ABC News: प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया. इस वेब सीरीज की कहानी के साथ ही एक-एक किरदार लोगों के दिल में उतर गया. इस पॉपुलर वेब सीरीज के मेकर्स अब इसे फिल्म के तौर पर पेश करने वाले हैं. इस फिल्म का नाम ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ होगा. इसको लेकर काफी पहले अनाउंमेंट हो चुका है.
इस वेब सीरीज के फिल्म बनने पर स्टारकास्ट में भी लोग जुड़ रहे हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में जितेंद्र कुमार और रवि किशन भी नजर आएंगे. अब इस फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री हुई है और उसने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है. मूवी ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में जिस हसीना कि एंट्री हुई है वो इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘ओम नमः शिवाय, मैं अभी भी यकीन नहीं हो रहा है. इतने अविश्वसनीय सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है. मैं मिर्जापुर फिल्म में शामिल होने की बहुत उत्साहित हूं और इंतजार कर रही हूं कि फिल्म में हम क्या दिखाने वाले हैं. मुझे मिर्जापुर की इस दुनिया में लाने के लिए फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, गुरमीत सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट का बहुत धन्यवाद. मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं.’

सोनल चौहान की इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस बधाई दे रहे हैं और उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. मूवी ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी. मूवी ‘मिर्जापुरः द फिल्म’ में सोनल चौहान, जितेंद्र कुमार और रवि किशन के अलावा वेब सीरीज वाले स्टार्स पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदू, अभिषेक बनर्जी, रशिका दुग्गल भी नजर आएंगे.

