Author: suniltiwari

ABC News: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री एक और बड़े सितारे को खो चुकी है. 90 के दशक में सतीश शाह का नाम हिंदी सिनेमा के बेस्ट कॉमिक एक्टर्स की लिस्ट में शुमार था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाया है. टीवी से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया और दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ दी. लेकिन अब अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने 74 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आज हम सतीश शाह के 10 यादगार फिल्मों के बारे में बात करेंगे. सतीश शाह की 10…

Read More

ABC News: शरद ऋतु के आगमन के साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव कर दिया गया है. 23 अक्तूबर से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह 7 बजे से रामलला के दर्शन हो रहे हैं. रात 9 बजे तक दर्शन का यह क्रम जारी रहता है. आरती के समय में भी बदलाव किया गया है. दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर का पट बंद रहता है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है. राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ अनिल…

Read More

ABC News: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है. रोहित और कोहली का यह संभवत: आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा है क्योंकि अगले दो वर्षों तक भारत का इस देश में कोई वनडे दौरान निर्धारित नहीं है. यह दोनों खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव में चल रहे हैं. मैच के बाद Ro-Ko ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. मैच के बाद रोहित और कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री के साथ विशेष बातचीत की. रोहित ने कहा, ऑस्ट्रेलिया आना और यहां खेलना…

Read More

ABC News: आइसलैंड एक ऐसा देश जो अब तक मच्छर फ्री देश के रूप में जाना जाता था, अब वहां मच्छर मिलने की पुष्टि हुई है. आइसलैंड के एक नागरिक ने पिछले हफ्ते अपने घर पर मच्छर देखे और पुष्टि के लिए तस्वीरें भेजीं. एक वैज्ञानिक ने पुष्टि की है कि यह इस देश में इन कीड़ों का पहला मामला है, हालांकि यह पता लगाने के लिए आगे निगरानी की जरूरत है कि क्या यह प्रजाति यहां बस गई है. आइसलैंड के राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान के कीटविज्ञानी मैथियास अल्फ्रेडसन ने पीटीआई को भेजे एक ईमेल में कहा कि मच्छरों की…

Read More

ABC News: सिनेमा की दुनिया के मशहूर सितारे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म ‘थामा’ का लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसी बीच फिल्म ‘थामा’ के म्यूजिक डायरेक्टर सचिन सांघवी को लेकर बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर एक 19 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि सचिन सांघवी ने शादी का वादा करके उसके साथ यौन शोषण किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार…

Read More

ABC News: एशिया कप ट्रॉफी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी की जिद है. पहले उन्होंने खिताब विजेता भारत की ट्रॉफी चोरी कर एसीसी मुख्यालय में रखवाई, अब खबर आई है कि उन्होंने ट्रॉफी यहां से भी हटा दी और अबु धाबी में कहीं रखवा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूज एजेंसी ANI ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले एक BCCI अधिकारी एसीसी के ऑफिस पहुंचा था, उसे पता चला कि ट्रॉफी को अबू धाबी…

Read More

ABC News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआईएम के दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य सहयोगी दलों के नेता उपस्थित रहे. इस दौरान सार्वजनिक रूप से ऐलान कर दिया गया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे. अशोक गहलोत ने ये ऐलान किया है. महागठबंधन ने स्पष्ट कहा कि पूरा गठबंधन एकजुट है. बिहार में बदलाव लाने के लिए तैयार है.…

Read More

ABC News: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहली बार अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो डक का शिकार बने. एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे. एडिलेड के इस मैदान पर कोहली ने सबसे ज्यादा (विदेशी बैटर के रूप में तीनों फॉर्मेट पर) 975 रन बनाए, लेकिन 4 गेंदों का सामना करने के बाद वह डक पर फिर आउट हुए. इसके बाद उन्होंने एडिलेड मैदान में मैच देखने आए दर्शकों को देखकर को रिएक्शन दिया, उससे उनके संन्यास की चर्चा तेजी से होने लगी है.…

Read More

ABC News: केंद्र सरकार ने डीपफेक और एआई-जनरेटेड फर्जी कंटेंट से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आईटी नियमों में बदलाव का प्रस्ताव पेश किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा तैयार किए गए इस मसौदे में कहा गया है कि अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एआई या सिंथेटिक कंटेंट को स्पष्ट रूप से चिन्हित करना होगा ताकि यूजर असली और नकली सामग्री में फर्क कर सकें. प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि यदि कोई कंटेंट एआई या कंप्यूटर-जनित है, तो…

Read More

ABC News: कानपुर के शिवराजपुर में स्नान के दौरान डूबती बहन को बचाने के प्रयास में युवक गंगा में डूब गया. कई घंटे की तलाश के बाद भी गंगा में डूबे युवक का अभी तक पता नहीं लगा है. बताया जा रहा है कि बिल्हौर के बक्खू पुरवा गांव निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी किशन पाल इस समय परिवार सहित दयानंद नगर कल्याणपुर में निवास करते हैं. दीपावली के बाद बुधवार को वह अपनी पत्नी, बेटा हर्ष और बेटी के साथ शिवराजपुर के खेरेश्वर सरैया घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे. गंगा में स्नान के दौरान किशन पाल की…

Read More

ABC News: किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग की वजह से अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बना फ्लैट पूरी तरह स्वाहा हो गया. आशंका जताई जा रही है कि फ्लैट के अंदर मंदिर में जलाए गए दीपक की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी और उसने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया. फ्लैट में आग लगने से यहां पर रह रहे अन्य परिवारों में भी दहशत फैल गई और यहां पर रहने वाले परिवार अपनी गृहस्थी छोड़कर सड़क पर आ गए. वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे…

Read More

ABC News: राजधानी लखनऊ से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए गेहूं के बीज के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम किसी पीड़ित की सहायता के लिए खड़े हों. इसी भावना से उत्तर प्रदेश सरकार, पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है. आपदा का सामना वहां के किसान अकेले नहीं करेंगे. हम सब मिलकर उनको सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएंगे. सीएम ने कहा कि पंजाब हमारे देश का एक प्रमुख राज्य है.…

Read More

ABC News: आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेट की दो दिग्गजों ने आईसीसी की मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में अपनी चमक बिखेरी है. एक तरफ टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना बल्ले से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही हैं, तो दूसरी ओर दीप्ति शर्मा गेंद से विरोधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर रही हैं. इस प्रदर्शन का फायदा रैंकिंग में देखने को मिला है. स्मृति मंधाना ने की ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना पहला स्थान मजबूती से बरकरार रखा है और इंग्लैंड की नेट स्किवर-ब्रंट पर उनकी बढ़त अब 83 अंकों की…

Read More

ABC News: बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है. सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने वो तस्वीर डिलीट कर दी. फोटो में चित्रांगदा सिंह बिस्तर पर लेटी हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी.’ एक्ट्रेस ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह…

Read More

ABC News: सोनाक्षी सिन्हा की पहली साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में अलौकिक शक्तियों से लेकर महादेव का चमत्कार भी दिखाई दिया. फिल्म के ट्रेलर को महेश बाबू ने लॉन्च किया है. आज साउथ स्टार महेश बाबू ने सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ का ट्रेलर लॉन्च किया है. He stands where the forgotten evil rises.. The divine mystery unfolds with #Jatadhara in theaters from Nov 7th..#JatadharaTrailer out now!Telugu▶️:https://t.co/Yhz8linLzBHindi▶️:https://t.co/BWb881E5kY#JatadharaOnNov7#UmeshKrBansal #PrernaArora @zeestudios_…— Sudheer Babu (@isudheerbabu) October 17, 2025 यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.…

Read More

ABC News: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ पर एक बार फिर हमला हुआ है. पिछल सिर्फ चार महीनों में यह तीसरी बार है, जब कपिल शर्मा के इस रेस्टोरेंट को निशाना बनाया गया है. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले का क्रेडिट गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लिया है. ये दोनों ही माफिया सरगना लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का हिस्सा हैं. बार-बार हो रहे इन हमलों ने कनाडा में स्थित कपिल शर्मा के इस कैफे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More

ABC News: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कमर कस ली है. रोहित और कोहली इस सीरीज से टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था. रोहित इस सीरीज में कप्तानी नहीं करेंगे और पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर हिस्सा लेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत 19 अक्तूबर से होगी और इससे पहले टीम इंडिया ने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. इस दौरान सभी की नजरें रोहित और कोहली पर…

Read More

ABC News: मुंबई से एक अनोखी और इंसानियत की परिभाषा को सही साबित करने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक चलती लोकल ट्रेन में एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी, लेकिन विकास बेदरे नाम के युवक की सतर्कता और हिम्मत से समय रहते बच्चे का जन्म हो गया. यह घटना राम मंदिर स्टेशन के पास मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुई. बता दें कि पेशे से वीडियो कैमरामैन विकाश लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे, जब उन्होंने पास के डिब्बे में एक महिला को तेज दर्द में देखा. उन्होंने तुरंत ट्रेन की इमरजेंसी…

Read More

ABC News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है. मंगलवार की रात सीमा पर ताजा झड़प में दर्जनों सैनिकों सहित नागरिक भी मारे गए. एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को दोनों पक्षों के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीमा पर झड़प की पहली रिपोर्ट सामने आने के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हवाई हमले किए. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगानिस्तान तालिबान ने दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में प्रमुख सीमा चौकियों पर दो हमले किए, जिन्हें…

Read More

ABC News: सीएम योगी ने बुधवार को कहा, त्योहारों का उद्देश्य यही है कि हम अकेले नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से इस उत्साह का हिस्सा बनें. 2021 में राज्य सरकार ने तय किया था कि वर्ष में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. इसी क्रम में आज प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को यह सौगात दी जा रही है.पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार, होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस, गुरु पर्व, जन्माष्टमी या रामनवमी पूरी शांति, सौहार्द और उमंग के साथ मनाए गए हैं. अब…

Read More