Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
रसायन विज्ञान के लिए साल 2025 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, ये तीन वैज्ञानिक इस खोज के लिए हुए सम्मानित
ABC News: रसायन में नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा हो चुकी है. स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार (08 अक्तूबर) को इसका ऐलान किया. इस साल ये सम्मान तीन वैज्ञानिक सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) को मिला है. BREAKING NEWSThe Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2025 #NobelPrize in Chemistry to Susumu Kitagawa, Richard Robson and Omar M. Yaghi “for the development of metal–organic frameworks.” pic.twitter.com/IRrV57ObD6— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2025 रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी…
ABC News: भौतिकी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है. जॉन क्लार्क, मिशेल माइकल डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स में खोज के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा जाएगा. नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीनों अमेरिकी वैज्ञानिक हैं. स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसकी घोषणा की है. BREAKING NEWSThe Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2025 #NobelPrize in Physics to John Clarke, Michel H. Devoret and John M. Martinis “for the discovery of macroscopic quantum mechanical tunnelling and energy quantisation in an electric circuit.” pic.twitter.com/XkDUKWbHpz— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7,…
ABC News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में हलचल दिखना शुरू हो गई है. इस बीच बिहार की सियासत में नए चेहरों की एंट्री का सिलसिला अब शुरू हो गया है. पवन सिंह, मैथिली ठाकुर के बाद अब जानी-मानी भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह की सियासी मुलाकात ने बिहार का सियासी पारा हाई कर दिया है. आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाक़ात 🙏🏼 और आशीर्वाद प्राप्त हुआ pic.twitter.com/fIvzl5ZfP0— AKSHARA SINGH (@AKSHARASINGH1) October 6, 2025 दरअसल, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने…
ABC News: कानपुर स्थित नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट को अब नेक्सट लेवल रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में डेवलप किया जाएगा. इसके साथ ही यहां पर आईआईटी कानपुर की मदद से बीटेक और एमटेक के रेग्लुयर कोर्स भी शुरू किये जाएंगे. इस बात का ऐलान एनएसआई के स्थापना दिवस पर कानपुर आए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया है. उन्होंने बताया कि शुगर इंडस्ट्री से जुड़े हुए बीटेक और एमटेक के कोर्स कराने का यहां पर निर्णय लिया गया है. इसके अलावा यहां पर लैब, क्लास रूम समेत पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाएगा, इसके लिए केंद्र सरकार फंड भी अलॉट करेगी. केंद्रीय…
ABC News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अक्टूबर को संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा–2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा–2025 का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा के सुचारू, नकलविहीन एवं पारदर्शी संचालन को लेकर सोमवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह-केंद्र व्यवस्थापक और निगरानी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण शुचिता, गोपनीयता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी…
ABC News: बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में मालती चहर की बोल्ड और सीधी एंट्री ने घर में खासकर तान्या मित्तल के साथ तीखी बहसों से हलचल मचा दी है. नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जरा भी देर नहीं लगाई. मालती ने घर में आते ही तान्या मित्तल से भिड़ंत कर दी और इस तरह एक बेबाक बातचीत शुरू हो गई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. View this post on Instagram A post shared by ColorsTV (@colorstv) हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में तान्या ने मालती…
Kanpur: ‘ऑल वेदर स्टेडियम’ के रूप में विकसित होगा ग्रीनपार्क, दर्शक क्षमता 50 हजार तक करने की तैयारी
ABC News: ग्रीनपार्क में इंडिया ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के सफल आयोजन के बाद अब इसके कायाकल्प को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है. इसी को लेकर ग्रीनपार्क में सांसद रमेश अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए. बैठक में सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम का पुनरुद्धार मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है. यह स्टेडियम कानपुर की खेल पहचान और गौरव का प्रतीक है, जिसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित कर “ऑल वेदर स्टेडियम” के रूप में विकसित किया…
ABC News: शरीर की शक्तिशाली प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करना आवश्यक है अन्यथा यह हमारे अपने अंगों पर ही हमला कर सकती है. मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को इस संबंध में उनकी अभूतपूर्व खोजों के लिए 2025 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला. BREAKING NEWSThe 2025 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Mary E. Brunkow, Fred Ramsdell and Shimon Sakaguchi “for their discoveries concerning peripheral immune tolerance.” pic.twitter.com/nhjxJSoZEr— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2025 यह पुरस्कार शरीर की रक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को बेहतर समझने की खोज- पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस…
ABC News: संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी परीक्षा के तुरंत बाद जारी की जाएगी. यह जानकारी आयोग द्वारा दायर एक हलफनामे में दी गई, जो पारदर्शिता बढ़ाने की मांग वाली एक याचिका के जवाब में दाखिल किया गया था. अब तक यूपीएससी की परंपरा रही है कि वह उत्तर कुंजी, अंक और कट-ऑफ केवल पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही प्रकाशित करता है. लेकिन इन नए फैसले के बाद उम्मीदवारों को…
ABC News: संत प्रेमानंद की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. यात्रा उनके स्वास्थ्य को देखकर रद्द की गई है. पिछले दो दिनों से वह पदयात्रा में नहीं आ रहे थे, लेकिन उनकी झलक पाने की चाह लिए श्रद्धालु सड़क पर ही खडे़ रहते थे. श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश दिया गया है कि संत महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है. इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. इसलिए अभी कोई भी उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क…
ABC News: फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में अचानक हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक भवन में हुई. विस्फोट इतना तेज था कि बिल्डिंग की छत समेत कई हिस्से उड़ गए और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए. धमाके के बाद कोचिंग सेंटर में भगदड़ मच गई. जानकारी के अनुसार, सातनपुर मंडी रोड पर स्थित कटियार कोल्ड स्टोरेज के निकट द सन क्लासेज लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर संचालित है. शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे इसके बाहर जोरदार विस्फोट हो गया.…
ABC News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए और साइबर क्राइम को लेकर बात की है. अक्षय कुमार बहुत ही कम अपनी फैमिली को लेकर बात करते हैं लेकिन इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बेटी नितारा के साथ हुई एक गंदी हरकत का खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने मांग की बच्चों को साइबर क्राइम से जागरूक किया जाना चाहिए. एक्टर की बात सुनकर लोग हैरान रह गए. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की बेटी नितारा…
ABC News: भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्री गंगानगर के घडसाना के गांव 22 एमडी में सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आर्मी और बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान विश्व मानचित्र पर अपनी जगह बनाए रखना चाहता है, तो उसे अपनी धरती पर आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करना होगा. जनरल द्विवेदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि भारत अब ऑपरेशन…
ABC News: ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ए की टीम कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पायी. एशिया कप फाइनल के हीरो रहे तिलक वर्मा और रियान पराग की पारी को छोड़ दें तो इंडिया ए टीम का कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका. इससे पहले ग्रीनपार्क में दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. इस मैच में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और अन्य खिलाड़ियों के आने से पिछले मैच के शतकवीर बल्लेबाज प्रियांश आर्या को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया. हालांकि, टॉस जीतकर…
ABC News: पिछले दिनों चकेरी थानाक्षेत्र के मथुरापुर रोड में अधजली हालत में मिले शव को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि बोरी के अंदर मिले युवक की हत्या कर शव को जलाया गया था, इसके बाद उसके भाई और मां ने अधजले शव को यहां पर आकर फेंका था. पुलिस ने युवक की हत्या की घटना में उसकी मां, भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है. घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मथुरापुर रोड पर मिले शव की शिनाख्त मूल रूप से जहानाबाद फतेहपुर में रहने वाले रामचंद्र…
ABC News: 34 महीने बाद जेल से रिहा हुए पूर्व विधायक इरफान सोलंकी देर रात कानपुर में जाजमऊ स्थित अपने घर पहुंच गए. उनके घर पहुंचते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर पूर्व विधायक का स्वागत किया. यहां पर देर रात से सुबह तक पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से मिलने वालों का तांता लगा रहा. यहां पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताया, जिन्होंने जेल में रहते हुए भी उनके परिवार का साथ दिया. इरफान सोलंकी ने कहा कि 34 महीने बाद खुली हवा में सांस ली है. उन्होंने कहा कि जल्द ही…
ABC News: कानपुर आईआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि छात्र दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकला था, तीसरे दिन कमरे से बदबू आने पर साथी छात्रों ने पुलिस व आईआईटी प्रबंधन को जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक मूलरूप से हरियाणा का रहने वाले सतीश सैनी का बेटा धीरज सैनी (22) कानपुर आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था. धीरज हॉस्टल नंबर एक के रूम नंबर 123 में रहता था. बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर…
ABC News: यूपी में प्रवक्ता पदों के लिए 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी. 15 और 16 अक्टूबर 2025 को निर्धारित लिखित परीक्षा को आयोग के उप सचिव ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की नोटिस जारी किया है. हालांकि परीक्षा कब होगी, इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की है. गौरतलब हो कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों व प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती…
ABC News: कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने तलाक को लेकर खूब चर्चा में रहीं. धनश्री इन दिनों ‘राइज एंड फॉल’ में दिखाई दे रही हैं. शो में एक्ट्रेस को कई बार चहल के साथ अपने तलाक को लेकर बात करते देखा जा चुका है. एक बार फिर धनश्री ने क्रिकेटर से अलग होने की वजह बताई है. उन्होंने चहल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. राइज एंड फॉल से एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें धनश्री वर्मा और कुब्रा सैत डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करते दिख रहे हैं. इस दौरान कुब्रा…
‘फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे हमारे देश के लीडर’, पीएम के बयान पर सूर्यकुमार यादव ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ABC News: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. भारत की एशिया कप में खिताबी जीत के बाद मोदी ने इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा था और भारतीय क्रिकेटरों को बधाई दी थी. सूर्यकुमार ने कहा कि अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है. भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. भारत को मिली शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय टीम को बधाई दी थी. मोदी ने एक्स पर लिखा…
