Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘बागी’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, और इस बार यह शुरुआत ही धमाके के साथ हुई है. हाल ही में फिल्म ‘बागी 4’ का गाना ‘ये मेरा हुस्न’ रिलीज हुआ है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस गाने में फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनकर अपनी बोल्डनेस से कहर बरपा दिया है. गाने के विजुअल्स और एक्ट्रेस का लुक देखकर लोगों को तुरंत शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ याद आ गया है. ये गाना…
ABC News: अफगानिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई है. भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, झटके स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 34.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.68 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, धरती की सतह से लगभग 130 किलोमीटर गहराई में स्थित था. EQ of M: 5.3, On: 02/09/2025 17:59:43 IST, Lat: 34.55 N, Long: 70.68 E, Depth: 130 Km, Location: Afghanistan. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES…
ABC News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में एक तरफ जहां नामकरण पर जोर रहा, वहीं, हाउस टैक्स में मिलने वाली दस प्रतिशत छूट को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा नानाराव पार्क में श्याम महोत्सव स्थल का किराया अब एक ही दिन का लिया जाएगा. पहले यहां पर दो दिन का किराया वसूला जाता था. कार्यकारिणी बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि चकेरी एयरपोर्ट का नाम अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम पर होगा, इसका प्रस्ताव कार्यकारिणी ने पास कर दिया है.इस प्रस्ताव को अब केंद्र…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र में युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या और शव के टुकड़ों को गंगा में बहाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य अभियुक्त समेत अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चकेरी के शिवकटरा बस्ती निवासी ऋषिकेष 29 अगस्त से गायब चल रहा था. परिजनों ने उसके गणेश महोत्सव में जाने की बात बताई थी, जिसके बाद वह घर नहीं आया. अगले दिन जब परिजनों ने हंगामा किया और बेटे के साथ अनहोनी…
ABC News: कानपुर में जारी उमस के बीच अब अगले तीन दिन राहत भरे हो सकते हैं. हालांकि, रविवार को भी कहीं कहीं पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई लेकिन उसने उमस के तेवरों को और बढ़ा दिया. इन सबके बीच मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन कानपुर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि दो सितंबर तक बारिश का यह दौर दिखाई देगा. रविवार रात को भी बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है. उन्होंने बताया कि तीन सितंबर से मानसून थोड़ा कमजोर…
ABC News: कानपुर के घाटमपुर में ड्रोन देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से यहां पर आसमान में ड्रोन उड़ता हुआ देखा जा रहा है. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी तरह की अफवाह में न पड़ने को कहा है. घाटमपुर के तरगांव गांव के रहने वाले मोहन सिंह चंदेल, तिलसाड़ा गांव निवासी दीपू कुशवाहा, अंकित मोहित आदि ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बीते तीन दिनों अचानक असमान में ड्रोन उड़ता देखा है. जिसके बाद गांवों में अफवाह तेजी…
ABC News: बिहार की रैली पीएम नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के खिलाफ रविवार को कानपुर में जमकर हंगामा हुआ. पीएम मोदी के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के स्थानीय मुख्यालय तिलक हॉल का घेराव करने की बात कही थी. कांग्रेस नेताओं को जब इस बात की भनक लगी तो तिलकहॉल में वो लोग भी एकत्र हो गए. इसके बाद रविवार को भाजपा नेताओं के साथ महिला मोर्चा पदाधिकारी और महापौर प्रमिला पांडेय भी जुलूस की शक्ल में बड़ा चौराहा से तिलकहॉल की तरफ निकली. उधर से कांग्रेस नेता भी तिलकहॉल के बाहर मेस्टर रोड पर…
ABC News: कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर गूगल मैप के लिए डाटा जुटा रहे महिंदा ट्रेक के तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया. आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई घटना के बाद मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाया और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि जब महिंद्रा टेक कंपनी के तीन कर्मचारी गूगल मैप के लिए 360 डिग्री कैमरा लगी कार से वीडियो और फीचर डाटा एकत्र कर रहे थे, तभी…
ABC News: प्रयागराज की तर्ज पर अब कानपुर में भी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कराए जाएंगे. इसके लिए कल्याणपुर के बुद्धा पार्क में नगर निगम 15 करोड़ की लागत से शिवालय पार्क की स्थापना कराएगा. यहां पर केवल 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन ही नहीं होंगे बल्कि बच्चों के लिए हैप्पीनेस किड्स जोन की स्थापना की जाएगी और इसे एम्यूज़मेंट पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. इसको लेकर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने इंदिरानगर स्थित बुद्धा पार्क का जायजा लिया. नगर निगम के चीफ इंजीनियर सैयद फरीद अख्तर जैदी और अधिशाषी अभियंता दिवाकर भास्कर के साथ पूरी योजना के ले…
ABC News: बिल्हौर के बिरहाना गांव में एक ऐसी घटना सामने आयी, जिससे सुनकर ग्रामीण भी सिहर गए. यहां पर एक घर में घुसी दो महिलाओं ने मासूम के हंसिया लगा दिया और फिर उसकी मां के सिर पर डंडा मारकर उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद घर में गहने और नकदी लूटकर फरार हो गईं. बताया जा रहा है कि बिरहाना गांव निवासी पेेशे से राज मिस्त्री आरजू रोजाना की तरफ गुरूवार को भी काम के सिलसिले में कानपुर आए थे. घर में उनकी बुजुर्ग मां उर्मिला, पत्नी रोशनी और डेढ़ वर्षीय बेटी आरोही थी. इस दौरान उर्मिला दवा…
ABC News: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास ले लिया. अश्विन ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था.अश्विन के बाद अब 4 और क्रिकेटर आईपीएल 2026 से पहले संन्यास ले सकते हैं. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हैं. 1- एमएस धोनीमहेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. इसके बाद से हर साल धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर चर्चा होती है.…
ABC News: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को लेकर खबरें आ रही थीं कि उनका अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक होने जा रहा है. हालांकि गणेश चतुर्थी पर गोविंदा और सुनीता एक साथ त्योहार मनाते नजर आए और तमाम अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया. इस दौरान गोविंदा ने फैंस से उनका साथ बने रहने के लिए दुआ करने की अपील की. वहीं सुनीता ने भी तलाक को लेकर सवाल किए जाने पर जवाब दिया. गणेश चतुर्थी पर मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कहा- ‘जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाती है, प्रथम देव की कृपा की हो…
ABC News: कानपुर में जर्जर सड़कों की वजह से परेशान लोगों को अगले दो महीनों में राहत मिलने की उम्मीद है. नगर निगम अगले माह से खराब सड़कों की मरम्मत कराने जा रहा है. इसको लेकर 15वें वित्त आयोग में 50 करोड़ की धनराशि का प्रावधान नगर निगम अफसरेां ने किया है. गौरतलब हो कि बारिश और मेट्रो निर्माण की वजह से कानपुर की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं. जीटी रोड, कालपी रोड से लेकर अन्य सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हो चुके हैं, जिससे राहगीरों की जान पर खतरा बना हुआ है. बारिश के बाद सड़कों पर फैली…
ABC News: कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं. Jai Mata Di In an unfortunate incident of landslide at Adhkwari, 5 people have lost their lives and 14 others have been injured.Rescue operations underway.#VaishnoDevi #YatraUpdate— Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) August 26, 2025 श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है. भूस्खलन…
ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ट्रंप के टैरिफ पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सभी आर्थिक स्वार्थ वाली राजनीति, सब कोई अपना करने में लगा है उसे हम भलिभांति देख रहे हैं. पीएम मोदी ने साफ किया कि देश के किसानों और पशुपालकों का हित उनके लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा, “मैं अपने लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों, किसानों, पशुपालकों से कहूंगा, मैं गांधी की धरती…
ABC News: ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत के बाद से ही अब घर में ड्रामा और इमोशन्स की राइड शुरू हो गई है. पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के आते ही बिग बॉस ने उनपर बम फोड़ दिया और किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने के लिए कह दिया जिसे पूरे सीजन सोने के लिए बेड नहीं मिलेगा. बस फिर क्या था, इसके बाद शुरू होगा घर में घमासान और इस पर बहस शुरू हो गई कि किसे पूरे सीजन के लिए बेड से वंचित रखा जाए और कौन अनडिजर्विंग है. Bigg Boss asked contestants to name who doesn’t have a…
ABC News: भारत अपने पड़ोसियों के लिए कितना बड़ा दिल रखता है, यह बात एक बार फिर साबित हो गई. जम्मू कश्मीर में बाढ़ की आशंकाओं के बीच भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी जारी की है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि ठंडे बस्ते में है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मई में सैन्य संघर्ष के बाद यह दोनों पड़ोसियों के बीच पहला बड़ा संपर्क है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने 24 अगस्त को पाकिस्तानी अधिकारियों को जम्मू की तवी नदी में बाढ़…
ABC News: उत्तर प्रदेश सरकार अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करेगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की. सीएम योगी सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शुभांशु प्रदेश के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं. हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है. इस अभियान से पूरी दुनिया ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ताकत देखी है. इस अनुभव का हमें भविष्य में भी लाभ मिलता रहेगा. प्रदेश सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति की योजना शुरू करेगी…
ABC News: आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. गोविंदनगर स्थित सिंधी धर्मशाला में आयोजित समारोह में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अमिताभ बाजपेयी, महेश त्रिवेदी समेत राजनीतिक दलों और व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए. यहां पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन तुलस्यानी, महामंत्री विवेक कुमार मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. इस दौरान आयरन एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के इतिहास को भी व्यापारी नेताओं ने यहां पर बताया. इस दौरान इस्पातनगर की समस्याओं को सुधारने, व्यापारी उत्पीड़न न होने और कुली बाजार में शुद्ध पेयजल और जाम की…
ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. जन्माष्टमी के एक इवेंट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मुंबई के घाटकोपर में हुए एक दही हांडी इवेंट नजर आईं. मटकी तोड़ते वक्त एक्ट्रेस ने जोर से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया. इसके बाद से ही एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. इसको लेकर अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाली हैं. उनकी ये फिल्म…
