Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया. यहां पर एक किसान ने पत्नी को मनाने के प्रयास में ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि अरौल थाना क्षेत्र के खाडामऊ गांव निवासी किसान लवकुश और उनकी पत्नी मोनी के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था. मंगलवार रात को दोनों में विवाद हुआ. पत्नी ने 112 पर शिकायत की. इस दौरान पुलिस आई, लेकिन लवकुश के न मिलने पर सुबह थाने आने की बात कहकर वापस लौट…

Read More

ABC News: यूपी की करीब 12 करोड़ महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. अब एक करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी पर एक फीसदी की छूट मिलेगी. योगी कैबिनेट ने मंगलवार को यह फैसला लिया है. इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये रखी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में कैबिनेट ने 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी है. बैठक के बाद यूपी सरकार के मंत्रियों ने फैसलों के बारे में जानकारी दी. बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रों को स्मार्टफोन नहीं…

Read More

ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह हमीरपुर हाईवे पर मगरासा गांव मोड़ के पास डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल हो गया. बताया जा रहा है साढ़ थाना क्षेत्र के भेलसा गांव निवासी नीरज शुक्ला अपने बड़े भाई सौरभ शुक्ला के साथ बाइक से नौबस्ता की ओर जा रहे थे. इस दौरान, छोटा भाई नीरज बाइक चला रहा था. हाईवे पर मगरासा गांव मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी. इसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.…

Read More

ABC News: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एअर इंडिया के विमान में लैंड करते ही आग लगी गई. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया के विमान (AI 315) में लैंडिंग के बाद विमान के पिछले हिस्से में लगे छोटे इंजन (APU – ऑक्जिलरी पावर यूनिट) में आग लग गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. इस घटना को लेकर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई-315…

Read More

ABC News: जाजमऊ में गंगा किनारे युवक की उसके घर से महज सौ मीटर की दूरी पर नृशंस हत्या कर दी गई. मृतक पेशे से लोडर चालक था और कुछ ही दिन पहले उसकी जाजमऊ पुल से गंगा में छलांग लगाने का वीडियो भी वायरल हुआ था. इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था. जेल से आने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. सुबह जब स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे युवक का शव देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी. बताया जा रहा है कि जाजमऊ थानाक्षेत्र के ऊंचा टीला निवासी मो. रियाज खान का बेटा…

Read More

ABC News: फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की कहानी के साथ ही दोनों लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है. इस लव स्टोरी फिल्म को देखने वाले लोगों को रिएक्शन काफी पॉजिटिव मिल रहा है और कमाई के आंकड़े भी इसके अच्छे होने का सबूत दे रहे हैं. ‘सैयारा’ अहान पांडे की पहली और अनीत पड्डा की दूसरी फिल्म है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन कितनी है. अनीत पड्डा का जन्म साल…

Read More

ABC News: अगर आप अपने बच्चों को CBSE स्कूल में पढ़ा रहे हैं तो अब उनकी सुरक्षा को लेकर आपको कुछ हद तक राहत मिल सकती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. अब सभी CBSE से संबद्ध स्कूलों को अपने पूरे कैंपस में हाई-रिज़ोल्यूशन CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. CBSE ने सोमवार को अपने नियमों में संशोधन करते हुए कहा है कि हर स्कूल को ऐसी निगरानी व्यवस्था करनी होगी, जिससे बच्चों का हर कदम रिकॉर्ड हो सके. कैमरे सिर्फ वीडियो…

Read More

ABC News: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कैंप से राहत भरी खबर सामने आयी है. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस बात की पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे.बुमराह का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना चर्चा का विषय रहा है क्योंकि टीम प्रबंधन ने बताया था कि बुमराह इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे. बुमराह पहले और तीसरे टेस्ट में उपलब्ध रहे थे, जबकि कार्यभार प्रबंध के चलते दूसरे टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था. क्रिकेट प्रशंसक और अनिल कुंबले…

Read More

ABC News: कानपुर में लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी आरओ और एआरअेा की परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित करायी जाएगी. इस परीक्षा में कानपुर में 139 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर 65 हजार 280 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे. इसकी तैयारियों को लेकर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में बैठक हुई. जिसमें एडीएम फाईनेंस विवेक चतुर्वेदी, एडीसीपी महेश कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि इस बार हर परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी. सुबह साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे तक चलने वाली परीक्षा को पूरी तरह से नकल…

Read More

ABC News: इंडोनेशिया के समंदर में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. ‘KM Barcelona VA’ नाम के एक जहाज में भीषण आग लग गई. जिस समय यह घटना घटी जहाज पर उस समय 280 से ज्यादा यात्री सवार थे. आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए समंदर में कूदना पड़ा. घटना उत्तर सुलावेसी (North Sulawesi) के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुई. #BREAKING Passengers jump overboard as massive fire engulfs ferry in IndonesiaTerrifying scenes from Indonesia after a fire broke out on the KM Barcelona VA passenger ship near Talise…

Read More

ABC News: अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे अपनी डेब्यू फिल्म से ही छा गए है. रोमांटिक-इमोशनल फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जो दर्शकों का दिल जीत रही है. ‘सैयारा’ का दर्शकों में ऐसा क्रेज है कि ओपनिंग वीकेंड पर ही फिल्म भारत में 50 करोड़ के पार हो गई है और आमिर खान, सनी देओल से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्मों को पछाड़ने में कामयाब हो गई है. ‘सैयारा’ पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे की फिल्म ने 21…

Read More

ABC News: कांवड़ यात्रा में तोड़फोड़ और उपद्रव करने वालों के योगी सरकार पोस्टर चस्पा करने जा रही है और यात्रा सम्पन्न होने के बाद उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. ये बातें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में कही. सीएम योगी इन घटनाओं को लेकर बेहद सख्त नजर आए और कहा कि सभी घटनाओं के सीसीटीवी हैं जिन्होंने भी कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है. जो भी उपद्रवियों के भेष में छिपे हैं वो सब बेनकाब होंगे. मुख्यमंत्री योगी ने आगाह करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में…

Read More

ABC News: दिल्ली से अगवा किया गया 9वीं के छात्र को जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल में बरामद किया है. बताया जा रहा है कि अगवा छात्र एक वृद्ध महिला के साथ हमीरपुर जा रहा था. जहां उसकी दादी रहती हैं. वहीं, छात्र के अगवा होने के बाद उसके परिजनों ने एक नंबर पर 50 हजार रूपए की फिरौती भी ट्रांसफर की है. बताया जा रहा है कि छात्र के पिता ने कल शाम दिल्ली में छात्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पिता ने बेटे के मोबाइल से फिरौती मांगे जाने की बात भी कही थी. जिसमें उन्होंने 50…

Read More

ABC News: स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में कानपुर नगर निगम ने पांच स्थानों की प्रगति हासिल की है. 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों मेें कानपुर को इस बार देश में 13वीें रैंक मिली है. 2023 के हिसाब से देखा जाए तो कानपुर नगर निगम ने अपनी रैकिंग में पांच पायदान का सुधार किया है. आपको बता दें कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स की रैकिंग में साफ सफाई, निजी से लेकर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, खुले में शौच मुक्त की स्थिति, कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, शहर में विकास कार्यों, सीवरेज सिस्टम व जलापूर्ति व्यवस्था के बाबत केंद्रीय टीम ने…

Read More

ABC News: सीएमओ पद को लेकर लंबे चले विवाद के बाद एक बार फिर से डॉ. हरिदत्त नेमी ने चार्ज संभाल लिया है. हाईकोर्ट के स्टे के बाद जिस तरह से शासन ने उनका निलंबन एक दिन पहले स्थगित किया. उसके बाद हर किसी की नजर डॉ. हरिदत्त नेमी के अगले मूवमेंट पर थी. बताया जा रहा है कि डॉ. नेमी ने हाईकोर्ट की आवमानना के मामले में जो याचिका दाखिल की थी, उसकी सुनवाई भी आज होनी थी. ऐसे में उनकी ज्वॉइनिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में काफी उत्सुकता देखी जा रही थी. इन्हीं चर्चाओं के बीच डॉ. हरिदत्त…

Read More

ABC News: कानपुर में बढती आबादी को देखते हुए अब ग्रेटर कानपुर बसाने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो चुका है. इसको लेकर केडीए की टीम गूगल मैपिंग कराने का काम कर रही है. बताया जा रहा है कि आउटर रिंग रोड के बीच ग्रेटर कानपुर बसाया जाएगा. ग्रेटर कानपुर की बसावट फिलहाल करीब चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रस्तावित है. इसको लेकर केडीए अधिकारियों का कहना है कि गूगल मैपिंग के बाद तय हो पाएगा कि कितने क्षेत्र में इसे बसाया जा सकता है. आपको बता दें कि पिछले महीने ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई थी,…

Read More

ABC News: रावतपुर थाना क्षेत्र में शोहदे की प्रताड़ना से तंग युवती ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती कानपुर देहात की रहने वाली थी और वह रावतपुर में अपनी बहन के घर पर आई थी. आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला युवक उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित कर रहा था. रावतपुर थानाक्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी के दौरान उसकी बहन घर पर आयी हुई थी. बच्चे की छठी समारोह में मोहल्ले में रहने वाला युवक आया था. इसी दौरान…

Read More

ABC News: कानपुर में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर चर्चा में है. यहां पर चल रहे सीएमओ विवाद में बुधवार को एक बार उस समय नया मोड़ आया, जब शासन ने सीएमओ डॉ. उदयनाथ का तबादला वापस श्रावस्ती कर दिया. डॉ. उदयनाथ को वापस पुरानी पोस्ट अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर भेजा गया है. फोन पर हुई बातचीत में डॉ. उदयनाथ ने अपने तबादले की पुष्टि करते हुए बताया कि वह श्रावस्ती के लिए निकल भी चुके हैं. गौरतलब हो कि कानपुर में सीएमओ रहे डॉ. हरिदत्त नेमी जब से यहां पर ज्वाइन किए हैं, तब से लगातार चर्चा…

Read More

ABC News: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विद्या बालन पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ न सिर्फ जुड़ी हुई हैं, बल्कि वह उन्हें एनटरटेन भी करती रहती हैं. उनके फनी वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं. इसी बीच एक्टर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ है. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है. View this post on Instagram A post shared by The Peacock Magazine (@thepeacockmagazine_) विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट…

Read More

ABC News: कानपुर में जलभराव की वजह से युवक की डूबकर मौत हो गई. यहां पर वीआईपी रोड पर महात्मा गांधी इंटर कालेज वाली गली में 4 फीट गहरे गड्ढे में जलभराव के दौरान देर रात युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर जिम्मेदार अफसरों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि युवक की मौत की जानकारी पर आनन फानन में मौत के उस गड्ढे को बंद करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि कोहना थानाक्षेत्र के रानी का बगीचा मोहल्ले में रहने वाला रजत एक…

Read More