Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर फोकस करते हुए नगर निगम ने 12 वार्डों को ‘मॉडल वार्ड’ के रूप में चयनित किया है. इसको लेकर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सभी जोनल के अधिकारियों के साथ बैठक की. नगर आयुक्त ने बताया कि चयनित 12 वार्डों में साफ सफार्ठ व्यवस्था को बेहतर की जाएगी. इसके अलावा इन वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरा प्रथक्कीकरण (सेग्रीगेशन) को जनसहभागिता के साथ लागू किया जाएगा. यहां पर नगर निगम अधिकारी जनता के बीच जाकर गीला और सूखा कूड़ा के विषय में…
ABC News: रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का शुभारंभ किया है. इस लैब के शुरू होने के बाद मरीजों को एक निर्धारित शुल्क पर खून की जांच कराने की सुविधा उपलब्ध होगी. लैब का शुभारंभ करने के साथ ही डीएम ने बताया कि यहां पर जिन मरीजों का ब्लड टेस्ट किया जाएगा. उनके रक्त का कम से कम सैंपल लेकर अधिक से अधिक जांच की सुविधा मरीजों को दी जाएगी. विशेष प्रकार की लैब में एक रुपये के ओपीडी पर्चे पर 25 हजार रुपये तक की 108 प्रकार की जांच सुविधा…
ABC News: बिरहाना रोड में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में शिकायत के बाद आयी पुलिस से युवक इतना खौफजदा हो गया कि उसने घबराकर छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर आयी पुलिस ने बिना किसी पूछताछ के ही युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था. घटना बिरहाना रोड स्थित पीली बिल्डिंग की बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि देर रात पति और पत्नी में आपस में झगड़ा हो रहा था. इसी बीच, पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस के अनुसार, अवधेश…
ABC News: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा ऐलान कर दिया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगाया है. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसका ऐलान किया है. ट्रंप ने बताया कि 1 अगस्त से भारत पर ये लागू होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार…
ABC News: शतरंज की दुनिया से भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय खिलाड़ी ने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत लिया है. दिव्या देशमुख ने भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में हराकर 2025 का FIDE महिला विश्व कप जीत लिया है. इसी के साथ वह भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं. बता दें कि कोनेरू हम्पी भारत की दिग्गज चेस खिलाड़ियों में से एक हैं. फाइनल मुकाबले में कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, लेकिन दूसरे गेम में दिव्या ने काले मोहरों…
ABC News: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच को चल रहे विवाद के बीच पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन खफा हैं. कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिजनों ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं. पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिजनों ने इसको लेकर नाराजगी जताई है. इसको लेकर शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने सवाल उठाए हैं. ऐशान्या ने कहा कि पहलगाम हमले के अभी केवल तीन ही महीने हुए हैं, इतनी जल्दी कोई कैसे इतनी बड़ी घटना को भुला सकता है. ऐशन्या द्विवेदी ने भारत-पाक मैच…
ABC News: भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. श्रीनगर के हरवान इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. आतंकियों के खिलाफ इस कार्रवाई को ऑपरेशन महादेव नाम दिया गया है. माना जा रहा है कि इस ऑपरेशन में जिन आतंकियों को ढेर किया गया है, उनका संबंध पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है. सेना की ‘चिनार कॉर्प्स’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए भी इसकी जानकारी शेयर की. पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने अभी तक कई आतंकियों को मार गिराया है. OP…
ABC News: कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पर कानपुर सागर हाइवे पर अफजलपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बाइक में टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने रोडवेज बस नहीं रोकी और बस में फंसी बाइक को लेकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा. इसके बाद रास्ते में एक डंपर सामने आने पर बिधनू थाने के सामने ड्राइवर ने रोडवेज बस को रोका और फरार हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की…
ABC News: कानपुर में रविवार को 139 परीक्षा केंद्रों पर आरओ और एआरओ की परीक्षा को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया. इसको लेकर देर रात से सुबह तक चौराहों से लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन से लेकर सिविल डिफेंस और स्वयं सेवी संगठनों के लोग सक्रिय दिखाई दिए. सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई परीक्षा से 45 मिनट पहले ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया. बता दें कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा है. पूरे प्रदेश में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र शहर…
ABC News: कानपुर में कोहना थानाक्षेत्र के पॉश इलाके तिलकनगर में देर रात हैंडलूम शोरूम में भीषण आग लग गई. शोरूम में हैंडीक्राफ्ट का सामान रखा होने से कुछ ही पलों में यह आग भयावह हो गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, शोरूम में लगी आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं. इस पर आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड के कंट्रोल रूम में सूचना दी. इसके बाद कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन को शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू…
ABC News: उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है. भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है. कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है. मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है. हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने में लग गई. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. अफरा-तफरी में लोग…
ABC News: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद इन्फ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. कभी अपनी फोटोज तो कभी वीडियोज के जरिए अक्सर वह सुर्खियों में आ जाती हैं. इसी बीच धनश्री ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन इन फोटोज में यूजर्स ने कुछ ऐसा देखा जिसके बाद वह न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि उनके मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि, इन्फ्लुएंसर की पिक्चर्स में यूजर्स ने ऐसा क्या देखा कि वह…
ABC News: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने कमाल की फॉर्म को जारी रखते मैनचेस्टर टेस्ट में शतक ठोक दिया. ये रूट के करियर की 38वीं सेंचुरी है. रूट ने इस पारी के दम पर टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. इस सीरीज में ये जो रूट का दूसरा शतक है. रूट की पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम ने मैनचेस्टर में बड़ी लीड हासिल कर ली है. जो रूट ने मैनचेस्टर टेस्ट में कमाल की बैटिंग करते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन…
ABC News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली कटौती की शिकायतों पर अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में न पैसे की कमी है, न बिजली की और न ही संसाधनों की. ऐसे में सुनिश्चित करें की अनावश्यक बिजली कटौती न हो अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार दोपहर ऊर्जा विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा कि बिजली अब सिर्फ सेवा नहीं, आम आदमी की ज़रूरत और भरोसे से जुड़ा विषय है. उन्होंने बिजली आपूर्ति की फील्ड रियलिटी का लेखा-जोखा लिया और सभी डिस्कॉम से जवाबदेही मांगी. मुख्यमंत्री…
ABC News: भारत सरकार ने ऑनलाइन अश्लील सामग्री के प्रसार पर लगाम कसने के लिए 25 ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने का निर्देश दिया है यानी इन एप्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है. उल्लू टीवी, देसीफ्लिक्स से लेकर एकता कपूर के ALTT (ऑल्ट बालाजी) तक ऐसे तमाम ऐप्स पर सरकार ने बैन लगा दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय को ये पता चला कि ये एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक विज्ञापन और अश्लील कंटेंट प्रसारित…
IND vs ENG: ‘मून बूट’ पहनकर ऋषभ पंत ने की बल्लेबाजी, लगाया शानदार पचासा, फैंस ने हिम्मत को किया सलाम
ABC News: अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में न केवल बल्लेबाजी की बल्कि शानदार फिफ्टी भी जड़ी. ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए दूसरे दिन मैदान पर आए. इस दौरान यहां पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन भी किया. ऋषभ पंत अतिरिक्त स्कैन के बाद पंत अपने चोटिल पैर को सहारा देने के लिए ‘मून बूट’ (एक सुरक्षात्मक ऑर्थोपेडिक जूते) पहनकर स्टेडियम पहुंचे. हालांकि, वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. चोट के बावजूद जब…
ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र में कानपुर हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां पर तेज रफ्तार ट्रक से बाइक सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि मृतक युवक घर से किसी काम के लिए जा रहा था. बिधनू थानाक्षेत्र के ओरियारा गांव के पास ट्रक ने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी फिर भागने के प्रयास में उससे रौंदता हुआ निकल गया. हादसे के बाद मौके…
ABC News: कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र के काकादेव में तलाकशुदा महिला के साथ लिवइन में रहने वाले युवक की संदिग्ध मौत हो गई. लिवइन में रहने वाली महिला ने युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है जबकि परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि घटनाक्रम से पहले दोनों ‘सैयारा’ फिल्म देखकर आए थे. उसके बाद मकान के पास ही दोनों ने पिज़्ज़ा भी खाया. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि जरौली फेस-2 में रहने वाले स्वीट…
ABC News: कानपुर के जाजमऊ में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है. युवक की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके दोस्तों ने ही की थी. पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. युवक की हत्या पुराने विवाद और एक आरोपी की बहन से छेड़खानी के चलते की गई थी. आपको बता दें कि एक दिन पहले जाजमऊ में गंगा किनारे अरबाज खान नाम के युवक की नृशंस हत्या कर दी गई थी. अरबाज के परिजनों ने पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया…
ABC News: देश के कई राज्यों के साथ-साथ कानपुर में भी बुधवार को जब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल मिला तो हड़कंप मच गया., बताया जा रहा है कि करीब 15 स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है. जिन स्कूलों में धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. उसमें जयपुरिया, गुलमोहर पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस, हडर्ड समेत अन्य स्कूल शामिल रहे. जैसे ही इस बात की खबर लगी, इसको लेकर स्कूल प्रबंधन में भी चिंता का माहौल देखा गया. पुलिस अफसरों का कहना है कि विभाग की अधिकाधिक आईडी पर ऐसा कोई मेल नहीं मिला…
