ABC News: रायपुरवा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा में लिव–इन में रहने वाली महिला के हत्यारोपित प्रेमी रोहित उर्फ वाहिद ने खुद ही थाने आकर सरेंडर कर दिया. हत्यारोपित ने बताया कि महिला के उसके अलावा पांच और पुरुष मित्र थे जो आए दिन उससे मिलने के लिए घर आते–जाते थे. महिला शराब व अन्य मादक पदार्थों का नशा भी करती थी जिससे वह काफी परेशान रहता था.
वाहिद ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या करने से पहले महिला के साथ मुर्गा व दारु पार्टी भी की इसके बाद वह उसका गला घोंटकर भाग निकला. हत्यारोपी प्रेमी ने बताया कि भारती आए दिन शराब और मसाला खाकर उससे झगड़ा करती थी. इस कारण 29 अक्टूबर बुधवार की रात में उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को तखत के नीचे छुपाने, चादर से ढकने के बाद वह भाग गया था. वहीं, रायपुरवा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी अफीम कोठी चौराहे से दिखाई है. डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने हत्या का राजफाश करते हुए बताया कि वाहिद ने पू्छताछ में बताया कि महिला के कई युवकों से अवैध संबंध थे, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी थी.
पूछताछ के दौरान वाहिद ने बताया कि महिला ही उसे रोहित कह कर बुलाती थी, उसने बताया महिला के आए दिन उसके अलग–अलग पुरुष मित्र घर आते थे. जिनके साथ वह शराब और अन्य अलग–अलग मादक पदार्थों का सेवन करती थी. हत्यारोपित रोहित का कहना है कि वह मतांतरण कराकर उससे निकाह करना चाहता था लेकिन आए दिन उसके पुरुष मित्रों के आने की वजह से वह परेशान हो गया था जिससे आजिज आकर उसने भारती की हत्या कर दी.

