्र केवल निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे और जमानत राशि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को ही जमा करनी होगी. प्रत्याशियों को नामांकन के समय व्यय सीमा की जानकारी अनिवार्य…
ABC News: कानपुर आए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बिहार में इस विश्व का अभी तक का सबसे बड़ा शुद्धीकरण कार्यक्रम रहा है और जिस दिन 12 राज्यों में 51 करोड़ लोगों की मतदाता सूची का शुद्धीकरण होगा, तो यह एक ऐसा कार्य होगा जो भूतकाल में इस स्तर पर कभी नहीं किया होगा. उन्होंने कहा कि जब यह कार्य पूरे देश में समाप्त होगा, तो सभी को न केवल चुनाव आयोग बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी गर्व होगा. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में सबसे बड़ी मतदाता…
ABC News: कानपुर मेट्रो के अगले चरण में तेजी से काम चल रहा है. साउथ सिटी मे बारादेवी से नौबस्ता तक एक तरफ जहां ट्रैक निर्माण पूरा कर लिया गया है, वहीं अंडरग्राउंड सेक्शन में भी ट्रैक निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. गौरतलब हो कि बारादेवी से नौबस्ता तक लगभग 5.3 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन में ट्रैक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. बारादेवी से नौबस्ता तक एलिवेटेड सेक्शन के अंतर्गत बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता – पांच स्टेशन आते हैं. मेट्रो ट्रैक निर्माण के दौरान वायाडक्ट (उपरिगामी पुल) पर 18 मीटर…
ABC News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से 12:30 या 1:30 बजे तक होंगी, विषय के अनुसार समय तय किया गया है. सीबीएसई ने बताया कि सत्र 2026 से कक्षा 10वीं के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा होगी, जैसा कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) में…
ABC News: कानपुर में मोंथा चक्रवात के असर की वजह से सुबह से हो रही बारिश ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया. देर रात से रूक-रूककर हो रही रिमझिम बारिश ने ठंड के तेवरों को भी बढ़ा दिया है. बारिश की वजह से सुबह से सड़कों पर वही लोग दिखाई दिए, जिन्हें जरूरी काम था. वहीं, पार्कों में मॉर्निंग वॉर्कर्स की संख्या भी काफी कम दिखाई दी. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मोंथा चक्रवात और अरब सागर में बन रहे एक और साईक्लोन की वजह से यह बारिश देखी जा रही है. उनका कहना है कि दोनों ही…
ABC News: जाजमऊ थानाक्षेत्र के वाजिदपुर स्थित जल निगम कॉलोनी में एक 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. किशोर की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है. बताया जा रहा है कि मूलरूप से इटावा के रहने वाले अरविंद के रहने वाले जाजमऊ स्थित जल निगम में संविदाकर्मी है. उनके परिवार में बेटा गोलू, बेटी रश्मि और रानी हैं. बुधवार दोपहर उनकी दोनों बेटियां मंदिर में पूजा करने गई थी. आधे घंटे बाद जब वह घर लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. जब काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं…
ABC News: कानपुर में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. महिलाओं ने सिपाही पर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया. इस दौरान आपस में झड़प भी हुई. पीड़ित महिलाओं ने थाने पर भी उन पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि नजीराबाद थानाक्षेत्र में डायल 112 में तैनात सिपाही पीआरवी समेत मौजूद था. पीड़ित महिला का कहना है कि वह यहां पर स्टांप लेने आयी थी. आरोप है कि इस दौरान आरोपी सिपाही ने गंदे कमेंट किये. इसके बाद जब वह जाने लगी तो…
ABC News: पनकी मेंं डीजल टैंकरों से तेल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि डीजल टैंकरों से तेल चोरी को लेकर पिछले तीन चार दिनों से मिल रहे इनपुट के आधार पर एसीपी सुमित रामटेके ने यह कार्रवाई की. इस दौरान वह न केवल मौके पर पहुंचे बल्कि तेल टैंकरों की जांच भी की, जिसमें तेल चोरी के साक्ष्य भी मिले. इस दौरान यहां पर चेारी का तेल खरीदने वाले लोग भी मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसीपी क्राइम सुमित रामटेके ने बताया कि पूर्व में अप्रैल माह में उन्होंने…
ABC News: मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत कानपुर में चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाएंगे. इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग की वर्चुअल बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए. आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अगुवाई में हुई वर्चुअल बैठक में बताया गया कि एक जनवरी 2026 से अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण किया जाएगा. डीएम ने नगर के सभी पात्र नागरिकों, विशेष रूप से 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है. बताया गया…
ABC News: प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया. इस वेब सीरीज की कहानी के साथ ही एक-एक किरदार लोगों के दिल में उतर गया. इस पॉपुलर वेब सीरीज के मेकर्स अब इसे फिल्म के तौर पर पेश करने वाले हैं. इस फिल्म का नाम ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ होगा. इसको लेकर काफी पहले अनाउंमेंट हो चुका है. View this post on Instagram A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan) इस वेब सीरीज के फिल्म बनने पर स्टारकास्ट में भी लोग जुड़ रहे हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ‘मिर्जापुरः…
ABC News: भारत के वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी में लगी चोट गंभीर हो गई है. उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में ICU में एडमिट कराया गया है. अय्यर को ये चोट सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में लगी थी जब वह उल्टा भागते हुए कैच लपके थे. बीसीसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को पसली में चोट के कारण इंटरनल ब्लिडिंग हुई है. श्रेयस अय्यर को बाईं पसली में चोट लगी थी. चोट लगने के तुंरत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. बता दें कि श्रेयर को ये चोट तब लगी थी जब वह…
ABC News: छठ पूजा को लेकर चल रहे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के बीच कानपुर में नदी और नहर घाटों पर आस्था का सैलाब दिखा. घरों में सुबह से हुई तैयारियों के बाद शाम को पूर्वांचल समाज से जुड़ा हर शख्स नहर और नदी घाटों की तरफ जाता हुआ नजर आए. बांस की डलिया में छठ पूजन से जुड़ी सामग्री को सिर पर लाद कर जहां परिवार के पुरूष छठ पूजा में अपना सहयोग करते हुए नजर आए, वहीं सोलह श्रृंगार किए हुए महिलाएं नहर घाटों पर जाते हुए पूरी तरह से आस्थावान नजर आयीं. कानपुर में पनकी, अरमापुर, दबौली,…
ABC News: रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में शनिवार को तिनसुकिया में एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में केवल 90 ओवर फेंके गए. इस दौरान 32 विकेट गिरे, जिसमें दो हैट्रिक शामिल रहे. मैच में कुल 359 रन बने. यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास का सबसे कम गेंदों (540 गेंद) में खत्म होने वाला मैच बन गया. इससे पहले 1961-62 सीजन में दिल्ली और रेलवे के बीच 547 गेंद में मैच खत्म हुआ था, जिसमें 221 रन बने थे. सबसे छोटा समय वाला रणजी मैच हालांकि, समय के हिसाब से रणजी ट्रॉफी का सबसे छोटा मैच 4 नवंबर…
ABC News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में वक्फ़ कानून को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी, तो केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ़ (संशोधन) अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने कभी भी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा ऐसी ताकतों के साथ खड़े रहे हैं. आज आरएसएस और…
ABC News: सलमान खान के एक बयान से पाकिस्तान परेशान हो गया है. हाल ही में सऊदी अरब में सलमान खान ने ऐसा बयान दिया कि वह पाकिस्तान को नागवार गुजरा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकी घोषित कर दिया है. हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ‘जॉय फोरम 2025’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. सलमान खान ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. उनके साथ मंच पर शाहरुख खान और आमिर खान भी थे. इस कार्यक्रम में मध्य पूर्व में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर बातचीत हो रही…
