Author: suniltiwari

ABC News: लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर स्थित बेस कैंप पर मंगलवार को एक भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवान बलिदान हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए. ये तीनों जवान महार रेजीमेंट के थे. तीनों गुजरात, उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे. पांच जवान हिमस्खलन में फंसे हुए हैं. एक कैप्टन को बचाया गया है. सेना की बचाव टीमें तुरंत काम पर लग गई हैं, जो लेह और उधमपुर से मदद ले रही हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसा अचानक हुआ और…

Read More

ABC News: कानपुर में इस सीजन में लगातार दूसरी बार गंगा ने चेतावनी बिंदु पार कर लिया है. गंगा के चेतावनी बिंदु पार करते ही प्रशासनिक अफसर कटरी के चैनपुरवा समेत अन्य गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रहे हैं. हालांकि, ग्रामीण अपनी गृहस्थी छोड़कर फिलहाल जाना नहीं चाहते. प्रशासन का कहना है कि बाढ़ को देखते हुए बाढ़ राहत केंद्रों में ग्रामीणों केा ठहराने की सारी व्यवस्थाएं की गई हैं. आपको बता दें कि सोमवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करते हुए 113.120 मीटर पर पहुंच गया. फिलहाल गंगा चेतावनी…

Read More

ABC News: कानपुर में एक बार फिर मौसम ने अचानक गियर बदला और दोपहर होते होते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इसको लेकर मौसम विशेषज्ञ भी हैरान दिखे. क्योंकि मौसम के पूर्वानुमान में इतनी भारी बारिश की उम्मीद उन्होंने भी नहीं जाहिर की थी. बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा बारिश काकादेव, शास़्त्रीनगर, शारदानगर, सीएसए, नवाबगंज के आसपास दर्ज की गई. जहां पर करीब आधे घंटे के अंदर ही तकरीबन 25 मिलीमीटर पानी बरस गया. इसके बाद पूरे शहर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश होती रही. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस…

Read More

ABC News: सा​उथ सिटी के पॉश इलाके रतनलालनगर में बेटी का बर्थ-डे सेलिब्रेट करने गए बैंक मैनेजर के घर से चोरों ने 25 लाख के कैश और जेवरात चोरी कर लिए. परिवार के लोग जब घर लौटे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. आपको बता दें कि रतनलाल नगर के रहने वाले इंद्रप्रीत चावला सिविल लाइंस स्थित इंडसइंड बैंक में मैनेजर हैं. इंद्रप्रीत के मुताबिक, सात अगस्त को बेटी का 10वां बर्थडे था. इसे सेलिब्रेट करने के लिए वह 6 अगस्त की रात रतनलाल नगर गुरुद्वारे के पास रात अपने दूसरे घर गए हुए थे. इसके बाद देर रात वह…

Read More

ABC News: लोग खुद को हवा में महसूस करने के लिए हवाई जहाज में नहीं जाते हैं. वे या तो पैरा ग्लाइडिंग का सहारा लेते हैं. या फिर ऊंचे पर्वत की छोटी पर खड़े होते हैं. पर ग्लास स्काईवॉक ऐसी संरचना है, जो आपको आसमान में चलने का अहसास करा देगी. अभी तक भारत में ऐसी संरचना नहीं थी, लेकिन अब अगले हफ्ते विशाखापट्टनम में इसकी हकीकत में बदलने की पूरी तैयारी हो चुकी है. यहां पहुंचने के बाद आपको पैरों के नीचे कुछ नहीं है यही अहसास होगा. उम्मीद की जा रही है कि इससे पर्यटन उद्योग में जबरदस्त…

Read More

ABC News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी रविवार को फिर से चर्चा में आ गए. दरअसल, धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें माही एक्शन मोड में दिख रहे हैं. धोनी के साथ वीडियो में आर माधवन भी हैं. यह वीडियो मशहूर डायरेक्टर वासन बाला के नए प्रोजेक्ट का टीजर है. वीडियो में धोनी गोलियां बरसाते दिख रहे हैं, जिसे देख फैंस चौंक गए. View this post on Instagram A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) यह वीडियो अभिनेता आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें महेंद्र सिंह धोनी…

Read More

ABC News: बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से माफी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए माफी मांगी है. जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी में वापस ले लिया है. बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कई ज़िम्मेदार पदों पर लम्बे वर्षों तक कार्यरत रहे एवं पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिद्धार्थ, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आज…— Mayawati…

Read More

ABC News: गुजरात के पंचमहल जिले में शनिवार को पावागढ़ शक्ति पीठ में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मालवाहक रोपवे की तार अचानक टूटने से छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य शामिल बताए जा रहे हैं. यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस रोपवे का इस्तेमाल मांची से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत एवं बचाव…

Read More

ABC News: कानपुर के सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कसिगवां गांव में कलयुगी बेटे ने शराब के रूपए न देने पर अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कातिल बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि कसिगवां गांव निवासी राजेश्वरी अपने चार बेटों उमेश, सुशील, राजाराम उर्फ लादेन और मनोज के साथ यहां पर रहती थीं. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बड़ा बेटा उमेश साधु बनकर घर छोड़कर चला गया. जिसके बाद वह राजाराम व मनोज के साथ रहती थी. शनिवार दोपहर…

Read More

ABC News: एशिया कप 2025 को लेकर कप्तान सूर्यकुमार सहित कई भारतीय क्रिकेटर दुबई पहुंच गए हैं. भारतीय टीम नई जर्सी और नए तेवर के साथ आठ टीमों के टूर्नामेंट में उतरेगी. पहली बार खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से दुबई पहुंच रहे हैं. यहां पहुंचने वाले क्रिकेटरों में हार्दिक, रिंकू, अभिषेक, हर्षित राणा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और कोच सितांशु कोटक शामिल हैं. भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ है. भारत को पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलना है जबकि पाकिस्तान से मैच 14 सितंबर को होगा. ग्रुप दौर का अंतिम मैच 19 को ओमान…

Read More

ABC News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के 66 व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मॉनिटरिंग के लिए टैबलेट, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रधानाचार्यों को टैबलेट व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा ने बाल वाटिका का एक नया रूप लाया है. इस सत्र में पांच हजार से अधिक…

Read More

ABC News: अमेरिका की तरफ भारत पर लगाए गए टैरिफ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर निशाना साधते नजर आ रहे थे. लेकिन चीन में हाल ही में संपन्न हुए एससीओ सम्मेलन के बाद अब ट्रंप के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर लिखा कि, लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एससीओ शिखर सम्मेलन वाली…

Read More

ABC News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से एक कथित अवैध बेटिंग एप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ कर रही है. यह मामला वन-एक्स-बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है. अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है. ईडी ने धवन को गुरुवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि उनके इस एप…

Read More

ABC News: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुई हैं. हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण LVMH प्राइज सेरेमनी 2025 का हिस्सा बनने वाली हैं. ये खबर सामने आते ही दीपिका पादुकोण के फैंस खुशी के मारे झूमने लग गए थे. इसी बीच दीपिका पादुकोण की तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. दीपिका पादुकोण ने LVMH प्राइज सेरेमनी 2025 के इवेंट में धमाकेदार एंट्री मारी. आते ही LVMH प्राइज सेरेमनी 2025 में दीपिका पादुकोण ने एक शानदार फोटोशूट करवाया. अब फैंस दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों से नजर…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा एबीवीपी कर्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को सही ठहराने और संगठन के छात्रों को गुंडा कहने के खिलाफ आज कानपुर में आक्रोश देखा गया. इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर जमकर नारेबाजी की. एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए परेड चौराहे पर भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई थी. इस दौरान ओम प्रकाश राजभर का विरोध करते एबीवीपी कार्यकर्ता उनके बयान का विरोध कर रहे थे. यहां पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन एबीवीपी कार्यकर्ता अपने विरोध पर अड़े…

Read More

ABC News: कानपुर को रेबीज फ्री बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है. नगर निगम की तरफ से शुरू की गई मास एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत महापौर प्रमिला पांडेय ने मोतीझील से की. यहां पर सबसे पहले कैटिल कैचिंग दस्ते की तरफ से पकड़े गए स्ट्रीट डॉग को एंटी रेबीज का टीका लगाया गया. नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि कानपुर के सभी स्ट्रीट डॉग्स को यह एंटी रेबीज टीका लगाया जाएगा. इसके लिए हर वॉर्ड में नगर निगम की चार गाड़ियां घूमेंगी. एक बार में जब तक सभी स्ट्रीट डॉग्स के एंटी…

Read More
JOB

ABC News: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर 1 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 सितंबर में आयोजित होगी. एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से नोटिस देख सकते हैं. कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर-I परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBE) में 12 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित होगी. इस दौरान परीक्षा कई चरणों में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर…

Read More

ABC News: कानपुर में एक बार फिर गंगा के पानी ने उफान मारना शुरू कर दिया है. तेजी से बढ़ रहे जलस्तर का पता इसी बात से चलता है कि बुधवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से केवल 15 सेंटीमीटर नीचे रह गया. माना जा रहा है कि अगर इसी क्रम से जलस्तर बढ़ता रहा तो अगले 48 घंटे में गंगा फिर से चेतावनी बिंदु पार कर सकती हैं. ऐसे में प्रशासन गंगा के जलस्तर पर लगातार निगाह रख रहा है. बुधवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 114.540 मीटर पर और डाउन स्ट्रीम पर 114.100 मीटर पर…

Read More

ABC News: चमनगंज थानाक्षेत्र के आनंदबाग में मकान का छज्जा गिराने के दौरान नाबालिग मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई. वहीं, दो अन्य मजदूर घायल हो गए. परिजनों का आरोप है कि किशोर को ठेकेदार गणेश महोत्सव से जबरन ले गया था. बताया जा रहा है कि जिस नाबालिग मजदूर की मौत हुई है, वह शारदा नगर कच्ची बस्ती निवासी रामू पासवान का पुत्र आशू था. पड़ोसी पंकज ने बताया कि गुरुदेव पैलेस कच्ची बस्ती के पास गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है. जिसमें आशू भी शामिल हुआ था. इस दौरान ठेकेदार मो. लियास उसे जबरन काम…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आउटसोर्सिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति दी, जिसमें कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी दे दी गई. यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी होगी, जिसे नान-प्रॉफिटेबल संस्था के रूप में संचालित किया जाएगा. इसके माध्यम से अब आउटसोर्सिंग एजेंसियों का चयन सीधे विभाग नहीं करेंगे, बल्कि निगम जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से…

Read More