Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है. बंगलूरू में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू और एक बड़ा विमान मार गिराया. हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने शानदार काम किया है. इसमें एस-400 एक गेम-चेंजर साबित हुआ. उस प्रणाली की रेंज ने वास्तव में पाकिस्तान के विमानों को दूर रखा. पाकिस्तान के विमान हमारी वायुरक्षा प्रणाली को भेदने में सक्षम नहीं थे. उन्होंने बताया कि S-400 ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को जकोकाबाद एयरबेस पर…
ABC News: राजधानी दिल्ली के हरीनगर में शनिवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से हादसा हो गया. जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिर गई है. जिसके नीचे करीब आठ लोग दब गए थे.खबर है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सुबह 9.30 बजे के करीब समाधि स्थल की लगभग 100 फुट लंबी दीवार अचानक गिर गई जिसकी चपेट में पास की कई झुग्गियां आ गईं. मलबे के नीचे…
ABC News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मु्फ्त यात्रा की सौगात पर बस अड्डों में ऐसी भीड़ उमड़ी कि तकरीबन हर बस यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरी हुई नजर आयी. सुबह के समय तो झकरकटी बस अड्डे पर सबसे ज्यादा हौचपौच की स्थिति देखी गई. यहां पर महिलाओं के साथ आए सहयात्रियों की इतनी भीड़ उमड़ी कि उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए सही से बसों की जानकारी तक नहीं मिल पायी. यात्रियों की भीड़ से लेकर बसों के जमावड़े को लेकर झकरकटी बस अड्डे के पास जाम तक लगा रहा. हालत यह थी कि जो भी बस…
ABC News: पहाड़ों पर हो रही बारिश से कानपुर में एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है. बिठूर में जहां ब्रह्माखूूंटी गंगा में डूब गई है. वहीं, गंगा बैराज के आसपास भी जलस्तर में तेजी से बढ़त देखी जा रही है. इसके अलावा गुरूवार को हरिद्वार बैराज से 3.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जोकि अगले 48 से 72 घंटे में कानपुर में पहुंच जाएगा. सिंचाई विभाग के अफसरों का अनुमान है इस दौरान गंगा चेतावनी बिंदु पार सकती है. इसको लेकर गंगा के तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थान में जाने को कहा गया…
ABC News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्टिव मोड पर आ चुका है. त्योहार के दौरान मिलावटखोर अपने उद्देश्य में सफल न होने पाएं, इसको लेकर बाजारों में जाकर दुकानेां में जांच की जा रही है. इसी कड़ी में गुरूवार को विभाग की पांच टीमों ने खाद्य पदार्थों के 57 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए. इसके अलावा 5.67 लाख कीमत के खाद्य पदार्थ भी सीज कराए. जिन 57 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए हैं, उसमें बूंदी लड्डू, बेसन, पेड़ा, खोया, छेना मिठाई, मिश्रित दूध, पनीर और बर्फी आदि शामिल हैं. खाद्य विभाग के अफसरों ने बताया…
ABC News: रावतपुर के मसवानपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव कीचड़ में मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि शव के सिर से मांस गायब है और जबड़ा तक बाहर आ गया है. कातिलों ने लाश को मस्जिद के बगल के खाली प्लॉट में ईटों से दबा दिया था. बुधवार सुबह प्लॉट से बदबू आने पर लोगों ने नगर निगम से सफाई कर्मचारी बुलवाए थे. सफाई के दौरान प्लॉट में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान प्लॉट के करीब रहने वाले रज्जन गौतम के पुत्र सुमित के रूप में हुई है.…
ABC News: सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को भी कानपुर में दोपहर में बादलों ने जमकर बरसात की. दोपहर में तेज हवाओं के साथ आयी झमाझम बारिश ने एक बार फिर शहर में राहगीरों को जलभराव की समस्या से रूबरू कराया. बारिश की वजह से गोविंदनगर, चावला मार्केट, साकेतनगर, किदवईनगर, फजलगंज समेत अन्य इलाकों में जलभराव हो गया, जिसके चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. गौरतलब हो कि मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया था. जिसकी वजह से डीएम ने सभी स्कूलों केा बंद करने के निर्देश भी दिए थे.…
ABC News: जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त 2025, मंगलवार को देहांत हो गया. वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था. सत्यपाल मलिक ने 79 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली. सत्यपाल मलिक के निजी सचिव केएस राणा ने यह जानकारी दी. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अनुसार पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दोपहर 1.10 बजे निधन हो गया. सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई. सत्यपाल मलिक…
ABC News: भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है. भारत-रूस संबंधों को लेकर भड़के ट्रंप ने कहा कि भारत अब अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा. भारत पर अगले 24 घंटे में टैरिफ बढ़ाए जाएंगे. ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत सबसे अधिक टैरिफ वाला देश है. बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया, जो सात अगस्त से लागू होना है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत हमारे साथ व्यापार करता है, लेकिन हम उसके साथ व्यापार नहीं करते. हमने 25 फीसदी टैरिफ पर समझौता किया था, लेकिन…
ABC News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार को 11 श्रद्धालुओं को मौत ने अपने आगोश में ले लिया. मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ की टीम ने नहर से लाशों को निकाला तो दृश्य देखकर हर कोई कांप गया. डीएम-एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घरवालों को सूचना दी गई है. सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. बताया जा रहा है कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी 15 लोग बोलेरो गाड़ी से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक को जा रहे थे. मन में अटूट श्रद्धा लेकर…
ABC News: यमुना में आयी बाढ़ ने न केवल गांवों को जलमग्न किया है, बल्कि यहां पर भरा पानी मासूमों के लिए खतरा साबित हो रहा है. ऐसा ही एक मामला सजेती थानाक्षेत्र के महुआपुर गांव में नजर आया. जहां पर बाढ़ के पानी में एक ढाई साल का बच्चा डूब गया. बताया जा रहा है कि परिजन जब बाढ़ से बचने के लिए घर की गृहस्थी को छत पर चढ़ा रहे थे. तभी घर के अंदर घुसे पानी में मासूम डूब गया. जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को मिली. आनन फानन में डूबे हुए बच्चे को पानी से निकालकर…
ABC News: कानपुर में टूटी सड़कों का दंश झेल रहे राहगीरों का गुस्सा अब दिखाई देने लगा है. ऐसा ही एक वाक्य बर्रा के राम गोपाल चौराहे के पास दिखाई दिया. यहां पर साईकिल से अपनी बेटी के साथ आ रहा एक शख्स जब जलभराव में डूबी क्षतिग्रस्त सड़क पर गिर गया. तो उसने वहीं पर चटाई और तकिया लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से यह सड़क खराब पड़ी है लेकिन कोई भी अधिकारी यहां पर ध्यान नहीं दे रहा है. दरअसल, बर्रा आठ से आनंद साउथ सिटी जाने वाला रास्ता…
ABC News: जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने अपनी घरेलू सहायिका के साथ रेप के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर अदालत ने कुल 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने इस मामले में अधिकतम सजा सुनाई है. प्रज्वल रेवन्ना को 48 साल की घरेलू सहायिका का यौन उत्पीड़न करने के मामले में यह सजा सुनाई गई है. पीड़िता ने उनके खिलाफ रेप के वीडियो को प्रसारित करने का भी आरोप लगाया था. हासन जिले…
ABC News: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ओवल में शानदार शतक जड़ा है. इसी के साथ वह गावस्कर, द्रविड़ और रोहित के विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं. ओवल स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल से पहले विजय मर्चेंट, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़, केएल राहुल और रोहित शर्मा बतौर भारतीय ओपनर शतक जड़ चुके हैं. जायसवाल के शतक की मदद से भारत मजबूत स्थिति में है. 23 साल के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरा शतक जड़ा. इससे पहले पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था. फिर उनका…
ABC News: कानपुर में एक बार फिर बेटियों ने मिसाल कायम की है. यहां पर पांच बेटियों ने अपने पिता के स्वर्गवास के बाद न केवल उनकी अर्थी को कंधा दिया बल्कि उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके पार्थिव शरीर का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को दान भी दिया. इस दौरान युग दधीचि देहदान संस्थान के संयेजक मनोज सेंगर ने उनके पार्थिव शरीर को दान करने की सारी औपचारिकताओं को पूरा कराया. उन्होंने बताया कि आईआईटी से रिटायर होने वाले 83 वर्षीय आरके तिवारी का बीमारी की वजह से एक दिन पहले निधन हो गया था. उनके निधन के…
ABC News: पीलीभीत से आयी आदमखोर बाघिन कानपुर के चिड़ियाघर में चार दिन तक डिप्रेशन में रही. इस दौरान उसने खाना भी नहीं खाया और दो रातों तक वह सोई भी नहीं. हालांकि, धीरे—धीरे उसके स्वभाव मेें अब परिवर्तन आ रहा है. एक दिन पहले जहां उसने मटन खाया, वहीं शुक्रवार को भी उसने मांस खाया है. हालांकि, चिड़ियाघर से जुड़े सूत्र बताते हुए कि इसके पहले उसे जिंदा मुर्गे खाने को दिए गए थे, इस दौरान बाघिन ने मुर्गों को मार तो दिया लेकिन उसे खाया नहीं था. आपको बता दें कि पीलीभीत में पांच लोगों को मारकर खाने…
ABC News: कानपुर में भाऊपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास एक हादसा हो गया, जिसमें जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए. राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. हादसे में इंजन से छठवां और सातवां कोच बेपटरी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया. इस दौरान सबसे पहले मेडिकल वैन को मौके पर भेजा गया था, लेकिन जनहानि न होने के कारण उसे रोक दिया गया. फिलहाल, ट्रैक को खाली करने और व्यवस्थाओं को बहाल करने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को…
ABC News: कानपुर में स्कूलों के अंदर पीडीए पाठशाला आयोजित करने वाली सपा नेत्री रचना सिंह गौतम के खिलाफ अरौल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा बिल्हौर के खंड शिक्षा अधिकारी रवि सिंह ने दर्ज कराया है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान के दौरान सपा नेत्री रचना सिंह गौतम सरकारी स्कूलों में जाकर पीडीए पाठशाला संचालित कर रही हैं. कई स्कूलों में पाठशाला के बाद उन्होंने बच्चों को साथ लेकर स्कूल बंद किए जाने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी किया. जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी रवि सिंह की तरफ से अरौल थाने में उनके खिलाफ मुकदमा…
ABC News: जाजमऊ थानाक्षेत्र में टेनरी संचालक और उसके मैनेजर पर कई किशोरों के साथ कुकर्म का आरोप लगा है. इसके एक किशोर के साथ कुकर्म करने के उसके दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. किशोर ने टेनरी संचालक और उसके मैनेजर पर पैसों का लालच देकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी टेनरी संचालक और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. कुकर्म का आरोप जाजमऊ टेनरी के संचालक असलम नेता और उसके मैनेजर विक्की उर्फ सरफराज पर लगा है. पीड़ित के मुताबिक नॉनवेज और पैसों का लालच देकर टेनरी संचालक…
ABC News: महाराजपुर क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई 3.90 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार भोर पहर करीब साढ़े चार बजे पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि 28 जुलाई की शाम महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी से लूट हुई थी. इस लूटकांड में छह लोग शामिल थे. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नरवल और महराजपुर पुलिस को जांच सौंपी. गुरुवार सुबह महाराजपुर पुलिस को सूचना मिली…
