ABC News: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ओवल में शानदार शतक जड़ा है. इसी के साथ वह गावस्कर, द्रविड़ और रोहित के विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं. ओवल स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल से पहले विजय मर्चेंट, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़, केएल राहुल और रोहित शर्मा बतौर भारतीय ओपनर शतक जड़ चुके हैं.

जायसवाल के शतक की मदद से भारत मजबूत स्थिति में है. 23 साल के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरा शतक जड़ा. इससे पहले पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था. फिर उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला. ओवल स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल शतक जड़ने वाले भारत के 7वें ओपनर बने. जायसवाल से पहले ओवल स्टेडियम में पहले विजय मर्चेंट, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़, केएल राहुल और रोहित शर्मा बतौर भारतीय ओपनर शतक जड़ चुके हैं. बतौर ओपनर इस वेन्यू पर इन सभी के नाम 1-1 शतक है.

तीसरे दिन किया शतक पूरा
तीसरे दिन जायसवाल ने हालांकि संभलकर बल्लेबाजी की और उनका साथ आकाश दीप ने बखूबी अंदाज में दिया. आकाश जहां इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोल रहे थे वहीं जायसवाल रुके रहे. आकाश दीप आखिरकार 66 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए. जिसके बाद लंच ब्रेक के कुछ ही देर बाद जायसवाल ने अपना शतक 127 गेंद पर पूरा कर लिया.

