Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: एशिया कप का 10वें मैच से पहले जबरदस्त ड्रामा देखा गया है. मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. मैच शुरू होने से करीब एक घंटे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान यूएई के साथ मैच नहीं खेलेगा. पाकिस्तानी टीम होटल से ग्राउंड भी नहीं पहुंची है. लेकिन पीसीबी ने दावा किया है कि मैच एक घंटे की देरी से शुरू होगा. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आई खबर के अनुसार, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अब होटल से स्टेडियम के लिए रवाना हो गई है. एक घंटे की देरी से मैच…
ABC News: पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे की पोल खोल दी. पाकिस्तान विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान उनसे कहा था कि भारत ने युद्ध विराम के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार कर दिया, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है. एक विदेशी चैनल को दिए साक्षात्कार में डार ने कहा कि जब उन्होंने रुबियो से सैन्य संघर्ष के दौरान भारत के साथ तीसरे पक्ष…
ABC News: यूपी के परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला करते हुए 2017 से 2021 के बीच काटे गए लाखों ई-चालान माफ कर दिए हैं. इससे सीधे तौर पर लाखों वाहन मालिकों को राहत मिली है. अब इन चालानों को पोर्टल पर “Disposed – Abated” (यदि मामला कोर्ट में लंबित था) और “Closed – Time-Bar” (यदि कार्यालय में लंबित था और समय-सीमा निकल चुकी है) की श्रेणी में दिखाया जाएगा. साथ ही इन चालानों से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जैसे अवरोध भी स्वतः हट जाएंगे. हालांकि, टैक्स से जुड़े चालान इस राहत के दायरे…
ABC News: कानपुर में पनचक्की चौराहा से जयपुरिया क्रॉसिंग होकर सर्किट हाउस, कैंट और जाजमऊ जाने वाले लोगोें के लिए राहत की खबर है. दीपावली से पहले जयपुरिया पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा. वर्तमान में इसकी एप्रोच रोड बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इसको लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जयपुरिया ओवरब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. यहां पर राजकीय सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि 30 सितंबर तक एप्रोच रोड का काम पूरा हो जाएगा. डीएम ने बताया कि करीब 992 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज से सर्किट हाउस से पनचक्की चौराहे…
ABC News: भारतीय टीम के बहिष्कार से बौखलाए पाकिस्तान ने अपने ही अधिकारी पर गाज गिरा दी है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने के विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया है. बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला गया था. इस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव छक्के से टीम को जीत दिलाकर पवेलियन की तरफ लौट आए थे, जबकि…
ABC News: साउथ सिटी में एक बड़े साइबर ठग के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. बर्रा पुलिस ने आनलाइन गेमिंग ऐप की आड़ में लोगों को फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गैंग का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गिरोह आनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाते थे. इसमें शुरूआत में तो जिसे फंसाया जाता था, उसे जिताया जाता था, इसके बाद जब वह बड़ी रकम लगाता था, तो उसे हरा दिया जाता था. गेम में पूरा कंट्रोल गैंग के सदस्यों के पास रहता था. गैंग…
ABC News: कानपुर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी जज बनकर केजीएमयू लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर को शादी का झांसा दिया और उसके साथ 59-50 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के साथ एक महिला को भी अरेस्ट किया है. मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने आरोपी एक मेट्रोमोनियल साइट पर नर्सिंग अफसर से मिला और खुद को जज बताया. शादी प्रस्ताव के बाद उसने लग्जरी कार के नाम पर 59.50 लाख रुपए लिए. फिर कानपुर में युवती को छोड़कर भाग निकला. इसके बाद…
ABC News: असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रविवार दोपहर बाद आए भूकंप के झटकों ने लोगों को भयभीत कर दिया. लोग घर, दुकान छोड़ सड़कों और अन्य खाली जगहों की ओर भागे. मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. असम के उदलगुरी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. आस-पास के जिलों में भी धरती हिली. जिससे लोगों में भय का माहौल दिखा. EQ of M: 5.8, On: 14/09/2025 16:41:50 IST, Lat: 26.78 N, Long: 92.33 E, Depth: 5 Km, Location: Udalguri, Assam. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh…
ABC News: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और बंगाली सिनेमा से राजनीति में कदम रखने वाली मिमी चक्रवर्ती को समन भेजा है. यह समन अवैध बेटिंग ऐप मामले से जुड़ा है. दोनों को दिल्ली मुख्यालय में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे. ईडी की जांच में सामने आया कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स गैरकानूनी तरीके से भारत में अपना कारोबार फैला रहे हैं. इन्हीं में से एक है 1xBet, जिसके विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार में कई बड़े चेहरे जुड़े पाए गए. जानकारी के मुताबिक मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर और…
ABC News: एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत से पहले बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेंट ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान किया है. तीनों वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जाएंगे. सीरीज की शुरुआत 30 सितंबर को होगी और आखिरी मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. खास बात यह है कि इन मैचों में टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने की संभावना व्यक्त…
ABC News: नेपाल में Gen-Z के नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने मौजूदा संसद को भंग कर दिया है और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने का फैसला लिया है. राष्ट्रपति के साथ सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में Gen-Z समूहों की बैठक में सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति बनी. वह आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी. गौरतलब हो कि जेन-जी के भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा…
ABC News: अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 2.07 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने 1.61 प्रतिशत थी. इसका मुख्य कारण सब्जियों, मांस और मछली की कीमतों में वृद्धि है. शुक्रवार की ओर से जारी सरकारी आंकड़ों में यह बात कही गई. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2024 में 3.65 प्रतिशत थी. लगातार नौ महीने तक घटने के बाद खुदरा महंगाई में एक बार फिर से इजाफा दिखा है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 के दौरान वार्षिक मुद्रास्फीति अगस्त 2024 की तुलना में (-) 0.69 प्रतिशत थी. एनएसओ ने…
ABC News: महिलाओं और किशोरियों में सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौती एनीमिया को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. आर्टिस्ट फॉर हर की अध्यक्ष और सीईओ डॉ. हेमा दिवाकर ने बताया कि एक रिसर्च के अनुसार, अकेले कानपुर में 63 प्रतिशत किशोरियां एनीमिया से पीड़ित हैं. इसके अलावा 15 प्रतिशत से भी कम गर्भवती महिलाएं 180 दिनों तक आयरन-फोलिक एसिड की खुराक लेती हैं. इसी को लेकर अब कानपुर के ग्रामीण इलाके चौबेपुर और शिवराजपुर के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें एशियन रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर स्किल ट्रांसफर ने विटामिन एजेंल्स के साथ साझेदारी की…
ABC News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है. इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सीसी मेंबर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी मारा गया है. Chhattisgarh | 10 naxals, including CC member Manoj alias Modem Balkrishna, neutralised in exchange of fire between Security Forces and Naxals at Bhaludiigi hill, PS Mainpur, District Gariaband pic.twitter.com/BI0lGU077e— ANI (@ANI) September 11, 2025 मोडेम की मौत सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में शीर्ष नक्सली नेता…
ABC News: रावतपुर थाने में हिरासत के दौरान युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक के आत्महत्या की जानकारी पाकर थाने में मौजूद पुुलिस कर्मियों मेें हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार, डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी, एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा. बताया जा रहा है कि काकादेव कच्ची मड़ैया, जय प्रकाश नगर निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू शटरिंग का काम करता था. परिजनों के अनुसार, मां की मौत के बाद वह अपनी बुआ रेनू के घर में बीते एक साल…
ABC News: कानपुर के भीतरगांव इलाके के साढ़-जहानाबाद मार्ग में गोपालपुर गांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां पर बच्चों से भरी निजी स्कूल की डग्गामार बस सामने से आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में जा पलटी. घटना में बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में बीच में बैठी उनकी बेटी घायल हो गई. वहीं, बस के पानी भरी खंती में पलटने से उसके अंदर बैठे स्कूली बच्चे बस के अंदर छटपटाने लगे, जिन्हें गांव वालों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला. बताया…
ABC News: कानपुर में आज जॉली एलएलबी थ्री का ट्रेलर लॉन्च किया गया. रेव थ्री में आयोजित एक समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया. इस दौरान इन तीनों एक्टर्स को देखने के लिए तमाम फैंस वकील की ड्रेस में पहुंचे थे. हालांकि, अक्षय कुमार का अंदाज यहां पर काफी अंतरंगी नजर आया. जॉली एलएलबी थ्री के ट्रेलर लॉन्च में पूरी तरह से कनपुरिया अंदाज में दिख रहे अक्षय कुमार कुर्ता और उसके ऊपर एक बड़ा गमछा डाले नजर आए. जबकि अरशद वारसी वकील की ड्रेस में नजर आए. फिल्म…
ABC News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी 20 लीग का खिताब जीतने वाली काशी रुद्रास की टीम बुधवार को कानपुर आयी. यूपी टी 20 लीग की चमचमाती ट्रॉफी को लेकर टीम प्रबंधन सबसे पहले कमला टॉवर के बगल में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचा. यहां पर उन्होंने भगवान द्वारिकाधीश के सामने ट्रॉफी रखते हुए प्रभू को नमन किया. इसके बाद सभी कमला टॉवर पहुंचे. यहां पर टीम प्रबंधन ने बताया कि काशी रुद्रास ही ऐसी टीम है, जो अब तक आयोजित तीन सीजन में दो बार चैंपियन रह चुकी है. इस बार भी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में डॉमिनेट…
ABC News: उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के दौरान 752 वैलिड पाए गए और 15 वोट इनवैलिड करार दिए गए. सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरियता के 300 वोट ही मिले. इससे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया.चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला. उपराष्ट्रपति के चुनाव में कुल 788 मतदाता…
ABC News: एक दिन पहले बारिश के बाद कानपुर में हुए भीषण जलभराव को लेकर मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय का पारा काफी हाई दिखा. मंगलवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार, चीफ इंजीनियर सैयद फरीद अख्तर जैदी और नगर निगम अमले के साथ महापौर जब निरीक्षण पर निकलीं, तो वह सबसे पहले सर्वोदयनगर पहुंची. यहां पर पार्षद नीरज बाजपेयी नेपास के मोहल्लों में हुए जलभराव के साथ ही मेट्रो अधिकारियों पर मनमाने काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जगह जगह सीवर लाइन भरने की वजह से यहां पर जलभराव हुआ है. इस पर महापौर यहां पर तैनात मेट्रो…
