ABC News: किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग की वजह से अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बना फ्लैट पूरी तरह स्वाहा हो गया.
आशंका जताई जा रही है कि फ्लैट के अंदर मंदिर में जलाए गए दीपक की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी और उसने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया. फ्लैट में आग लगने से यहां पर रह रहे अन्य परिवारों में भी दहशत फैल गई और यहां पर रहने वाले परिवार अपनी गृहस्थी छोड़कर सड़क पर आ गए.
वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जिस फ्लैट में आग लगी, उनके स्वामी का कहना है कि वह लोग यशोदानगर स्थित अपने दूसरे घर में जा रहे थे.
जैसे ही आग की सूचना मिली वह लोग उल्टे पैर वापस लौटे लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया. बुधवार को भी दोपहर तक यहां पर अन्य फ्लैट्स मेें रहने वाले परिवार दहशत की वजह से बाहर ही नजर आए.

