ABC News: सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है. महंत जितेंद्र दास का कहना है कि सूरज कुमार नाम के एक शख्स ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर हिंदू धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की.
इसके साथ ही कानपुर में रथयात्रा के पहले दिन के दौरान साउंड सिस्टम को लेकर जो विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसकी फोटो के साथ बेलगाम में नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप की घटना को पोस्ट कर दिया. इसको लेकर पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास न केवल आहत दिखे बल्कि उनकी नाराजगी भी सामने आयी.
पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में पहुंचे महंत जितेंद्र दास ने कहा कि वह हमेशा से ब्रह्मचारी रहे हैं. उनके चरित्र पर आरोप लगाए गए हैं. ऐसे में पनकी थाने में उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया है. पुलिस कमिश्नर से मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है.

