Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन सफाई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं, दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह घटना पनकी क्षेत्र में सीवेज सिस्टम की सफाई के दौरान हुई. आरोप है कि नाला सफाई के दौरान कर्मचारियों को ठेकेदार की ओर से सुरक्षा उपकरण नहीं मुहैया कराए गए थे, जिस चलते यह हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, विजय नगर, अंबेडकर नगर निवासी रामदयाल के तीन बेटे छेदीलाल, सोनू और अनिल…
ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र में रमईपुर के मजरे घाटूखेड़ा गांव में दूध व्यापारी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दूध व्यापारी रात में पशु बाड़े में सोने के लिए गया हुआ था. मृतक की पहचान घाटूखेडा निवासी अवनीश यादव उर्फ काकुन के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि अवनीश दूध का व्यापार करता था. रविवार रात अवनीश घर के सामने खाली प्लॉट में बने पशु बाड़े में सोने गया था. सोमवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला तो परिजनों के होश उड़ गए. अवनीश की गर्दन पर…
ABC News: भाषा के नाम पर महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रदेशों में हिंदी भाषी व्यापारियों के साथ हो रही मारपीट के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने गांधी प्रतिमा, फूलबाग पर धरना दिया. यहां पर धरने पर बैठे व्यापारी नेताओं ने कहा कि पहले कर्नाटक और अब महाराष्ट्र में जिस तरह से भाषा के नाम पर हिंदी भाषी व्यापारियों के साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. उससे वह लोग आहत हैं. यहां पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने कहा कि सरकार ने 22 भाषाओं को मान्यता…
Kanpur: खेत की पैमाइश करने गए लेखपाल पर हमला, किसान ने लाठी-डंडो से पीटा; आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
ABC News: कानपुर में भीतरगांव विकास खंड के फैजुल्लापुर गांव में खेत की पैमाइश करने पहुंचे एक लेखपाल पर किसान ने लाठियों से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि किसान ने लेखपाल को खेत में गिरा-गिराकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए. इस घटना की जानकारी जैसे ही नरवल तहसील पहुंची, तो राजस्व लेखपालों में भारी आक्रोश फैल गया. इसके बाद, सभी लेखपाल एकजुट होकर साढ़ थाना पहुंचे और आरोपी किसान की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए. मारपीट की घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस…
ABC News: सावन के पहले सोमवार को शिवराजपुर में कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि देर रात यहां पर इतनी भीड़ उमड़ आयी कि उसे काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए. बताया जा रहा है कि भीड़ बेकाबू होने पर यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठी चला दी. जिससे यहां पर एक कांवड़िये को चोट लग गई और वह गिरकर घायल हो गया. इसके बाद उसके समर्थकों ने शिवराजपुर थाने का घेराव कर लिया. कांवड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. इस दौरान जमकर हंगामा और…
ABC News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कश्यपनगर में हृदयविदारक घटना हुई. किरायेदार के बच्चों के साथ खेल रहे 13 वर्षीय किशोर ने खेल-खेल में वॉटर लेवल पाइप से फंदा लगा कर जान दे दी. बच्चों ने मृतक के बड़े भाई को घटना की जानकारी दी, तो चीखपुकार मच गई. परिजन लोगों की मदद से शव को उतारकर पास के नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया. कश्यप नगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा के बेटे अंकित (13) ने छत के जीने के दरवाजे की चौखट से वॉटर लेवल पाइप के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी.…
ABC News: कानपुर में गंगा के जलस्तर मेें एक बार फिर से बढ़त दर्ज होने लगी है. हालांकि, यह अभी चेतावनी बिंदु से करीब सवा दो मीटर नीचे है लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर के बाद प्रशासन लगातार इस पर निगाह रख रहा है. रविवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 113 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 112.210 मीटर दर्ज किया गया. जबकि शुक्लागंज की तरफ यही जलस्तर 110.710 मीटर पर दर्ज किया गया. पहाड़ों पर हो रही बारिश के अलावा हरिद्वार और नरोरा से भी लगातार पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है. इसके अलावा रामगंगा और काली नदी…
ABC News: सावन के पहले सोमवार पर आनंदेश्वर मंदिर परमट में आज रात दो बजे से भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे. आनंदेश्वर मंदिर में रात दो बजे मंगला आरती होगी, इसके बाद मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. इससे पहले सावन के पहले रविवार को भी आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच यहां पर बाबा आनंदेश्वर का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने की होड़ भक्तों में देखी गई. वहीं, सावन के सोमवार को देखते हुए मंदिर के मेन गेट पर बैरीकेडिंग को किया गया…
ABC News: कानपुर में बारिश के बाद सड़कें खतरनाक होती जा रही हैं. यहां पर भूसाटोली में अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने मेट्रो और केस्को की केआईए कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है. भूसाटोली में रहने वाले राकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके घर के सामने सुबह के समय एक छोटा सा गड्ढा हुआ. इसके बाद देखते ही देखते गड्ढा बड़ा होता गया, तो घबराकर स्थानीय लोगों ने पार्षद को इसकी जानकारी दी. इतनी देर मेें यह गड्ढा कई फीट और गहरा गया है. पार्षद मौके पर पहुंचे…
ABC News: कानपुर में चल रही पॉकेट रेन के बीच शनिवार को जब सावन की पहली झमाझम बारिश हुई तो यह भी एक नई कहानी को लिख गई. इस बार बारिश तो पूरे शहर में हुई लेकिन जब उसके आंकड़े सामने आए, तो इसमें सीएसए यूनिवर्सिटी के पास जहां 35 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं, एयरफोर्स स्टेशन के पास 126.6 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया. शाम को जब बारिश के पूरे आंकड़े सामने आए तो इसको लेकर मौसम विशेषज्ञ भी हैरान नजर आए. उनका कहना है कि महज 12 किलोमीटर के एरिया में बारिश में इतना बड़ा…
ABC News: कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 का डिपो सीएसए में बनाया जा रहा है. यहां पर अब मेट्रो के लिए ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में कॉरिडोर-2 के लिए ट्रेनों का आगमन भी शुरू हो जाएगा. कानपुर मेट्रो के ट्रेनों के रखरखाव और प्रबंधन के लिए गुरूदेव चौराहा स्थित कॉरिडोर-1 मेट्रो डिपो के तरह ही कॉरिडोर-2 मेट्रो डिपो का निर्माण किया जा रहा है. यह डिपो सीएसए यूनिवर्सिटी के परिसर में निर्मित हो रहा है. इस डिपो में ही आने वाले समय में कॉरिडोर-2 की ट्रेनों को उतारा जाएगा.…
ABC News: कानपुर में सीएमओ विवाद में दो दिनों तक चले नाटकीय घटनाक्रमों के बीच डॉ. उदयनाथ सीएमओ की कुर्सी पर बैठ गए हैं. स्टे लेकर दो दिनों से सीएमओ की कुर्सी न छोड़ने वाले डॉ. हरिदत्त नेमी का कहना है कि वह फिर से हाईकोर्ट जाएंगे. दरअसल, सीएमओ विवाद में नया मोड़ तब आया, जब गुरूवार दोपहर एडीएम सिटी डॉ.राजेश कुमार, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय के साथ उनकी आधा घंटा तक बंद कमरे में वार्ता हुई. इस वार्ता में सीएमओ डॉ. उदयनाथ भी शामिल रहे. सीएमओ दफ्तर में इस दौरान फोर्स भी मौजूद रहा. बताया जा रहा है कि…
ABC News: करौली शंकर महादेव धाम में धूमधाम से आषाढ़ पूर्णिमा उत्सव को मनाया गया. यहां पर पूर्ण गुरू करौली शंकर जी के सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत हुई. आषाढ़ पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा का भी उत्सव मनाया जाता है. इस अवसर पर गुरू के सानिध्य में यहां पर कई कार्यक्रम भी हुए. इस दौरान, करौली शंकर महादेव धाम में पंचमहाभूत शुद्धि सिद्धि हवन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हवन में करौली शंकर जी ने आहूतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की. यहां पर बताया गया कि गुरू के सानिध्य में आत्म साक्षात्कार और गुरू…
ABC News: लॉर्ड्स में गुरुवार (10 जुलाई) से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है. इंग्लिश टीम ने एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज जोश टंग को बाहर कर जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. One change for Lord's 🔁After a four year wait…Jofra returns to Test Cricket 😍— England Cricket (@englandcricket) July 9, 2025 लीड्स में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि एजबेस्टन में टीम इंडिया ने 336 रन से…
शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे राजकुमार राव-पत्रलेखा, फैन्स को दी गुडन्यूज; बोले- Baby On The Way
ABC News: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है. उनकी इस गुड न्यूज को शेयर करने के बाद कई सेलेब्स और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने पालने के साथ एक खूबसूरत पेस्टल रंग की तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, जिसमें लिखा है “बेबी ऑन द वे”. राजकुमार ने कैप्शन के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘उत्साहित’ और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए. View this post on Instagram A post shared by…
ABC News: नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम में लापता हुए रेलवे अधिकारी का शव मंगलवार को नाले में मिला है. रेलवे अधिकारी का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गौरतलब हो कि बीती पांच जुलाई को हंसपुरम निवासी और रेलवे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मी नारायण प्रसाद घर से ड्यूटी के लिए निकले थे. इसके बाद जब वह अपने दफ्तर नहीं पहुंचे तो वहां से परिजनों के पास फोन आया. तब परिजनों ने ड्यूटी जाने की बात बताई. दफ्तर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया. परिजनों का कहना…
ABC News: सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है. महंत जितेंद्र दास का कहना है कि सूरज कुमार नाम के एक शख्स ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर हिंदू धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की. इसके साथ ही कानपुर में रथयात्रा के पहले दिन के दौरान साउंड सिस्टम को लेकर जो विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसकी फोटो के साथ बेलगाम में नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप की घटना को पोस्ट कर दिया. इसको लेकर पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास न केवल आहत दिखे…
ABC News: कानपुर में रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों की वजह से लगातार दूसरे दिन हादसा हो गया. एक दिन पहले रॉन्ग साइड में दौड़ रहे कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार को सचेंडी थानाक्षेत्र में दूसरा हादसा हो गया. यहां पर रॉन्ग साइड से आ रहे इंडियन आयल के टैंकर ने भतीजे को स्कूल से वापस ला रही युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वहीं, हादसे में मां-बेटे घायल हो गए. कानपुर देहात के थाना गजनेर के रहुरा रसूलपुर गोगूमऊ निवासी रघुनाथ पाल की बेटी सोनम पाल (22) बीएड…
बिहार में बड़ा हत्याकांड, अंधविश्वास के कारण एक ही परिवार के 5 लोगों का मर्डर; पीट-पीटकर जिंदा जलाया
ABC News: बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीगंज पंचायत के टेटगामा वार्ड-10 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डायन का आरोप लगाकर गांव के ही एक ही परिवार के पांच लोगों की पीट-पीटकर और जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और पुलिस महकमा अलर्ट पर है. जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों को सीता देवी (48 वर्ष) पर डायन होने का शक था. रविवार रात गांव के मुखिया (मर्रर) नकुल उरांव की…
ABC News: कानपुर चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के लिए राहत की बड़ी खबर है. करीब 56 दिन बाद मंगलवार से चिड़ियाघर एक बार फिर से दर्शकों के लिए खोला जाएगा. भोपाल की लैब में भेजे गए सैंपल्स की तीसरी रिपेार्ट भी निगेटिव आने के बाद चिड़ियाघर को मंगलवार से खोलने का फैसला लिया गया है. गौरतलब हो कि चिड़ियाघर में गोरखपुर से आए शेर पटौदी की मौत के बाद जब उसके सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. तब 13 मई को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया था. इसके बाद यहां पर एक मोर की भी…
