Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल में रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर ने जमकर अपना कहर बरपाया. कंटेनर ने बाइक सवार मां और बेटे को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दोनों करीब 20 फभ्ट तक उछलकर गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से पहले कंटेनर ने एक कार और बाइक में भी टक्कर मारी, जिसमें दो लोग घायल हो गए. हादसा सरसौल ओवरब्रिज के पास हुआ. बताया जा रहा है कि करीब पांच किलोमीटर तक कंटेनर रॉन्ग साइड में दौड़ता रहा. जानकारी के मुताबिक, कंटेनर ने सबसे पहले नगरा मोड़ के पास कार…
ABC News: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जब से अनाउंसमेंट हुई तब से चर्चा में बनी हुई है. अब एक्टर के 40वें बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टार्स की झलक देखने को मिलने रही है. फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में रणवीर सिंह का धांसू और खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है जो फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है. View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज डेट सामने आ गई…
ABC News: गोविंदनगर थानाक्षेत्र के राम आसरे नगर में शोहदे से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. युवती की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का कहना है कि नवंबर में उनकी बेटी की शादी होनी थी लेकिन शोहदे ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसे अपनी जान देने पर मजबूर होना पड़ा. रामआसरे नगर निवासी किशोर कुमार ने बताया कि इलाके में रहने वाला शोहदा गुलशन काफी समय से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा है. आरोप है कि वह लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था. शादी…
ABC News: भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में धमाल जारी है. उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम से खेलते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 के खिलाफ चौथे यूथ वनडे में 78 गेंद पर 13 चौके और 10 छक्के की मदद से 143 रन की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा. वैभव यूथ वनडे यानी युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं, वह युवा वनडे के सबसे युवा शतकवीर भी बन गए हैं. शतक लगाने के वक्त उनकी उम्र 14 साल 100 दिन की रही. वैभव ने साथ ही…
ABC News: कानपुर में सीएमओ के निलंबन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली में सुधार होते नहीं दिख रहा है. इसका नजारा एक बार फिर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निरीक्षण में देखने को मिला. डीएम शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू पहुंचे और यहां पर औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम को पांच डॉक्टरों समेत 33 स्वास्थ्य कर्मचारी गैर हाजिर मिले. इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की गैर मौजूदगी को लेकर डीएम ने सवाल भी खड़े किए. यही नहीं, जब डीएम यहां के ओपीडी काउंटर पर पहुंचे. तो यहां पर एक प्राइवेट आदमी मरीजों का पर्चा बनाते हुए…
ABC News: कानपुर में एक मुकदमे की गवाह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी इरफान के पैर में गोली लगी है. आपको बता दें कि एक दिन पहले सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र की एक नहर में विमल नाम के शख्स का शव मिला था. परिजनों ने यहां पर रहने वाले इरफान और उसके साथियोें पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था. विमल के अपहरण की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली थी. इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण और हत्या…
ABC News: श्यामनगर के रामपुरम हाउसिंग सोसाइटी में हुई 70 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्तों में सोना गलाने वाला सर्राफ और मणप्पुरम गोल्ड लोन का ब्रांच मैनेजर भी शामिल है. गौरतलब हो कि रामपुरम हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी अंकुर दीक्षित के घर पर बीती 28 जून को तब चोरी की घटना हुई थी, जब वह परिवार के साथ चित्रकूट घूमने के लिए गए हुए थे. 30 जून को जब वह वापस आए तो चोरी की वारदात का…
ABC News: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने धमाल मचा दिया है. दोनों ने छठे या उससे निचले विकेट के लिए 200+ रनों की साझेदारी निभाकर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया. बर्मिंघम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम पूरी तरह हावी थी. तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड की ओर से टी20 वाली बैटिंग देखने को मिली. हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने मिलकर डबल सेंचुरी ठोक डाली है. इंग्लिश टीम ने महज…
Kanpur: अराजकतत्वों ने काली मां की प्रतिमा की खंडित, महाराजपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ABC News: कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में अराजक तत्वों ने मंदिर के अंदर काली माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया. बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने इस दौरान दो अधेड़ व्यक्तियों को मंदिर के अंदर से ही पकड़ लिया. इसके बाद मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. मंदिर के पुजारी पारस ने बताया कि मध्य रात्रि दो अधेड़ व्यक्ति मंदिर के पास मोटरसाइकिल खड़ी करके अंदर चले गए और अन्य देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए तोड़फोड़ कर रहे थे. आवाज सुनकर पुजारी ने अपने साथ रह रहे…
ABC News: सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश में अधेड़ का अपहरण कर लाठी–डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को डाढ़ेपुरवा गांव के पास निकली नहर में फेंक दिया. 36 घंटे बाद जब युवक का शव मिला, तो ग्रामीणों के साथ परिजनों ने थाने का घेराव कर लिया. बताया जा रहा है कि बिनगवां, बस्ती निवासी ट्रैक्टर चालक विमल कुमार को बीती दो जुलाई को रमईपुर निवासी इरफान खान अपनी एसयूवी कार में बैठाकर ले गया था. उस समय विमल पास मेें रहने वाले अपने चाचा के साथ घर…
ABC News: देश के दक्षिणी राज्य केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस दस्तक दे रहा है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दो लोगों में निपाह वायरस संक्रमण के संभावित लक्षण दिखने के बाद शुक्रवार को तीन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. निपाह वायरस का प्रकोप राज्य पर लगातार देखा जाता रहा है, इन दो संभावित मामलों ने एक बार फिर से लोगों में डर बढ़ा दिया है. अधिकारियों ने बताया कि कोझीकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में निपाह को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कोझीकोड और मलप्पुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नियमित जांच के…
ABC News: इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए मुश्किल माना जा रहा था. दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. चयनकर्ताओं ने युवा शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाने का फैसला लिया. इस खिलाड़ी ने लगातार दोनों ही मुकाबले में सेंचुरी जमाकर अपना दम दिखाया. लीड्स में शतक जमाने के बाद बर्मिंघम में अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली. भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने अब तक इंग्लैंड के दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. लीड्स में खेले गए…
ABC News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से कानपुर में लगातार तीसरे दिन गंगा के जलस्तर मेें बढ़त दर्ज की गई. गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़त के बाद अब अटल घाट की सीढ़ियां भी पानी में डूबी नजर आ रही हैं, जबकि बड़ी मात्रा में बहाव के साथ जलकुंभी भी बहकर आ रही है. गुरूवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 112.900 मीटर पर और डाउन स्ट्रीम में 111.580 मीटर पर रहा.वहीं, शुक्लागंज की तरफ भी जलस्तर बढ़कर 110.180 मीटर पर पहुंच गया है. इसकी वजह से शुक्लागंज के तटवर्ती इलाकों में हलचल…
ABC News: कानपुर में हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को गोली मारने के मामले में पुलिस की देर रात आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. गोविंदपुरी पुल के नीचे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी अपराधियों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सबलू पर फायरिंग के आरोपी शाहिद पिच्चा के बहनोई जीशान कुरैशी और उसके भाई फैजल को इस दौरान गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों चमनगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर व डीटू गैंग के सदस्य एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को देर रात बेनाझावर में बाइक सवार चार नकाबपोश…
ABC News: पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाज को सात दिन की छुट्टी के बाद बाहर बैठाने का फैसला गलत है. बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया तीन बदलावों के साथ उतरी है. रवि शास्त्री ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा- ‘अगर आप भारत के रन पर नजर…
ABC News: शिवराजपुर में बुधवार भोर पहर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यहां पर एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े डंपर मे घुस गई. जानकारी के अनुसार, बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा कस्बे के निवासी बाबू और धीरेंद्र अपनी कार से निजी काम को कानपुर गए थे. वहीं से लौटते समय शिवराजपुर थाना क्षेत्र के भौनतपुर गांव के पास कार रफ्तार में होने की वजह से हाईवे पर खड़े एक डंपर में जा घुसी. हादसे में बाबू और धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलने पर…
ABC News: तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं. 38 दिन तक चलने वाली यात्रा के रूट पर पाकिस्तान के दशहतगर्दों की बुरी नजर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लगभग ’50’ पाकिस्तानी दहशतगर्द छिपे हैं. इस इनपुट को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर, यात्रा रूट की सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है. जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो रही है. 38 दिन तक चलने वाली यह यात्रा, पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से गुजरेगी. पहलगाम…
ABC News: पाकिस्तान को मंगलवार से 2025 के जुलाई महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिल गई है. सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता, परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में पाकिस्तान के दो साल के कार्यकाल का हिस्सा है जो जनवरी 2025 में शुरू हुआ था. परिषद की अध्यक्षता इसके 15 सदस्य देशों के बीच बदलती रहती है. इस परिषद में 5 स्थायी सदस्य के अलावा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं. पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में भारी समर्थन के साथ सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया और उसे 193 में से 182 वोट मिले थे. पाकिस्तानी विदेश…
ABC News: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और हरिद्वार व नरौरा से छोड़े जा रहे पानी की वजह से कानपुर में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है. पानी के तेज बहाव की वजह से गंगा बैराज में अब 12 गेट खोल दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार को हरिद्वार से 66 हजार 860 क्यूसेक, नरोना से 1 लाख 22 हजार 839 क्यूसेक और कानपुर से 22 हजार 361 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. वहीं, गंगा बैराज की अप स्ट्रीम का जलस्तर 113.180 और डाउन स्ट्रीम का जलस्तर 111.230 मीटर दर्ज…
ABC News: बर्रा के एक मकान की रजिस्ट्री के मामले में निलंबित किए गए केडीए के लिपिक अतुल सोनकर के समर्थन में प्राधिकरण के कर्मचारी आ गए हैं. इसको लेकर केडीए कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिया. प्राधिकरण परिसर में घूम घूमकर नारेबाजी करने के साथ कर्मचारियों ने वीसी कार्यालय का भी घेराव किया. केडीए के कर्मचारियों का कहना था कि बर्रा के भूखंड की रजिस्ट्री के मामले में सारी गलती ओएसडी अजय कुमार की थी लेकिन उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई न कर छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया गया और लिपिक अतुल सोनकर को सस्पेंड कर…
