ABC News: एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत से पहले बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेंट ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान किया है. तीनों वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जाएंगे.

सीरीज की शुरुआत 30 सितंबर को होगी और आखिरी मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. खास बात यह है कि इन मैचों में टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने की संभावना व्यक्त की जा रही थी लेकिन अब कानपुर के ग्रीनपार्क आने वाले क्रिकेटप्रेमियों को निराश होना पड़ेगा, क्योंकि तीन मैचों की इस सीरीज में सेलेक्टर्स ने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के नाम का ऐलान नहीं किया है.
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 30 सितंबर, कानपुर
दूसरा वनडे: 3 अक्टूबर, कानपुर
तीसरा वनडे: 5 अक्टूबर,कानपुर
पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह.
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

