Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को फोन किया. फोन कॉल पर पुतिन ने पीएम मोदी को अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में पुतिन के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी. Thank my friend, President Putin, for his phone call and for sharing insights on his recent meeting with President Trump in Alaska. India has consistently called for a peaceful resolution of the Ukraine conflict and supports all efforts in this regard. I look forward to our…— Narendra Modi (@narendramodi)…
ABC News: लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर मंगलवार को वोटिंग होगी. इसको लेकर डीएवी कॉलेज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पहली बार मतदान के दौरान अधिवक्ताओं को पोलिंग बूथ में अधिवक्ताओं को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा. मतदान केवल क्यूआर कोड की हार्ड कॉपी से ही मान्य किया गया है. गौरतलब हो कि अध्यक्ष- महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए इस बार 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सात हजार 765 मतदाता करेंगे. वोटिंग के दिन डीएवी कॉलेज की तरफ वाहन नहीं जा पाएंगे. इसको लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने रूट डायवर्जन…
ABC News: सरकारी कामों में जिम्मेदार अधिकारी किस तरह से लापरवाही बरतते हैं, इसका नजारा डीएम के निरीक्षण में एक बार फिर सामने आया. कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जब साढ़ थाने के निर्माणाधीन भवन का जायजा लेने पहुंचे, तो पाया गया कि जिस काम को साल 2021 में ही पूरा कर लिया जाना था, वह चार साल बाद भी अधूरा है. यही नहीं, परियोजना में अब तक आधे से अधिक रकम भी खर्च हो गई लेकिन काम केवल 35 फीसदी ही पूरा हुआ है. इसको लेकर डीएम ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम…
ABC News: कानपुर के ओमपुरवा बताशे वाली गली में कई महीनों से सीवर भराव की समस्या से परेशान लोगों का सब्र रविवार को जवाब दे गया. आक्रोशित इलाकाई लोगों ने यहां पर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया. इस दौरान तेज धूप और उमस वाली गर्मी में तमाम राहगीर परेशान हो गए. ओमपुरवा में आने वाले वार्ड 29 की बताशे वाली गली में रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर छह महीने से अधिक समय से सीवर भराव की समस्या है. इसकी वजह से उनके घरों में अब दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई होती है. हंगामा…
ABC News: चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गए आरोपों पर दो टूक जवाब दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “अगर कोई सोचता है कि एक पीपीटी देकर जो कि चुनाव आयोग के आंकड़े नहीं हैं. इस तरह के गलत आंकड़े देना और ये कहना कि ये पोलिंग ऑफिसर ने कहा है कि इस महिला ने दो बार वोट दिया है. इतने संगीन विषयों पर बिना हलफनामे के चुनाव आयोग को काम नहीं करना चाहिए.” मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकसभा में विपक्ष…
ABC News: कानपुर में गंगा नदी इस समय जबरदस्त उफान पर हैं,, पहाड़ों पर हो रही बरसात और हरिद्वार व नरौरा डैम से छोड़े जा रहे पानी की वजह से कानपुर में रविवार को गंगा चेतावनी बिंदु पार कर गई हैं. गंगा के चेतावनी बिंदु पार करते हुए कटरी के गांव में संकट खड़ा हो गया है. यहां पर चैनपुरवा गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गया है, जबकि धारमखेड़ा, दिवनीपुरवा आदि गांवों में आधे घरों तक पानी पहुंच गया है. इसके अलावा शिवदीन का पुरवा में भी गंगा हलचल मचाने लगी हैं. गंगा के चेतावनी बिंदु के पार करते…
ABC News: वित्त मंत्रालय ने 15 अगस्त के मौके पर 2 स्लैब वाली जीएसटी संरचना लाने का एलान किया. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने मंत्रियों के समूह (जीओएम) को दो स्लैब वाली जीएसटी दर संरचना का प्रस्ताव दिया है. इसके साथ ही कुछ चुनिंदा वस्तुओं के लिए विशेष दरों का भी प्रस्ताव दिया है. सरकार चालू वित्त वर्ष में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को पेश करने पर विचार कर रही है. इसका लक्ष्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर का बोझ कम करना है. केंद्र ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के एक पैनल के समक्ष प्रस्ताव…
ABC News: कानपुर में जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने को लेकर अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है. इसी को लेकर नगर निगम में विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक हुई. नगर आयुक्त सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, केडीए सचिव अभय पांडेय आदि शामिल हुए. नगर आयुक्त ने बताश कि शासन ने जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पॉलिसी जारी की है. इसके तहत कानपुर में 65 स्थान चिंह्ति किए गए हैं, जो या तो सड़क किनारे हैं या जहां पर जगह खाली पड़ी है. इन स्थानों पर नगर…
ABC News: मोतीझील की तर्ज पर डेवलप होने जा रहे झकरकटी तालाब का गुरूवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया. अमृत सरोवर योजना के तहत होने वाले झकरकटी तालाब के विकास को लेकर नगर आयुक्त् ने यहां पर नगर निगम अफसरों के साथ ले आउट प्लान पर चर्चा भी की. नगर आयुक्त ने बताया कि सात करोड़ की लागत से इस योजना को विकसित किया जाएगा. यहां पर ट्रैक बनाने के अलावा झूले, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे यहां पर आने वाले लोग खुशनुमा पल बिता सकें. उन्होंने बताया कि जल्द ही झकरकटी तालाब के सौंदर्यीकरण का काम…
ABC News: कानपुर में क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड पुलकित द्विवेदी को ग्वालटोली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है. डीसीपी क्राइम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि काल सेंटर का मालिक पुलकित द्विवेदी कानपुर के नवाबगंज सिग्नेचर ग्रीन का रहने वाला है. पुलिस ने वर्ष 2020 में वेबिक्सी टेक्नोलॉजीज़ प्राईवेट लिमिटेड व ग्लोबल ट्रेड प्लाजा नाम से फर्म बनाई गई थी. उसके बाद…
ABC News: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा पुरुषों की वनडे आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से जारी की गई नई रैंकिंग में हिटमैन ने एक स्थान की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया. दरअसल, बाबर हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. इसके फलस्वरूप वह तीसरे स्थान पर खिसक गए. आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत पर…
ABC News: कानपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है. चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचती गंगा अब कटरी के चैनपुरवा गांव की दहलीज तक पहुंच गई है. आज रात या गुरूवार तक चैनपुरवा गांव के अंदर बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका जाहिर की जा रही है. इसे देखते हुए यहां पर ग्रामीण अपनी गृहस्थी को समेटने में लगे हुए हैं. चैनपुरवा, दिवनीपुरवा, लोधवाखेड़ा आदि गांवों में बाढ़ के पानी में खेत डूबे नजर आ रहे हैं. वहीं, अगर गंगा के जलस्तर की बात करें तो गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर यह 114.140 मीटर…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के दहेली सुजानपुर स्थित मैरी जीसस स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया. जब यहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद हुआ. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि शव का धड़ तो चारपाई पर पड़ा था लेकिन उसका सिर जमीन पर अलग पड़ा था. कमरे से काफी बदबू भी आ रही थी. मृतक की पहचान गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी राम प्रसाद के रूप मेें परिजनों ने की. बताया जा रहा है कि राम प्रसाद दहेली सुजानपुर स्थित मैरी जीसस स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे. पुलिस का कहना है कि प्रबंधन एक…
ABC News: महाराजपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में जुए के विवाद में युवक की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों ने जुए के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है. बताया जा रहा है कि सलेमपुर निवासी सौरभ सिंह प्राइवेट जॉब करता था. रविवार को वह खरीदारी के लिए बाजार गया हुआ था. परिजनों का कहना है कि देर शाम तक घर न लौटने पर जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो खेत में उसका शव मिलने की सूचना मिली.…
ABC News: कानपुर में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़त का दौर जारी है. सोमवार केा गंगा का जलस्तर और बढ़कर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया. इसको लेकर अब प्रशासनिक मशीनरी भी हर 12 घंटे में जलस्तर के आंकड़े को रिकॉर्ड करने में जुट गई है. बताया गया कि सोमवार को गंगा का जलस्तर 112.300 मीटर पर पहुंच गया, जोकि चेतावनी बिंदु से 700 सेंटीमीटर नीचे है. वहीं, गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर 113.800 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 113.600 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया है. आपको बता दें कि सिंचाई विभाग पहले ही गंगा में बाढ़ के…
ABC News: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के परदेवनपुरवा में देर रात नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. बताया जा रहा है कि मृतका पांच माह की गर्भवती थी. परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता अहिरवां निवासी रामकरन वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आकांक्षा की शादी पिछले साल 17 नवंबर को लालबंग्ला के परदेवनपुरवा निवासी रोहित के साथ की थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर आकांक्षा को प्रताड़ित करता था. पिता का कहना है कि रोहित शराब का आदी…
ABC News: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को आठ साल बाद भारतीय टीम में जगह मिली थी, लेकिन उनके लिए इंग्लैंड दौरा खट्टी-मिट्ठी यादों भरा रहा है. करुण को इस बात का अफसोस है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. वह पहले चार मैचों में अपनी शानदार शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए, लेकिन ओवल टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर प्रभाव छोड़ा. करुण का मानना है कि भविष्य में रन बनाने के लिए जरूरी…
ABC News: कानपुर में गुजैनी थानांतर्गत बर्रा-आठ इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया. चोरों ने यहां पर जमकर धमाचौकड़ी मचाते हुए नकदी जेवर समेत 25 लाख की चोरी को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय पीड़ित परिवार रक्षाबंधन मनाने गया हुआ था. परिवार जैसे ही घर पहुंचा तो उसे मेन गेट के ताले टूटे मिले. इसके बाद जैसे ही सभी घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश फाख्त हो गए. चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी जेवरात सबकुछ पार कर दिया था. परिजनों ने बताया कि कुछ…
ABC News: कानपुर में सावन के महीने में हुई जमकर बारिश के बाद अब भादों में भी जमकर पानी बरसेगा. इसको लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 12 और 13 अगस्त को कानपुर मंडल में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, सोमवार को मौसम साफ रहेगा और बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार की तरह सोमवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इसके साथ ही छिटपुट बारिश भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि 12 से 14 अगस्त के बीच कानपुर मंडल…
ABC News: रक्षाबंधन के पर्व पर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की बहन आरती शनिवार को जब घर पहुंची तो वह भावुक हो गईं. शुभम के बिना पहली बार जब रक्षाबंधन पर बहन आरती घर आयी तो भावुक पलों ने हर किसी की आंख को नम कर दिया. यहां पर शुभम द्विवेदी की बहन आरती ने इस रक्षाबंधन पर भाई की तस्वीर पर तिलक कर श्रद्धांजलि दी. बहन ने अन्य भाइयों सौरभ और सौमित्र की कलाई पर राखी बांधते हुए शुभम की पिछली रक्षाबंधन की बातें याद कीं और फूट-फूटकर रो पड़ी. दअरसल, पहलगाम हमले में…
