ABC News: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विद्या बालन पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ न सिर्फ जुड़ी हुई हैं, बल्कि वह उन्हें एनटरटेन भी करती रहती हैं. उनके फनी वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं. इसी बीच एक्टर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ है. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.
विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसने इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में एक मैगजीन कवर शूट के लिए ऐसा कायापलट किया कि फैंस उनके नए लुक के कायल हो गए. 46 साल की विद्या बालन ने एक बार फिर लोगों को अपना दीवना बना लिया है. हर कोई उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहा है. बता दें कि, विद्या बालन ने ‘द पीकॉक मैगजीन’ के जुलाई एडिशन के कवर पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा है. इस एडिशन का टाइटल है ‘ए फोर्स टू रेकन विद’ जिसमें विद्या के बारे में बताया गया है कि कैसे वो पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में कमर्शियल सिनेमा को आगे बढ़ा रही हैं.
कवर पर विद्या एक डीपनेक पिंक गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके बाल भूरे हैं. उनका न सिर्फ लुक बल्कि हेयरस्टाइल भी फैंस को खूब भा रहा है. जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वैसे ही वायरल हो गई और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘डैम शी इज लुकिंग गॉर्जियस’, तो दूसरे ने लिखा, ‘स्टनिंग’, एक अन्य ने लिखा, ‘नया ट्रेंडसेटर आ गया.’ कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि बॉलीवुड के आज के एक्टर्स को विद्या से प्रेरणा लेनी चाहिए. ऐसे ही तमाम कमेंट्स विद्या के फोटोशूट पर देखने को मिल रहे हैं. वहीं अगर बात करें विद्या बालन के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने आखिरी बार साल 2024 की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन और माधुरी दीक्षित के साथ देखा गया था इस फिल्म में विद्या ने फ्रेंचाइजी में वापसी की थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई थी. इससे पहले उन्हें रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें मिली थीं.

