ABC News: कानपुर के घाटमपुर में ड्रोन देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से यहां पर आसमान में ड्रोन उड़ता हुआ देखा जा रहा है. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी तरह की अफवाह में न पड़ने को कहा है.
घाटमपुर के तरगांव गांव के रहने वाले मोहन सिंह चंदेल, तिलसाड़ा गांव निवासी दीपू कुशवाहा, अंकित मोहित आदि ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बीते तीन दिनों अचानक असमान में ड्रोन उड़ता देखा है. जिसके बाद गांवों में अफवाह तेजी से फैल गई की चोर ड्रोन से गांवों की निगरानी कर रहे है.
ड्रोन दिखाई देने के बाद से ग्रामीण रात में लाठी डंडे लेकर रात में अपने अपने घरों के बाहर बैठकर रखवाली कर रहे हैं. इस बात की जानकारी जब घाटमपुर पुलिस को हुई तो रात में एक दर्जन से अधिक गांवों में पुलिस ने गश्त करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. पुलिस ने किसी से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है.

