ABC News: टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘बागी’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, और इस बार यह शुरुआत ही धमाके के साथ हुई है. हाल ही में फिल्म ‘बागी 4’ का गाना ‘ये मेरा हुस्न’ रिलीज हुआ है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस गाने में फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनकर अपनी बोल्डनेस से कहर बरपा दिया है. गाने के विजुअल्स और एक्ट्रेस का लुक देखकर लोगों को तुरंत शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ याद आ गया है.
ये गाना बिल्कुल दीपिका पादुकोण के गाने से मिलता नजर आ रहा है. गाने पर फैंस भी इसी तरह का रिएक्शन दे रहें हैं. यह गाना यूट्यूब पर आ चुका है और लोग इसे खूब देख रहें हैं. ‘ये मेरा हुस्न’ गाने को एक बेहद खूबसूरत विदेशी लोकेशन पर शूट किया गया है. गाने में एक्ट्रेस एक शानदार और स्टाइलिश बिकिनी में नजर आ रही हैं. वह समंदर के किनारे अपनी अदाओं और डांस मूव्स से आग लगा रही हैं. उनका कॉन्फिडेंट लुक और बोल्ड अवतार फैंस का दिल जीत रहा है. गाने का म्यूजिक भी काफी कैची है, लेकिन लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा एक्ट्रेस के लुक और उसके विजुअल्स पर है. इस गाने में नजर आने वाली एक्ट्रेस हरनाज संधू हैं. वहीं इस फिल्म में इनके अलावा सोनम बाजवा, टाइगर श्रॉफ भी हैं. इस फिल्म में संजय दत्त ने विलेन का किरदार निभाया है. जैसे ही ‘ये मेरा हुस्न’ गाना रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर तुरंत इसकी तुलना ‘बेशर्म रंग’ से होने लगी. फैंस का कहना है कि दोनों गानों का कांसेप्ट, शूटिंग लोकेशन और एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज काफी हद तक एक जैसा है. वहीं इस गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और शिल्पा राव ने इस गाने को गाया है. इस गाने को रिलीज हुई महज 4 घंटे हुए हैं लेकिन ये इस गाने को 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. वहीं 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. इस गाने से पहले इस फिल्म का एक और गाना “अकेली लैला” रिलीज हुआ था. ‘बागी 4’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, और फैंस अब बेसब्री से पूरी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

