ABC News: भारत के वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी में लगी चोट गंभीर हो गई है. उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में ICU में एडमिट कराया गया है. अय्यर को ये चोट सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में लगी थी जब वह उल्टा भागते हुए कैच लपके थे. बीसीसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को पसली में चोट के कारण इंटरनल ब्लिडिंग हुई है.

श्रेयस अय्यर को बाईं पसली में चोट लगी थी. चोट लगने के तुंरत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. बता दें कि श्रेयर को ये चोट तब लगी थी जब वह ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को आउट करने के लिए बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लपका था. कैच लेने के बाद वह नीचे गिर गए थे. नीच गिरते हुए अय्यर चोट से कराह उठे थे। इस के बाद फौरन उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाया गया. वहीं, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं. उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है. हालांकि, श्रेयस अब भी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे. बीसीसीआई के डॉक्टर्स ने उनपर पूरी तरह से नजर बना रखी है. ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं कि श्रेयस अय्यर के परिवार वाले जल्दी सिडनी के लिए उड़ान भर सकते हैं. वीजा फॉर्मेलिटी की वजह से उनको थोड़ा वक्त लग रहा है. वीजा मिलते ही श्रेयस के घरवाले उनके पास पहुंच जाएंगे. श्रेयस के कुछ लोकल दोस्त यानी ऑस्ट्रेलिया के दोस्त उनके साथ हॉस्पिटल में ही हैं.

