ABC News: यूपी में प्रवक्ता पदों के लिए 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी.

15 और 16 अक्टूबर 2025 को निर्धारित लिखित परीक्षा को आयोग के उप सचिव ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की नोटिस जारी किया है. हालांकि परीक्षा कब होगी, इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की है. गौरतलब हो कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों व प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए कई बार परीक्षा स्थगित हो चुकी है. कई बार टालने के बाद पीजीटी परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर और टीजीटी परीक्षा 18 व 19 दिसंबर के लिए तय की गई थी. बताया जाता है कि पीजीटी में 624 पदों के लिए 4.50 लाख अभ्यर्थी दावेदार हैं. पीजीटी परीक्षा सबसे पहले 11 व 12 अप्रैल, 20 व 21 जून, फिर बाद 18 व 19 जून और फिर 15-16 अक्टूबर को प्रस्तावित की गई थी. इसे अब तक चार बार बार स्थगित किया किया जा चुका है.
